Latest Updates
-
Electricity Price Hike: यूपी की जनता को झटका! 10% बढ़ा फ्यूल सरचार्ज, जानें कम बिल लाने के 5 अचूक उपाय -
Guru Gochar 2026: 2 जून को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे देवगुरु बृहस्पति, ये 4 राशियां होने वाली हैं अमीर -
क्या होता है वेपर हीट ट्रीटमेट? वो टेक्नोलॉजी जिसके टेस्ट में फेल होने पर जापान ने बैन किए भारतीय आम -
Healthy Iron Rich Aloo Palak Recipe: लंच के लिए बनाएं आयरन से भरपूर स्वादिष्ट सब्जी -
दिल्ली में फिर फटा AC: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी नहीं, ये 4 बड़ी गलतियां एयर कंडीशनर को बना रही हैं ‘बम'! -
नीम करौली बाबा के 3 गुप्त नियम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, आज ही जान लें सफल जीवन का रहस्य! -
UP Village Style Besan Cheela Recipe: घर पर बनाएं गांव जैसा पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Hindi Journalism Day 2026 Wishes: हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर सभी पत्रकार दोस्तों को ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की कृपा से होगा धन लाभ -
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी
Happy Rose Day 2024: AI Image Creator से कैसे बनाएं रोमांटिक और 3D इमेजें, जाने पूरी डिटेल्स
Rose Day AI Image Kaise Banaye : इन दिनों AI Image यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी तस्वीरें खूब ट्रेंडिंग में है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में इसका जोर-शोर से इस्तेमाल किया जाएगा।
हर सोशल प्लेटफॉर्म पर आप कई इवेंट से जुड़े AI Image देख सकते हैं। आप यूट्यूब का शॉर्ट्स खोलें, या फिर इंस्टाग्राम का रील हर जगह AI Image देखने को मिलेगा। क्या आपने कभी सोचा है कि ये सारे इमेजें कैसे बनती हैं और आप भी कैसे बना सकते हैं? AI Image बनाने के लिए तो बहुत सारे प्लेटफॉर्म हैं, जहां आप आसानी से AI Image जनरेट कर सकते हैं।

कई ऐसे प्लेटफॉर्म है जो AI टूल की मदद से आपके मुताबिक मन पसंदीदाकोई भी और कैसा भी इमेज जेनेरेट करवा सकते हैं, जैसा कि वैलेंटाइन डे पर रोज डे पर कैसे AI इमेज बनाएं। आइए हम आपको बताते हैं कि अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आप कैसे AI टूल से फोटो जनरेट कर सकते हैं।
Bing पर कैसे बनाएं AI जनरेटेड रोमांटिक फोटो (How to make AI with Bing )
अगर आप भी रोज डे, किस डे या वेलेंटाइन डे पर 3D AI Image Generate करवाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सारे स्टेप्स को ध्यान पूर्वक फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको अपने फोन या लैपटॉप के किसी भी ब्राउज़र को खोलना है।
- खोलने के बाद सर्च बार में जाकर 'Bing AI Image Creator' को सर्च करें।
सर्च करने के बाद सबसे पहले नंबर वाली वेबसाइट पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद एक होम पेज खुलेगा, जिसमें 'Join & Create' का ऑप्शन दिखेगा।
आपको इसे पर क्लिक कर देना है। आप जैसे क्लिक करेंगे, वैसे ही एक पेज खुलेगा जिसमें आपको माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट बनाने के लिए कहा जाएगा।
- अगर आपके पास पहले से माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट है तो आप डायरेक्ट लॉगिन कर सकते हैं, अगर नहीं है तो 'Create One' पर क्लिक करें।
- अब आपको ईमेल आईडी या फोन नंबर की मांग होगी, जिसे आपको इंस्ट्रक्शन्स के अनुसार भरना होगा।
- ईमेल आईडी देने के बाद आपसे कुछ पर्सनल सवाल पूछे जाएंगे, जिनके उत्तर आपको देने होंगे।
- इस प्रोसेस के बाद एक पजल सॉल्व करने की ऑप्शन आएगी, जिसे आपको इंस्ट्रक्शन्स के अनुसार सॉल्व कर देना है।
- सॉल्व करने के बाद बादल के माध्यम से माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट वेरिफाइकेशन पूरा हो जाएगा।
- वेरिफाइकेशन पूरा होने के बाद आपको थोड़ी देर इंतजार करना होगा, और उसके बाद फिर से आपको वेबसाइट के होम पेज पर चला जाएगा।
- अब आपको Prompt बॉक्स में आपके जैसा इमेज बनवाना है, उसके बारे में समझाएं और 'Create' वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें। कुछ समय इंतजार करने पर, आपको बहुत अच्छे-अच्छे आई इमेज्स को जनरेट करके देगा।
-आप इसे सेव कर सकते हैं या कॉपी पेस्ट कर सकते हैं।

इस बात का ध्यान रखें
प्रॉम्प्ट में अपने नाम को और अपने गर्लफ्रेंड का वास्तविक की जगह काल्पानिक नामों का इस्तेमाल करें।
Google सर्च में AI इमेज कैसे बनाएं ? (How to make AI with Google Search )
वहीं अगर आप गूगल में AI जनरेटेड फोटो बना रहे हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो करें-
- सबसे पहले Google Search होम पेज पर जाएं।
- सबसे पहले गूगल सर्च या फोन पर गूगल ऐप को ओपन करना होगा।
- अब जिस तरह का इमेज चाहिए उसके बारे में टेक्स्ट टाइप करना होगा।
- (ड्रॉ एन इमेज ऑफ रैबिट कुकिंग फूड, ड्रॉ एन इमेज ऑफ मैन सिंगिंग अ सॉन्ग जैसे डिस्क्रिप्शन दिए जा सकते हैं)
- इसके बाद एंटर पर क्लिक करना होगा।
- थोड़ा इंतजार करने के बाद गूगल सर्च रिजल्द में एक एआई जनरेटेड इमेज आपके सामने होगी।
AI इमेज जनरेट करवाने के लिए जरुरी बातें
गूगल सर्च में (Search Generative Experience) का एक्सेस होने के साथ ही इमेज क्रिएट करवाया जा सकता है।
सर्च जनरेटिव एक्सपीरियंस फीचर के एक्सेस के लिए Search Labs को जॉइन करना होगा।
Google Labs (labs.withgoogle.com) में Google Search Labs वेट लिस्ट को ओपन कर नेक्स्ट पेज पर जॉइन बटन पर क्लिक कर सकते हैं। गूगल का यह फीचर गूगल ऐप पर टॉप लेफ्ट साइड पर बीकर आइकन की तरह नजर आता है। इस बीकर आइकन पर टैप करने के बाद फीचर को ट्राई किया जा सकता है।

स्नैपचैट में कैसे बनाएं AI इमेज (How to make AI with Snapchat )
एआई-जनरेटेड इमेज के लिए स्नैपचैट यूजर्स को कैमरा बटन के साथ एक "AI" बटन नजर आएगा। यहां कुछ सिंपल प्रॉम्प्ट या कीवर्ड दर्ज करने के साथ एआई का इस्तेमाल किया जा सकेगा। कंपनी की कहना है कि एआई-जनरेटेड इमेज पूरी तरह से यूजर के इनपुट पर बेस्ड होंगी। फीचर के साथ एआई जनरेटेड इमेज को दोस्तों के साथ शेयर भी किया जा सकेगा।
बता दें, स्नैपचैट एआई-जनरेटेड इमेज क्रिएट और शेयर करने का यह फीचर फिलहाल पेड यूजर्स के लिए पेश हुआ है। यह फीचर Snapchat+ यूजर इस्तेमाल कर सकेंगे।

गूगल बार्ड पर कैसे बनाएं AI इमेज (How to make AI with Google Bard )
- सबसे पहले गूगल बार्ड खोलें।
- टेक्सट बॉक्स में आप जैसी इमेज बनवाना चाहते हैं उसका डिस्क्रिप्शन लिखें। आप जितना डिटेल में बताएंगे, उतनी ही बेहतर इमेज बनेगी।
- फिर Generate बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Bard कुछ AI इमेज बनाएगा। आप अपनी पसंद के अनुसार इमेज चुन सकते हैं।
- आप इन इमेज का डाउनलोड भी कर सकते हैं।
- इमेज को डाउनलोड करने के लिए Download बटन पर क्लिक करें।
AI इमेज बनाने के लिए इन बातों का ध्यान रखें
गूगल बार्ड से आप अपनी पसंद के मुताबिक एआई इमेज बनवा सकते हैं। लेकिन इमेज क्रिएट करवाते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
1. इमेज के बारे में लिखते समय आप कलर, शेप, डिजाइन और अन्य बातों का उल्लेख कर सकते हैं। इससे आपको मन मुताबिक इमेज मिलने में आसानी होगी।
2. आप अपनी इमेज में लोगों, जानवरों, वस्तुओं, स्थानों या अन्य चीजों को शामिल कर सकते हैं।
3. अगर आपको अपनी पसंद की इमेज नहीं मिलती है तो आप डिटेल में बदलाव करके फिर से Generate बटन पर क्लिक करके कोशिश कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications