Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
Teacher's Day 2026 Wishes In Hindi: किसी भी व्यक्ति की जिंदगी में शिक्षक की भूमिका बहुत खास होती है। माता-पिता के बाद शिक्षक ही हमें पढ़ाई के साथ-साथ सही और गलत की समझ देते हैं। उनकी बताई छोटी-छोटी बातें आगे चलकर जिंदगी में बहुत काम आती हैं। एक अच्छे शिक्षक सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि हमारा आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करते हैं। शिक्षकों के योगदान को सम्मान देने के लिए भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ। सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के मौके पर मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने गुरुजनों को शुभकमाना संदेश भेजकर उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं। अगर आप भी अपने गुरु या शिक्षक को इस खास दिन पर शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो यहां दिए गए संदेश भेज सकते हैं।

Teacher's Day 2026 Wishes And Messages In Hindi
1. अंधेरे से उजाले की राह दिखाते हैं,
गुरु ही हमें सही-गलत का फर्क समझाते हैं।
ज्ञान और संस्कारों से जीवन संवार देते हैं,
ऐसे सभी शिक्षकों को नमन करते हैं।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
2. कलम को ताकत और सपनों को उड़ान देते हैं,
गुरु हमारे जीवन को नई पहचान देते हैं।
उनके ज्ञान से हर मुश्किल आसान हो जाती है,
शिक्षक की सीख जिंदगी भर काम आती है।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
3. जो खुद जलकर रोशनी फैलाते हैं,
वही सच्चे गुरु कहलाते हैं।
ज्ञान की लौ से जीवन महकाते हैं,
हर कदम पर सही राह दिखाते हैं।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
4. मां देती है जीवन, गुरु जीना सिखाते हैं,
मुश्किल राहों में हौसला बढ़ाते हैं।
उनकी सीख हमेशा साथ रहती है,
इसीलिए गुरु की महिमा सबसे खास रहती है।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
5. शब्दों से ज्ञान, व्यवहार से संस्कार देते हैं,
गुरु ही जीवन को सही आकार देते हैं।
उनकी मेहनत का कोई मोल नहीं,
गुरु से बढ़कर दुनिया में कोई अनमोल नहीं।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
6. हर सवाल का जवाब बन जाते हैं,
हर उलझन में किताब बन जाते हैं।
गुरु की सीख जो दिल में बस जाए,
तो जीवन खुद एक मिसाल बन जाए।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
7. ज्ञान का दीप जलाते रहिए,
हर दिल में उम्मीद जगाते रहिए।
आपकी सीख से निखरती है जिंदगी,
यू ही बच्चों का भविष्य बनाते रहिए।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
8. गुरु के शब्दों में ज्ञान की बात होती है,
उनकी सीख में जीवन की सौगात होती है।
जो दिखा दें सफलता की सही राह,
ऐसे गुरु को दिल से सलाम होता है।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
9. आपकी सीख हमारी पहचान है,
आपका ज्ञान हमारा अभिमान है।
आपने जो दिखाया सफलता का रास्ता,
वही हमारी जिंदगी की सबसे बड़ी सौगात है।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
10. मुश्किलों में हिम्मत देते हैं,
गिरने पर संभलना सिखाते हैं।
गुरु केवल पढ़ाते ही नहीं,
बल्कि बेहतर इंसान बनाते हैं।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
Teacher's Day 2026 Wishes And Quotes In Hindi
11. किताबों से आगे की दुनिया दिखाते हैं,
सपनों को सच करने का हुनर सिखाते हैं।
गुरु की हर बात अनमोल होती है,
उनकी वजह से जिंदगी खूबसूरत होती है।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
12. ज्ञान की राह पर चलना सिखाया,
हर मुश्किल से लड़ना सिखाया।
आपकी सीख हमेशा याद रहेगी,
आपने हमें जिंदगी जीना सिखाया।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
13. गुरु का सम्मान सबसे बड़ा सम्मान है,
उनका आशीर्वाद जीवन की पहचान है।
जिसके सिर पर गुरु का हाथ हो,
उसके लिए हर मंजिल आसान है।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
14. आपने सपनों को पंख दिए,
हर कदम पर हौसले दिए।
आपकी सीख को दिल में रखकर,
हमने सफलता के रास्ते चुने।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
15. जो ज्ञान की गंगा बहाते हैं,
वही जीवन को सफल बनाते हैं।
गुरु के आशीर्वाद से हर राह आसान हो,
हर विद्यार्थी के जीवन में सफलता का मुकाम हो।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
16. आपकी डांट में भी प्यार है,
आपकी सीख में जीवन का सार है।
आपने हमें जो कुछ सिखाया,
वही हमारी सफलता का आधार है।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
17. गुरु वो हैं जो अज्ञान मिटाते हैं,
ज्ञान का दीप हर दिल में जलाते हैं।
उनके दिखाए रास्ते पर जो चलता है,
वही जीवन में आगे बढ़ता है।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
18. जीवन की राह में जब भी अंधेरा आया,
गुरु ने उम्मीद का दीप जलाया।
आपकी सीख हमेशा साथ रहे,
यही दिल ने हर बार चाहा।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
19. आपकी मेहनत से भविष्य संवरता है,
आपकी सीख से इंसान निखरता है।
गुरु का योगदान कभी भूल नहीं सकते,
उनके बिना सफलता का सफर अधूरा लगता है।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
20. गुरु का ज्ञान जीवन की रोशनी है,
उनकी सीख हर मुश्किल की कुंजी है।
सदा बना रहे आपका आशीर्वाद,
यही है दिल से सबसे प्यारी फरियाद।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!



Click it and Unblock the Notifications
