Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Swami Vivekanand Jayanti 2025 Wish: राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद के लिए शेयर करें श्रद्धांजलि संदेश
Swami Vivekanand Jayanti 2025 Wishes: स्वामी विवेकानंद की जयंती हर साल 12 जनवरी को मनाई जाती है। यह दिन उनकी प्रेरणादायक जीवन यात्रा और अद्भुत विचारों को याद करने का अवसर है। 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, क्योंकि स्वामी विवेकानंद का जीवन और उनके विचार युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं।
स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ। उन्होंने अपने विचारों और भाषणों से न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का प्रचार किया। 1893 में शिकागो के विश्व धर्म महासभा में उनके दिए गए भाषण ने पूरे विश्व का ध्यान भारतीय दर्शन और वेदांत की ओर आकर्षित किया।

राष्ट्रीय युवा दिवस का उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों, जैसे- आत्मनिर्भरता, अनुशासन, और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करना है। विवेकानंद ने कहा था, "उठो, जागो और तब तक न रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।"
इस दिन विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जो युवाओं को उनकी क्षमता पहचानने और समाज के प्रति अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं को आत्मविश्वास और प्रेरणा देते हैं।
स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर शेयर करें ये श्रद्धांजलि संदेश (Happy Swami Vivekanand Jayanti 2025 Wishes)
1. "स्वामी विवेकानंद के महान विचार और प्रेरक जीवन हमें सत्य, सेवा और समर्पण का मार्ग दिखाते हैं। उनकी जयंती पर शत-शत नमन।"
2. "उठो, जागो और अपने लक्ष्य को प्राप्त करो - स्वामी विवेकानंद के इस प्रेरणादायक संदेश को आत्मसात कर उन्हें श्रद्धांजलि दें।"
3. "स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाकर, हम एक सशक्त और स्वाभिमानी समाज की नींव रखें। उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित।"
4. "विश्व को भारतीय संस्कृति का गौरव समझाने वाले महान संत, स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि।"
5. "युवाओं के प्रेरणा स्रोत, स्वामी विवेकानंद के विचारों को नमन। उनकी शिक्षाएं हमें जीवन में उत्कृष्टता की ओर बढ़ने का मार्ग दिखाती हैं।"
राष्ट्रीय युवा दिवस पर शेयर करें स्वामी विवेकानंद जी श्रद्धांजलि संदेश (Happy National Youth Day 2025)
6. "स्वामी विवेकानंद का जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी जयंती पर उनके महान कार्यों को याद करते हैं।"
7. "आत्मनिर्भरता और राष्ट्रप्रेम के प्रतीक, स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।"
8. "स्वामी विवेकानंद की शिक्षाएं हमारे जीवन को उज्जवल बनाने और दूसरों के लिए प्रेरणा बनने का संदेश देती हैं।"
9. "महान संत स्वामी विवेकानंद ने हमें अपने विचारों से जीने की नई दिशा दी। उनकी जयंती पर हम उन्हें श्रद्धा से स्मरण करते हैं।"
10. "स्वामी विवेकानंद का जीवन हमें यह सिखाता है कि आत्मबल, त्याग और सत्य से सब कुछ संभव है। उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।"
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
