Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Ram Navami 2026 Wishes: जिनके मन में श्री राम हैं...राम नवमी पर अपने प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Happy Ram Navami 2026 Wishes: हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का को राम नवमी मनाई जाती है। इस पावन तिथि पर भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान राम का जन्म हुआ था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से की गई पूजा व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाती है। पंचांग के अनुसार, इस बार चैत्र माह के शुक्ल नवमी तिथि 26 मार्च 2026, गुरुवार को पड़ रही है। ऐसे में, आज राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर लोग व्रत रखते हैं, भगवान राम की पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन करते हैं। साथ ही, देशभर के राम मंदिरों में भजन-कीर्तन व झांकियों के माध्यम से प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का उल्लास देखने को मिलता है। आप भी इस पावन दिन पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को ये संदेश भेजकर राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Happy Ram Navami 2026 Wishes And Quotes in Hindi
1. मन में बसें श्रीराम, जीवन हो उजियार,
हर राह आसान हो, मिले सच्चा प्यार,
दुखों की छाया भी पास ना आए,
कृपा उनकी रखे सदा आपका संसार।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
2. राम नाम की महक से महके हर एक पल,
खुशियों से भर जाए जीवन का आंगन,
जो भी मांगा दिल से मिल जाए आपको,
बस इतना सा हो प्रभु का आशीर्वचन।
राम नवमी की शुभकामनाएं!
3. गुणवान तुम भगवान तुम,
भक्तों को देते हो वरदान तुम,
भगवान तुम हनुमान तुम,
मुश्किल को कर देते हो आसान तुम
राम नवमी की शुभकामनाएं!
4. अयोध्या सी रौनक हो आपके घर में,
हर दिन हो खुशियों के सफर में,
ना आए कोई ग़म करीब,
बस प्रेम ही बसे हर नजर में।
राम नवमी की शुभकामनाएं!
5. राम का नाम बने आपका सहारा,
हर दिन लगे जीवन प्यारा-प्यारा,
मिले सफलता हर मोड़ पर,
और खुशियों से भर जाए ये सारा।
राम नवमी की शुभकामनाएं!
6. श्री रामचन्द्र कृपालु भज मन
हरण भवभय दारुणाम,
नवकंज लोचन, कंज मुख कर
कंज, पद कंजारुणम
राम नवमी 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
7. प्रभु की कृपा से सजे हर दिन,
मन में ना रहे कोई भी उलझन,
हर ख्वाब आपका पूरा हो,
और जीवन बने एक सुंदर दर्पण।
राम नवमी की शुभकामनाएं!
8. राम की ममता, राम का प्यार,
हर दिल को दे सच्चा आधार,
आपका जीवन यूं ही खिले,
जैसे खिलता है हर सुबह का उजियार।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
9. जिनके मन में श्री राम है,
भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है,
उनके चरणों में जिसने जीवन वार दिया,
संसार में उसका कल्याण है।
राम नवमी की शुभकामनाएं!
10. राम की रोशनी से जगमग हो जहां,
हर दिल में बस जाए सच्चा अरमान,
आपके जीवन में रहे खुशियां ही खुशियां,
और पूरा हो हर एक सपना महान।
राम नवमी की शुभकामनाएं!

Happy Ram Navami Wishes And Messages In Hindi
11. जिनका नाम राम है,
अयोध्या जिनका धाम है,
ऐसे रघुनंदन को,
हमारा दिल से प्रणाम है।
राम नवमी की शुभकामनाएं!
12. भक्ति में जो शक्ति मिलती है,
वो कहीं और नहीं मिलती है,
राम का नाम जुड़ जाए जिससे,
उसकी दुनिया ही बदलती है।
राम नवमी की शुभकामनाएं!
13. हर मुश्किल में राह दिखाएं राम,
हर दिल को अपनापन सिखाएं राम,
आपका जीवन भी यूं ही महके,
जैसे हर फूल को महकाएं राम।
राम नवमी की शुभकामनाएं!
14. जीवन की हर डगर आसान हो जाए,
जब राम का नाम साथ हो जाए,
आपके चेहरे की मुस्कान कभी ना जाए,
हर दिन खुशियों से भर जाए।
राम नवमी की शुभकामनाएं!
15. प्रेम, शांति और विश्वास मिले,
हर दिल को सच्चा एहसास मिले,
राम का आशीर्वाद यूं ही बना रहे,
आपको हर खुशी खास मिले।
राम नवमी की शुभकामनाएं!
16. राम की कृपा का साया रहे,
हर ग़म आपसे पराया रहे,
जो भी चाहो वो मिल जाए,
बस जीवन में उजाला ही छाया रहे।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
17. हर दिन नया उत्साह मिले,
हर पल में विश्वास मिले,
राम का नाम जो साथ रहे,
तो जीवन को नया आकाश मिले।
राम नवमी की शुभकामनाएं!
18. राम की राह पर जो चलता है,
वो हर मुश्किल से निकलता है,
आपका जीवन भी यूं ही संवर जाए,
हर सपना सच में बदलता है।
राम नवमी की शुभकामनाएं!
19. खुशियों की बारिश हो हर ओर,
ना आए जीवन में कोई शोर,
राम की कृपा यूं ही बनी रहे,
और मुस्कान रहे आपके होठों पर हर दौर।
राम नवमी की शुभकामनाएं!
20. दिल में विश्वास और चेहरे पर मुस्कान रहे,
हर दिन जीवन में नई पहचान रहे,
राम का आशीर्वाद साथ हो ऐसा,
कि हर पल आपका महान रहे।
राम नवमी की शुभकामनाएं!



Click it and Unblock the Notifications
