Latest Updates
-
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय
Happy New Year Wishes for Best Friend: अपने दोस्तों को भेजें न्यू ईयर की शुभकामनाएं, बढ़ाएं प्यार
Happy New Year Wishes for Best Friend: नया साल सिर्फ तारीख बदलने का नाम नहीं होता, यह नई उम्मीदों, नए सपनों और पुरानी यादों को और गहरा करने का मौका होता है। बचपन में हम अपने दोस्तों को ग्रीटिंग्स देते थे जिसमें मजेदार शायरी और मैसेज लिखे होते थे। आज भी वो दिन याद आते हैं तो दिल में एक अलग ही एहसास जाग जाते हैं। और जब बात बेस्ट फ्रेंड की हो, तो नया साल और भी खास बन जाता है। वही दोस्त जो हर अच्छे-बुरे वक्त में साथ खड़ा रहा, हर पागलपन में पार्टनर बना और हर आंसू को हंसी में बदल दिया।
इस नए साल पर अगर आप अपने बेस्ट फ्रेंड को कुछ खास कहना चाहते हैं, तो ये दिल से निकले मैसेज, शुभकामनाएं, इंस्टा कैप्शन और व्हाट्सअप-फेसबुक स्टेटस से आपकी दोस्ती को और यादगार बना देंगे। आपके लिए पेश हैं मजेदार मैसेज की एक लंबी लिस्ट...

बेस्ट फ्रेंड के नाम नया साल उन्हें भेजें ये मैसेज
1. नया साल तुम्हारे जीवन में नई उम्मीदें, नई खुशियां और ढेर सारी कामयाबी लेकर आए। जैसे तुम हमेशा मेरे साथ खड़े रहे, वैसे ही यह साल भी तुम्हारा साथ निभाए।
2. हर नया साल हमें कुछ सिखाकर जाता है, लेकिन तुम्हारी दोस्ती हर साल और मजबूत होती जाती है। नए साल की ढेर सारी शुभकामनाएं मेरे बेस्ट फ्रेंड।
3. 2026 में तुम्हारे सारे सपने पूरे हों, हर मुश्किल आसान बने और मुस्कान कभी चेहरे से न जाए।
4. नया साल तुम्हारे लिए तरक्की, प्यार और सुकून लेकर आए। दोस्ती का यह रिश्ता यूं ही बना रहे।
5. हर सुबह नई उम्मीद के साथ शुरू हो और हर रात संतोष के साथ खत्म हो, यही दुआ है इस नए साल में।
6. दोस्ती हमारी सबसे खूबसूरत कहानी है, जिसे नया साल और भी खास बना दे।
7. भगवान करे यह साल तुम्हारे जीवन का सबसे यादगार साल बने।
8. नया साल नई शुरुआत लाए, लेकिन हमारी दोस्ती हमेशा वही पुरानी रहे।
9. हर कदम पर सफलता तुम्हारे साथ चले और मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूं।
10. जैसे-जैसे साल खत्म हो रहा है, मैं चाहता हूं कि आप जानें कि आपकी दोस्ती मेरे लिए कितनी मायने रखती है। हमने अनगिनत यादें साझा की हैं, खुशी और दुख दोनों, और इन सबके दौरान, आप प्यार और समर्थन का निरंतर स्रोत रहे हैं। आने वाले साल में उन यादों को संजोने और कई और यादें बनाने की उम्मीद है। नया साल मुबारक हो, मेरे प्यारे दोस्त।
11. नए साल में तुम्हारे चेहरे पर वही हंसी बनी रहे, जो मेरी ताकत है।
12. दुआ करते हैं इस नए साल के पर,
मेरे दोस्तों के लबों पर खिले सदा मुस्कान,
उनकी हर मुस्कराहट हमें दे जाती है खुशी हैप्पी न्यू ईयर दोस्त!
New Year Shayari (दोस्ती के नाम)
1. नया साल आया है खुशियां साथ लाया है,
दोस्ती का ये रिश्ता और गहरा बन आया है।
2. हर साल खास नहीं होता,
पर दोस्त तू खास है।
3. बदल गया कैलेंडर मगर दोस्ती वही रही,
यही हमारी सबसे बड़ी जीत रही।

4. दोस्ती का सफर यूं ही चलता रहे,
हर नया साल साथ मिलता रहे।
5. ख्वाब नए हों, रास्ते नए हों,
पर दोस्त तू हमेशा मेरा रहे।
6. साल बदले, वक्त बदले,
दोस्ती कभी न बदले।
7. नए साल में भी वही मस्ती रहे,
दोस्ती की कहानी चलती रहे।
8. तू साथ हो तो हर साल खास लगे,
हर दिन त्योहार लगे।
9. नया साल दोस्ती के नाम,
हर पल बने यादगार अंजाम।
10. तेरे साथ हर साल हसीन लगता है,
यही दोस्ती का असर लगता है।
11. दोस्ती में साल नहीं गिने जाते,
यादें जोड़ी जाती हैं।
12. नया साल आए, खुशियां लाए,
दोस्ती हमारी और निभ जाए।
13. हर साल तेरे साथ बेहतर बनता हूं,
दोस्ती का मतलब समझता हूं।
14. वक्त बदला, साल बदला,
पर दोस्ती न बदली।
15. नया साल मुबारक दोस्त,
तू है तो सब ठीक है।
16. सूरज सा चमकता रहें आपका जीवन,
सितारों सा झिलमिलाता रहे आपका आंगन,
इन्हीं दुआओं के साथ,
आपको नए साल की खूब सारी शुभकामनाएं।
17. स्वर्णिम हो भविष्य आपका
जीवन हो सफल एक नया संकल्प
लेकर नव वर्ष को बनाए उज्जवल
नए साल की ढेर सारी बधाई!
18. सुख, संपत्ति, सादगी, सफलता, स्वास्थ्य, सम्मान शान्ति एवं समृध्दि
मंगलकामनाओं के साथ मेरे एवं मेरे परिवार की तरफ से
आपको और आप के परिवार को
नये साल की हार्दिक शुभकामनाएं।। Happy New Year 2026!
19. खुशियों की बोछार दोस्ती है
एक खूबसूरत प्यार दोस्ती है
साल तो आते जाते रहते हैं पर सदा बहार होती दोस्ती है!
हैप्पी न्यू ईयर माय फ्रेंड!
20. नए साल में नया हौसला,
नया उत्साह, नए सपने, नई उम्मीदें।
हर कदम पर मिले खुशियों के साथ जीत।
नया साल मुबारक हो आपको!



Click it and Unblock the Notifications