Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Happy Raksha Bandhan 2025 Wishes : रक्षाबंधन पर इन संदेशों के साथ भाई-बहन को दें राखी की शुभकामनाएं
Rakhi Ki Hardik Shubhkamnaye : रक्षाबंधन का पावन त्योहार केवल एक धागा बांधने की रस्म नहीं है, बल्कि भाई-बहन के उस अटूट रिश्ते का उत्सव है, जिसमें बचपन की मीठी यादें, नोकझोंक, हंसी-ठिठोली और उम्रभर का स्नेह समाया होता है। यह दिन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे के लिए समर्पण का प्रतीक है।
इस वर्ष रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इस खास दिन पर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र, खुशियों और समृद्धि की कामना करती है, जबकि भाई जीवनभर उसकी रक्षा और साथ निभाने का वचन देता है। इस मौके पर अपने प्रिय भाई-बहनों को शुभकामनाएं भेजकर इस रिश्ते को और खास बनाया जा सकता है।

Happy Raksha Bandhan 2025 Wishes in Hindi
1. रक्षाबंधन के लिए खूबसूरत संदेश
बंधन है प्यारा, रिश्ता है न्यारा,
बहन तेरी रक्षा में भाई हमेशा तुम्हारा।
रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई!
2. रिश्तों में सबसे प्यारा है ये नाता,
जो हर जन्म में रहे, है ये हमारा वादा।
रक्षाबंधन पर यही है दुआ,
तेरे जीवन में सदा खुशियों की बहार छाई रहे।
3. खुशकिस्मत होती हैं वो बहनें,
जिनके सिर पर भाई का हाथ होता है।
हर परेशानी में भाई का साथ होता है,
और उसका प्यार कभी कम नहीं होता।
4. राखी का धागा है विश्वास की डोर,
बचपन की यादें हैं इसमें भरपूर।
भाई-बहन का रिश्ता है अनमोल,
इस रिश्ते को बना लें और भी खास।

5. ऐ रब, मेरी दुआओं में असर इतना रहे,
मेरी बहन का दामन हमेशा खुशियों से भरा रहे।
रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं!
6. वो बचपन की शरारतें, झूलों पर खेलना,
मां का डांटना और पापा का दुलार पाना।
पर इन सबसे बढ़कर जो खास है,
वो है मेरी प्यारी बहन का प्यार।
7. लड़ना-झगड़ना इस रिश्ते की शान है,
रूठ कर मनवाना ही तो इसकी जान है।
भाई-बहनों में बसती है एक-दूजे की जान।
8. दुआ मैं रब से मांगती हूं,
और उसे पूरा करता है मेरा भाई।
यही है भाई-बहन का प्यारा रिश्ता,
जो हर मुश्किल में साथ निभाता है।
9. इस रक्षाबंधन पर मैं तुम्हारे लिए प्यार,
खुशियां और सफलता की ढेरों शुभकामनाएं भेजती हूं।
तुम सदा खुश रहो!
10. भाई-बहन का रिश्ता खास होता है,
जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है।
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!



Click it and Unblock the Notifications
