Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Shabari Jayanti 2026 Wishes: जूठे बेर बने अमृत समान...शबरी जयंती पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
Happy Shabari Jayanti 2026 Wishes In Hindi: प्रत्येक वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शबरी जयंती मनाई जाएगी है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल इस तिथि की शुरुआत 08 फरवरी 2026, रविवार को सुबह 02 बजकर 54 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन 09 फरवरी को शुभ 05 बजकर 01 मिनट होगा। ऐसे में, उदयातिथि के अनुसार इस साल शबरी जयंती 08 फरवरी को मनाई जाएगी। यह पर्व रामभक्तों के लिए बेहद खास होता है। हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ रामायण में माता शबरी का वर्णन मिलता है, जिनकी सच्ची भक्ति, अटूट आस्था और प्रेम के आगे स्वयं प्रभु श्रीराम को भी झुकना पड़ा था। उन्होंने अपना पूरा जीवन भगवान राम की प्रतीक्षा में बिताया था। जब राम जी उनके आश्रम पहुंचे, तो उन्होंने प्रेमपूर्वक अपने जूठे बेर खिलाए। भगवान राम ने शबरी की सच्ची भक्ति देखकर उन्हें बैकुंठ धाम प्रदान किया। ऐसा माना जाता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। शबरी जयंती पर केरल के सबरीमाला मंदिर में भव्य मेले का आयोजन होता है। इस दिन कई मंदिरों में विशेष कीर्तन और रामायण पाठ भी कराया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं। इस शुभ अवसर पर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को इन संदेशों के माध्यम से शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Happy Shabari Jayanti 2026 Wishes and Quotes in Hindi
1. न धन देखा, न वैभव माना,
न ऊँच-नीच का भेद पहचाना,
सच्ची भक्ति का ऐसा प्रमाण,
शबरी ने प्रभु राम को पाया।
शबरी जयंती की शुभकामनाएं।
2. भगवान की भक्ति करना
कोई माँ शबरी से सीखे,
जिनके प्रेम में स्वयं
भगवान श्री राम को उनके द्वार आना पड़ा।
शबरी जयंती की शुभकामनाएं।
3. जूठे बेर बने अमृत समान,
जब शबरी का प्रेम बना पहचान,
भक्ति से जो जुड़ जाए भगवान,
वही जीवन का सच्चा ज्ञान।
शबरी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
4. भगवान भक्त की लेते है परीक्षा
और मिलने में लगाते थोड़ा देर,
लेकिन जब भक्ति के वशीभूत होते है
तो प्रेम से खा लेते है जूठे बेर।
शबरी जयंती की शुभकामनाएं।
5. सरल हृदय, निर्मल भाव,
भक्ति में बसता है राम का ठांव,
शबरी ने यह सत्य दिखाया,
प्रेम से ही प्रभु को पाया।
शबरी जयंती की शुभकामनाएं।
6. ना शास्त्र, ना पूजा की शान,
बस भक्ति थी शबरी की जान,
राम ने गले से लगाया,
प्रेम का महत्व समझाया।
शबरी जयंती की शुभकामनाएं।
7. बेरों में घुला था विश्वास,
मन में बसता प्रभु का वास,
शबरी ने जग को सिखलाया,
भक्ति से भगवान पाया।
शबरी जयंती की शुभकामनाएं।
8. जाति-पाति का भेद मिटाया,
राम ने भक्त को अपनाया,
शबरी की सच्ची भावना,
बनी भक्ति की पहचान।
शबरी जयंती की शुभकामनाएं।
9. हम उन्हें ढूँढ़ते है मंदिर के फेरो में,
वो तो मिलते है शबरी के जूठे बेरों में।
शबरी जयंती की शुभकामनाएं।
10. सादगी में छुपा था ईश्वर,
भक्ति बनी सबसे सुंदर स्वर,
शबरी ने ये बात बताई,
राम कृपा से अमर हुई।
शबरी जयंती की शुभकामनाएं।
Happy Shabari Jayanti 2026 Wishes and Messages in Hindi
11. ना दिखावा, ना अभिमान,
भक्ति ही बनी पहचान,
शबरी के प्रेम ने सिखाया,
भगवान दिल से पूजे जाते हैं।
शबरी जयंती की शुभकामनाएं।
12. बेर चखे, भाव पहचाने,
राम ने भक्त को अपनाया,
शबरी की निर्मल भक्ति ने,
संसार को सत्य सिखाया।
शबरी जयंती की शुभकामनाएं।
13. जहाँ अहंकार मिट जाता है,
वहीं प्रभु स्वयं आ जाते हैं,
शबरी ने यह सत्य दिखाया,
भक्ति का मार्ग समझाया।
शबरी जयंती की शुभकामनाएं।
14. भक्ति की भाषा सरल होती है,
प्रेम की शक्ति प्रबल होती है,
शबरी ने राम को पाया,
संसार को मार्ग दिखाया।
शबरी जयंती की शुभकामनाएं।
15. ना वैभव की चाह रखी,
ना पूजा की शान रखी,
बस प्रेम में डूबी शबरी,
राम कृपा की पहचान बनी।
शबरी जयंती की शुभकामनाएं।
16. भक्त वही जो निस्वार्थ हो,
जिसका मन प्रभु के पास हो,
शबरी बनी इसका उदाहरण,
भक्ति का अमर व्याख्यान।
शबरी जयंती की शुभकामनाएं।
17. प्रेम से जो प्रभु को बुलाए,
भगवान स्वयं उसके द्वार आएं,
शबरी ने यह कर दिखाया,
राम को अपने घर बुलाया।
शबरी जयंती की शुभकामनाएं।
18. नियम नहीं, भावना भारी,
भक्ति हो तो शबरी जैसी प्यारी,
राम ने भक्त को अपनाया,
सच्चा प्रेम पहचाना।
शबरी जयंती की शुभकामनाएं।
19. जहाँ भक्ति सच्ची होती है,
वहीं कृपा बरसती होती है,
शबरी का जीवन सिखलाए,
प्रेम से भगवान मिल जाएं।
शबरी जयंती की शुभकामनाएं।
20. बेरों में छुपा था विश्वास,
मन में राम का निवास,
शबरी ने ये सच बताया,
भक्ति से प्रभु पाया।
शबरी जयंती की शुभकामनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
