Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Happy New Year 2024: अपनों के साथ शेयर करें नए साल के शानदार संदेश
Happy New Year 2024: नया साल दस्तक देने को है और सभी को नई तारीख से कई उम्मीदें भी हैं। नया साल सभी को नई आशाओं, नई इच्छाओं और नई संभावनाओं को तलाशने का मौका देता है। बीता हुआ साल चाहे अच्छा गया हो या उम्मीद के मुताबिक नहीं गुजर पाया हो, लेकिन नव वर्ष पर सब कुछ भूलकर इसका स्वागत करना चाहिए।
आने वाले नए साल को हमें 365 नए अवसरों के तौर पर देखना चाहिए। नववर्ष हमें पिछली बातों को भूलकर आगे बढ़ने की सीख देता है। बोल्डस्काई हिंदी टीम की तरफ से आप सभी को साल 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं। आशा करते हैं कि आने वाला वर्ष बीते कल से बेहतर गुजरे। इस साल सुख-समृद्धि के साथ अच्छी सेहत और अपनों का साथ मिले।

दोस्तों रिश्तेदारों को शुभकामना संदेश भेजने का सिलसिला 31 दिसंबर की शाम से ही शुरू हो जाता है। नए साल के मौके पर आप भी ये खूबसूरत मैसेज भेजकर अपने करीबियों का न्यू ईयर हैप्पी कर सकते हैं।
1.
नए साल का करो स्वागत,
पिछली गीले शिकवे भुलाके
हम चले एक नयी राह पर
इसी दुआ के साथ नए साल की
बहुत बहुत शुभकामनाएं।
हैप्पी न्यू ईयर 2024

2.
सदा दूर रहो गम की परछाइयों से
सामना ना हो कभी तन्हाईयों से,
हर अरमान हर ख्वाब पूरा हो आपका
यही दुआ है दिल की गहराइयों से.
नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!
3.
खुशियों की बोछार दोस्ती है,
एक खुबसूरत प्यार दोस्ती है,
साल तो आते जाते रहते हैं,
पर सदा बहार होती दोस्ती है.
हैप्पी न्यू ईयर 2024
4.
दोस्त को दोस्ती से पहले
प्यार को मोहब्बत से पहले,
खुशी को गम से पहले
और आप को सबसे पहले
नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!

5.
इस नए साल में जो तू चाहे वो तेरा हो
हर दिन खूबसूरत और रातें रोशन हो,
कामियाबी चूमती रहे तेरे कदम हमेशा यार
नया साल मुबारक हो तुझे मेरे यार.
नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!
6.
अच्छे लोगो को हम दिल में रखते है,
उनकी खुशियों के लिए हर दर्द सहते है,
कोई हमसे पहले विश ना कर दे आपको
इसलिए सबसे पहले हैप्पी न्यू ईयर कहते है।
हैप्पी न्यू ईयर 2024
7.
जो बीतना था वो बीत गया,
आने वाला नया साल है,
हमने तो कर दिया एडवांस में विश
क्या आपको हमारा ख्याल है.
हैप्पी न्यू ईयर 2024

8.
आशा है कि आने वाले साल का हर दिन
खुशी और उत्साह मनाने के मौके लेकर आए
नए साल के लिए खुशियों भरी शुभकामनाएं.
Happy New Year 2024
9.
आप के लिए यही है हमारी शुभकामनाएं
आपकी आंखों में सजे हैं जो भी सपने
यह नया वर्ष उन्हें सच कर जाए.
नव वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!
10.
मिले आपको शुभ संदेश,
धरकर खुशियों का वेश
पुराने साल को अलविदा कहें,
आने वाले नव वर्ष की हार्दिक बधाई.
हैप्पी न्यू ईयर 2024
11.
देखो नूतन वर्ष है आया
धरा पुलकित हुई गगन मुस्काया
एक खूबसूरती, एक एहसास, एक ताजगी
एक विश्वास एक सपना
एक सच्चाई एक कल्पना
यही है एक नव वर्ष की शुरुआत.
नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!
12.
नया साल आया बनकर उजाला,
खुल जाए आपकी किस्मत का ताला
हमेशा आप पर मेहरबान रहे ऊपर वाला
यही दुआ करता है आपका ये दोस्त प्यारा.
हैप्पी न्यू ईयर 2024
13.
नवंबर गया, दिसंबर गया, गए सारे त्योहार
नए साल की बेला पर झूम रहा संसार,
अब जिसका आपको था बेसब्री से इंतजार
मंगलमय हो आपका 2024 का साल.
नव वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!
14.
इस साल आपके घर खुशियों की हो धमाल,
दौलत की न हो कमी आप हो जाएं मालामाल,
हस्ते मुस्कुराते रहो ऐसा हो सबका परिवार,
तहे दिल से मुबारक हो आपको नया साल.
Happy New Year 2024
15.
रिश्ते को यूं ही बनाए रखना,
दिलों में चिराग हमारी यादों के जलाए रखना,
2023 के सुहाने सफर के लिए शुक्रिया,
ऐसे ही 2024 में अपना साथ बनाए रखना.
नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
