Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
Happy Rose Day 2024 : इस वजह से मनाया जाता है रोज डे? क्यों इस दिन दिया जाता है गुलाब
Happy Rose Day 2024: रोज डे वैलेंटाइन वीक के पहले दिन मनाया जाता है। हर साल 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो जाती है।इस दिन प्रेमी एक-दूसरे को गुलाब का फूल देकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं। यह माना जाता है कि गुलाबों का उपहार देना उस समय से आरंभ हुआ जब गुलाब को प्रेम और रोमांस का प्रतीक माना जाने लगा।
गुलाबों की सुगंध और सुंदरता ने इसे एक आदर्श फूल बना दिया है, और लोग इसे अपने प्यार की भावनाओं को व्यक्त करने के लिए चुनते हैं।

क्या आप जानते हैं कि प्यार करने वाले लोगों के लिए इस खूबसूरत दिन की शुरुआत आखिर कैसे हुई? तो यहां जानिए जानकारी।
रोज डे का इतिहास- (Rose Day History)
बात जब रोज डे के इतिहास की होती है तो कहा जाता है कि मुगल बेगम नूरजहां को लाल गुलाब बेहद पसंद थे। जहांगीर नूरजहां को खुश करने के लिए रोजाना एक टन ताजे लाल गुलाब उनके महल भेजा करते थे। उनकी यह प्रेम कहानी लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध हुई। जबकि रोज डे को लेकर दूसरी कहानी महारानी विक्टोरिया के दौर की है। कहा जाता है कि क्वीन विक्टोरिया ने भी अपने पति प्रिंस अल्बर्ट को प्यार दिखाने के लिए गुलाबों का उपहार दिया था।

क्यों मनाते हैं रोज डे? (Rose Day Significance)
इस दिन गुलाब का फूल एक-दूसरे को देना, प्यार जताने का एक तरीका है। ये दिखाता है कि आप इस रिश्ते की कद्र करते हैं। कई लोग सोचते हैं कि ये दिन सिर्फ लवर्स के लिए है, लेकिन ऐसा नहीं है। आप अपने माता-पिता या दोस्तों के बीच भी ये दिन मनाकर उन्हें स्पेशल फील करवा सकते हैं।
गुलाब के रंगों के मतलब ( Roses and their meanings )
लाल रंग का गुलाब- इजहार-ए-मोहब्बत करने के लिए।
सफेद रंग का गुलाब- गले शिकवा भूलाने के लिए।
गुलाबी रंग का गुलाब- बेस्ट फ्रेंड को देकर दोस्ती को गहरा बना सकते हैं।
नारंगी रंग का गुलाब- किसी को पसंद करते हैं, नारंगी रंग का गुलाब देकर उसके सामने जाहिर करें।
पीले रंग का गुलाब - किसी से दोस्ती करना चाहते हैं, तो उसे पीला गुलाब दें।



Click it and Unblock the Notifications
