Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Happy Republic Day 2025 Wishes: गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रियजनों के साथ शेयर करें ये शुभकामना संदेश
Happy Republic Day 2025 Wishes: गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी, भारत के इतिहास का वह गौरवशाली दिन है जब 1950 में देश का संविधान लागू हुआ और भारत एक संप्रभु गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ।
यह दिन समर्पण, राष्ट्रप्रेम और गर्व का प्रतीक है। दिल्ली के राजपथ पर आयोजित मुख्य समारोह में भारतीय सेना की शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं का भव्य प्रदर्शन होता है।
गणतंत्र दिवस न केवल एक राष्ट्रीय पर्व है, बल्कि यह हमें संविधान के आदर्शों, समानता, स्वतंत्रता और एकता के मूल्यों को सम्मान देने की प्रेरणा देता है। यह दिन हमें अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है और देश के प्रति हमारे कर्तव्यों को निभाने का संदेश देता है।

Happy Republic Day 2025 Wishes and Quotes in Hindi
1.
वतन हमारा ऐसे ना छोड़ पाए कोई,
रिश्ता हमारा ऐसे ना तोड़ पाए कोई,
दिल हमारा एक है एक है हमारी जान,
हिंदुस्तान हमारा है हम है इसकी शान।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।
2.
आओ झुककर सलाम करें उन्हें,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है
खुशनसीब होता है वो खून,
जो देश के काम आता है।
गणतंत्र दिवस की बधाई!
3.
मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए
बस अमन से भरा यह वतन चाहिए
जब तक जिन्दा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए
और जब मरुं तो तिरंगा कफन चाहिए।
4.
याद रखेंगे वीरों तुमको हरदम, यह बलिदान तुम्हारा है,
हमको तो है जान से प्यारा यह गणतंत्र हमारा है।
इस दिन के लिए वीरो ने अपना खून बहाया है,
झूम उठो देशवासियों गणतंत्र दिवस फिर आया है।
Happy Republic Day 2025 Wishes and Status in Hindi
5.
कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
6.
नहीं सिर्फ जश्न मनाना, नहीं सिर्फ झंडे लहराना,
ये काफी नहीं है वतन पर, यादों को नहीं भुलाना,
जो कुर्बान हुए उनके लफ्जों को आगे बढ़ाना,
खुदा के लिए नही जिंदगी वतन के लिए लुटाना,
हम लाएं है तूफान से कश्ती निकाल के,
इस देश को रखना मेरे बच्चों संभाल के।
हैप्पी रिपब्लिक डे!
7.
ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा
ये शुभ दिन है हम सब का लहरा लो तिरंगा प्यारा
पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गंवाए
कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर न आये...
75 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
8.
गणतंत्र दिवस के मौके पर आइए करें उन्हें सलाम
जिन्होंने दिखाया हमें यह मुकाम,
खुशनसीब होता है वो जो आता है देश के काम।।
9.
ना जियो धर्म के नाम पर,
ना मरों धर्म के नाम पर,
इंसानियत ही है धर्म वतन का,
बस जियो वतन के नाम।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।
Ganntantra Diwas Ki Shubhkamnayen Wishes and Messages
10.
देशभक्तों से ही देश की शान है
देशभक्तों से ही देश का मान है
हम उस देश के फूल हैं यारों
जिस देश का नाम हिंदुस्तान है!
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।
11.
भारत के गणतंत्र का, सारे जग में है मान
दशकों से खिल रही है, उसकी अद्भुत शान
सब धर्मों को देकर मान रचा गया इतिहास का,
इसलिए हर देशवासी को इसमें है विश्वास!
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।
12.
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान रहे
हर एक दिल में हिन्दुस्तान रहे,
देश के लिए एक-दो तारीख नहीं,
भारत मां के लिए ही हर सांस रहे!
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।
13.
हमारे देश का संविधान
हर किसी को देता है अधिकार का मान
इस दिन को बनाएं खास
बैठकर अपने परिवार के पास।।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
