Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Happy National Youth Day 2025: राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर शेयर करें ये प्रेरक शुभकामनाएं और कोट्स
Happy National Youth Day 2025 Wishes: राष्ट्रीय युवा दिवस हर साल 12 जनवरी को मनाया जाता है, जो भारतीय संत और महान विचारक स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाता है।
इस दिन को विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित करने और उनके भीतर नये जोश और उत्साह का संचार करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। स्वामी विवेकानन्द ने हमेशा युवाओं को अपने देश और समाज की सेवा में अपनी शक्ति और कौशल का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

उनका विश्वास था कि युवा शक्ति ही राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन देशभर में स्कूलों, कॉलेजों और संगठनों द्वारा विविध कार्यक्रमों, विचार गोष्ठियों और भाषणों के माध्यम से किया जाता है, ताकि युवा पीढ़ी को उनके महान विचारों से प्रेरित किया जा सके और वे राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकें। युवा दिवस के मौके पर पेश हैं कुछ बेहतरीन शुभकामना सन्देश -
Happy National Youth Day 2025 Wishes and Quotes in Hindi
1.
यूं अपनी जिंदगी को बेकार मत कर,
बिना कोशिश के जीत का इंतजार मत कर,
जोश और ज़ुनून से कुछ भी हासिल किया जा सकता है,
तू जीतने के लिए हार को स्वीकार मत कर...
राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं
2.
युवाओं के नसों में खून नहीं, उत्साह बहता है,
एक बार युवा चाह ले तो वह कुछ भी कर सकता है.
राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं
3.
जवानी में कुछ ऐसा करो कि
एक कहानी बन जाएँ
युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
4.
बदलाव आएगा युवा सोच के साथ
आओ चलें युवा जोश के साथ...
राष्ट्रीय युवा दिवस 2025
Happy Rashtriya Yuva Diwas 2025 Wishes in Hindi
5.
जिंदगी की चुनौतियों से ठनती है तो ठन जाएँ,
जवानी में कुछ ऐसा करो कि इक कहानी बन जाएँ।
युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
6.
भारत का युवा अपनी ताकत को
इक बार फिर से जान जाएँ,
देश का माथा गर्व से ऊँचा कर देगा
जिस दिन वह खुद को पहचान जाएँ।
राष्ट्रीय युवा दिवस 2025
7.
बस जोश को जगाने की जरूरत है,
देश में युवा जोश की कमी थोड़ी है,
जो देश बढ़ेगा युवा सोच के साथ,
उस देश को किसी चीज़ की कमी थोड़ी है...
राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं
8.
त्याग और परिश्रम की मूरत है हर युवा,
तरक्की की बदलती सूरत है हर युवा,
खुद की ताकत पहचान ले अगर हर युवा
तो उज्ज्वल भविष्य की जरूरत है हर युवा।
राष्ट्रीय युवा दिवस 2025
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
