Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Happy World Teachers Day Wishes: इस शिक्षक दिवस पर शानदार अंदाज़ में करें विश, टीचर्स भी हो जाएंगे इंप्रेस
Happy World Teachers Day Wishes: भारत में शिक्षक दिवस हर साल 05 सितंबर को मनाया जाता है, वहीं पूरी दुनिया में शिक्षकों से जुड़ा यह खास दिन 05 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत साल 1994 में हुई थी।
हर वर्ष 5 सितम्बर को भारत में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षक सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। सबसे पहली बार इस तारीख को शिक्षक दिवस वर्ष 1962 में मनाया गया था।
हर साल इस दिन शिक्षकों को ख़ास सम्मान दिया जाता है और हमारे जीवन में उनके सार्थक योगदान के लिए उनका शुक्रिया अदा भी किया जाता है। पेश हैं कुछ ऐसे ही ख़ूबसूरत सन्देश जिन्हें अपने गुरुओ को भेजकर आप भी इस ख़ास दिन उनको धन्यवाद दे सकते हैं -

1.
जीवन के हर अंधेरे में, रोशनी दिखाते हैं आप
बंद हो जाए सब दरवाजे, नए रास्ते दिखाते हैं आप
सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, जीवन जीना सिखाते हैं आप !
इस शिक्षक दिवस करते हैं आपका धन्यवाद!

2.
गुमनामी के अंधेरे में था पहचान बना दिया,
दुनिया के गम से मुझे अनजान बना दिया,
उनकी ऐसी कृपा हुई गुरू ने मुझे एक अच्छा इंसान बना दिया।
शिक्षक दिवस की बधाई!

3.
गुरु बिन ज्ञान न होत है, गुरु बिना दिशा अजान,
गुरु बिन इन्द्रिय न सधे, गुरु बिन बढ़े न शान।
शिक्षक दिवस की बधाई!

4.
हमारा मार्गदर्शक बनने, हमें प्रेरित करने और हमें वो बनाने के लिए जो कि हम आज हैं, हे शिक्षक आपका धन्यवाद।
हैप्पी टीचर्स डे!

5.
आपसे ही सीखा, आपसे ही जाना,
आप ही को हमने गुरु हैं माना,
सीखा हैं सब कुछ आपसे हमने, कलम का मतलब आपसे हैं जाना।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!

6.
गुरु बिन ज्ञान न उपजै, गुरु बिन मिलै न मोष।
गुरु बिन लखै न सत्य को, गुरु बिन मैटैं न दोष।।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!

7.
दिया ज्ञान का भंडार हमें
किया भविष्य के लिए तैयार हमें
हैं आभारी उन गुरुओं के हम
जो किया कृतज्ञ अपार हमें।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं !

8.
शिक्षक न देखे जात-पात,
शिक्षक न करता पक्षपात,
निर्धन हो या धनवान,
शिक्षक के लिए सभी एक सामान,
शिक्षक माझी नाव किनारा,
शिक्षक डूबते के लिए सहारा।
हैप्पी टीचर्स डे!

9.
गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय।
बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं !

10.
आप मेरे जीवन की प्रेरणा रहे हैं,
आपने हमेशा मुझे सत्य
और अनुशासन का पाठ पढ़ाया है।
हैप्पी टीचर्स डे!

11.
गुरु बिना ज्ञान कहां,
उसके ज्ञान का आदि न अंत यहां
गुरू ने दी शिक्षा जहां
उठी शिष्टाचार की मूरत वहां।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं !
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
