Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Happy Thanksgiving Day Wishes: थैंक्सगिविंग डे पर इन दिल छू लेने वाले संदेशों के साथ कहें ‘Thank You'
Happy Thanksgiving Day Wishes: हर साल नवंबर के चौथे गुरुवार को मनाया जाने वाला 'थैंक्सगिविंग डे' (Thanksgiving Day) आभार और कृतज्ञता का विशेष पर्व है। इस वर्ष यह उत्सव 27 नवंबर को मनाया जाएगा। विदेशों में इस त्योहार की धूम बिल्कुल अलग होती है। टर्की डिनर, पारिवारिक गेट-टुगेदर और सेलिब्रेशन्स के साथ कई दिनों पहले से तैयारियां शुरू हो जाती हैं।
इसकी लोकप्रियता अब भारत में भी तेजी से बढ़ रही है, और लोग अपने प्रियजनों के प्रति "धन्यवाद" कहकर इस खास दिन को सेलिब्रेट करने लगे हैं। हमारी जिंदगी में भी ऐसे कई लोग होते हैं जिन्होंने अलग-अलग मोड़ों पर हमारा साथ दिया, हमें संभाला, प्रेरित किया और बिना किसी स्वार्थ के मदद की।
थैंक्सगिविंग डे के अवसर पर उन सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना न भूलें। आज हम आपके लिए इस दिन का इतिहास और खास मैसेज लेकर आए हैं जिन्हें आप दोस्तों, परिवार, रिश्तेदारों और करीबियों को भेजकर इस दिन को और भी खास बना सकते हैं।

थैंक्सगिविंग डे क्यों मनाया जाता है?
थैंक्सगिविंग डे एक ऐसा है जो दिवस है जो जीवन में मिली नेमतों, प्रेम, परिवार और आभार की भावना को सेलिब्रेट करता है। माना जाता है कि इसकी शुरुआत 1621 में हुई थी, जब पिलग्रिम्स ने अपनी पहली सफल फसल के लिए भगवान का धन्यवाद करने और स्थानीय लोगों के प्रति कृतज्ञता जताने के लिए एक भोज का आयोजन किया था। तभी से यह परंपरा पीढ़ियों के साथ और गहरी होती गई।
थैंक्सगिविंग डे की शुभकामना संदेश (Wishes in Hindi)
थैंक्सगिविंग डे आपके जीवन में खुशियों, समृद्धि और प्यार की रोशनी लाए। हैप्पी थैंक्सगिविंग!
इस विशेष दिन पर ईश्वर आपको सेहत, शांति और सफलताओं से नवाजें। हैप्पी थैंक्सगिविंग डे!
जिंदगी में जो मिला उसके लिए शुक्रिया और जो न मिला उसके लिए सब्र... यही थैंक्सगिविंग का असली मतलब है।
आप और आपके परिवार पर हमेशा ईश्वर की कृपा बनी रहे। हैप्पी थैंक्सगिविंग 2025!
आज उन सभी लोगों का धन्यवाद जो मेरी जिंदगी में प्यार का हिस्सा बने।
कृतज्ञता से भरा दिल खुशियों की कुंजी है। सभी को थैंक्सगिविंग डे की शुभकामनाएं!
भगवान करें आपका घर खुशियों से भरा रहे, जीवन आशीर्वादों से।
थैंक्सगिविंग का यह दिन आपको नए अवसरों और नई उम्मीदों से जोड़ दे।
परिवार, दोस्तों और रिश्तों से खूबसूरत कुछ नहीं - आप सभी का प्यार पाकर धन्य हूँ।
ईश्वर आपको हमेशा प्रेम, सफलता और सौभाग्य प्रदान करे। हैप्पी थैंक्सगिविंग डे!
व्हाट्सऐप / फेसबुक स्टेटस (WhatsApp & FB Status)

आज दिल बस एक ही शब्द कहता है-Thank You
कृतज्ञता में बहुत ताकत होती है।
आज नहीं... हर दिन Thankful रहना है
परिवार + प्यार = Perfect Thanksgiving
काश हर दिन थैंक्सगिविंग जैसा हो... प्यार और सम्मान से भरा
खुशियाँ वहीं मिलती हैं, जहाँ कृतज्ञता होती है
जिन लोगों ने साथ दिया... दिल से शुक्रिया
आज नहीं भूलूँगा "थैंक यू" कहना
रिश्तों को भी थैंक्सगिविंग चाहिए... कभी समय देकर देखो
Thanksgiving Shayari (Hindi Shyari)
शुक्रिया कहने का अलग ही मज़ा है,
दिल हल्का भी होता है, रिश्ता गहरा भी होता है।
जिंदगी की राह में बहुत मिले मोड़,
आभारी हूँ उन लोगों का जिन्होंने थामा मेरा हाथ छोड़।
खुशियां बाँटने से बढ़ती हैं,
आभार जताने से रिश्ते मजबूत होते हैं।
रब का एहसान हर पल महसूस करो,
जो मिला है उस पर भी मुस्कुराना सीखो।
ना शिकवा करो, ना गिला करो,
बस शुक्रिया करो और खुलकर जिया करो।
दिल में थोड़ा सा शुक्रिया रखो,
जिंदगी को खूबसूरत होने में देर नहीं लगेगी।
हर दुख में सीख है, हर खुशी में आशीर्वाद,
शुक्र है रब का जिसने दिया हमें इतना प्यार।
सफर में सब साथ नहीं रहते,
जो रहते हैं... उन्हीं का शुक्रिया काफी है।
खुदा के भी दिल को सुकून मिले,
जब इंसान आभार में सजदा करे।
रिश्तों को भी अहमियत दो,
क्योंकि शुक्रिया से ज्यादा कुछ दिल को नहीं छूता।
थैंक्सगिविंग डे - हिंदी कोट्स
"जहां कृतज्ञता होती है, वहां खुशियां अपने आप चली आती हैं।"
"शुक्रिया कहना एक आदत नहीं, एक खूबसूरत एहसास है।"
"जिसे जो मिला है, वही काफी है - बस उसे महसूस करने की जरूरत है।"
"कृतज्ञता से भरा दिल इंसान को हमेशा अमीर बनाता है।"
"जो जीवन के छोटे पलों के लिए शुक्रिया अदा करते हैं, वही बड़े खुशियों के हकदार होते हैं।"
"जिनके दिल में धन्यवाद होता है, उनके आसपास कभी नफ़रत नहीं ठहरती।"
"असली दौलत धन नहीं, बल्कि आभार से भरा मन है।"
"हमेशा उस रब का शुक्रिया करो जिसने तुम्हें वो दिया जो तुम्हें जरूरत था, न कि जो तुम चाहते थे।"
"कृतज्ञता जीवन को सरल, सुंदर और संपूर्ण बना देती है।"
"खुद को खुश करना चाहते हो तो शिकायतें कम करो और 'थैंक यू' ज्यादा कहो।"

थैंक्सगिविंग डे - इंस्टाग्राम कैप्शन हिंदी में
आभार ही असली खुशी की चाबी है
आज नहीं... हर दिन "शुक्रिया" कहना है
कृतज्ञ दिल, खुशहाल जिंदगी
प्यार + परिवार + आभार = परफेक्ट लाइफ
खुशियाँ बढ़ती हैं जब दिल में कृतज्ञता होती है
जो है, जितना है... उसी में खुश हूँ
ईश्वर की कृपा और परिवार का प्यार - इससे अधिक क्या चाहिए
शुक्रिया उन लोगों का, जिन्होंने बिना उम्मीद के साथ दिया
दिल भरा है नेगेटिविटी से नहीं... आभार से
शिकायतें कम, शुक्रिया ज़्यादा - यही लाइफ मैजिक है।



Click it and Unblock the Notifications
