Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
Happy New Year Wishes: दोस्तों, परिवार से लेकर सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं ये मैसेज
Happy New Year Wishes: नया साल 2024 आ चुका है, और पूरे जोश व उमंग के साथ इस नये साल का स्वागत सभी कर रहे हैं। हर कोई अपनी पसंद अनुसार नये साल का स्वागत करता है, और नये साल के लिए नये लक्ष्यों को तय करता है।
नये साल की शुरुआत खुशियों और उल्लास से भरी होनी चाहिए। इसलिए अपने परिचितों को कुछ अच्छे और खुबसूरत संदेशों के साथ नये साल की मुबारकबाद दे सकते हैं जिससे उनका नववर्ष अच्छा गुजरें। पेश हैं कुछ सकारात्मक न्यू ईयर विशेज़ -

1.
नया सवेरा एक नई किरण के साथ,
नया दिन एक प्यारी मुस्कान के साथ,
आपको ये नया साल मुबारक हो,
मेरी ढेर सारी दुआओं के साथ।
नए साल की बधाई आपको।
2.
देखो नूतन वर्ष हैं आया,
धरा पुलकित हुई गगन मुस्काया।
एक खूबसूरती, एक एहसास एक ताज़गी,
एक विश्वास एक सपना,
एक सच्चाई एक कल्पना,
यही हैं एक नव वर्ष की शुरुआत।

3.
दिन को रात से पहले
चांद को सितारों से पहले
दिल को धड़कन से पहले
और आपको सबसे पहले
हैप्पी न्यू ईयर-2024
4.
नए रंग हों नयी उमंगें, आंखों में उल्लास नया,
नए गगन को छू लेने का मन में हो विश्वास नया।
नया साल मुबारक

5.
नया साल किसी किताब के नए पन्ने की तरह होता है।
इसलिए कलम को थामकर अपने लिए एक अद्भुत कहानी बनाएं।
नया साल मुबारक हो 2024!
6.
गणेश हरैं सब विघ्न आपके
लक्ष्मी बैठैं दोनों हाथ,
खुशियाँ आपके सदा कदम चूमें,
तरक्की को दिन रात।
नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं!
7.
स्वर्णिम बने भविष्य आपका
जीवन हो सुगम-सफल
एक नया संकल्प लेकर आप
नव वर्ष को बनाए उज्जवल!
नए साल की ढेर सारी बधाई

8.
सदा दूर रहो ग़म की परछाइयों से सामना
न हो कभी तन्हाइयों से
हर अरमान हर ख्वाब पूरा हो आपका,
यही दुआ है दिल की गहराइयों से
नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!
9.
पुराना साल सबसे हो रहा है दूर,
क्या करें यही है कुदरत का दस्तूर,
बीती यादें सोच कर उदास न हो तुम,
करो खुशियों के साथ नये साल को मंजूर!
Happy New Year 2024

10.
आपके दिल में छुपी है जो भी अभिलाषाएं!
हर अरमान हर ख्वाब पूरा हो आपका
आप के लिए यही है हमारी शुभकामनाएं।
मुबारक हो आपको नया साल।
11.
जीवन की यात्रा का हर क्षण महान बने
ये साल आपके साहस का जयगान करें।
नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!
Happy New Year
12.
कल नई सुबह इतनी सुहानी हो जाए,
आपके दुखों की सारी बातें पुरानी हो जाएं,
दे जाए इतनी खुशियां ये दिन आपको,
कि ख़ुशी भी आपकी मुस्कुराहट की
दीवानी हो जाएं।
नव वर्ष की बहुत-बहुत शुभकामनाएं आपको।
13.
आने वाला यह साल आपके लिए सबसे अच्छा रहें,
और ईश्वर आपको और ज़्यादा कामयाब बनाएं।
इसी दुआ के साथ आपको,
नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं।
14.
रिश्ते को यूं ही बनाए रखना,
दिलों में चिराग हमारी यादों के जलाए रखना,
2023 के सुहाने सफर के लिए शुक्रिया,
ऐसे ही 2024 में अपना साथ बनाए रखना।
नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications