Latest Updates
-
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें
Tulsi Pujan Diwas 2025 Wishes: तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर प्रियजनों को दें शुभकामनाएं, भेजें ये शानदार मैसेज
Tulsi Pujan Diwas 2025 Wishes In Hindi: तुलसी पूजन दिवस हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण जाता है, क्योंकि हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है। इस दिन लोग तुलसी के पौधे की पूजा करते हैं और सुख-शांति व समृद्धि की कामना करते हैं। मान्यता है कि तुलसी माता की कृपा से घर का वातावरण शुद्ध रहता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। हिंदू धर्म में तुलसी को अत्यंत पवित्र माना गया है। भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय हैं। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में तुलसी की पूजा की जाती है, वहां माता लक्ष्मी का वास होता है। उनका पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। इस दिन का महत्व पर्यावरण संरक्षण, धार्मिक आस्थाओं और भारतीय सनातन परम्पराओं को बढ़ावा देने में भी है। अगर आप भी इस शुभ अवसर पर अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। तुलसी पूजन दिवस के मौके पर पेश हैं कुछ बेहतरीन शुभकामना संदेश -

Happy Tulsi Pujan Diwas 2025 Wishes and Quotes in Hindi
1. तुलसी माता की कृपा से आपके घर में हमेशा सुख, शांति और खुशहाली बनी रहे।
तुलसी पूजन दिवस की शुभकामनाएं।
2. जिस आंगन में तुलसी विराजे, वहां कभी दुख पास नहीं आता।
शुभ तुलसी पूजन दिवस।
3. आज के पावन दिन तुलसी माता को नमन करें और जीवन में सकारात्मकता अपनाएं।
तुलसी पूजन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
4. तुलसी माता आपके जीवन को स्वास्थ्य और समृद्धि से भर दें।
तुलसी पूजन दिवस की शुभकामनाएं।
5. हर सुबह तुलसी दर्शन से दिन शुभ हो जाता है।
तुलसी पूजन दिवस की बधाई।
6. तुलसी के पत्तों की तरह आपका जीवन भी पवित्र और खुशहाल रहे।
तुलसी पूजन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
7. तुलसी माता की भक्ति से मन को शांति और आत्मा को सुकून मिले।
तुलसी पूजन की शुभकामनाएं!
8. आज तुलसी के आगे दीप जलाएं और हर चिंता को दूर भगाएं।
आपको तुलसी पूजन दिवस की शुभकामनाएं!
Happy Tulsi Pujan Diwas 2025 Wishes and Messages in Hindi
9. तुलसी की छांव में मिले सुकून,
हर दिन जीवन हो जाए रंगीन।
तुलसी पूजन दिवस की शुभकामनाएं!
10. हर घर के आंगन में तुलसी,
तुलसी बड़ी महान है,
जिस घर में होती है तुलसी,
वो घर स्वर्ग समान है।
तुलसी पूजन दिवस की शुभकामनाएं।
11. हरि को तुम अति प्यारी,
श्याम वर्ण सुकुमारी,
प्रेम अजब है उनका,
तुमसे कैसा नाता,
हमारी विपद हरो तुम,
कृपा करो माता।
आपको तुलसी पूजन दिवस की शुभकामनाएं।
12. तुलसी की हर पत्ती पावन है
हर सांस में जीवन का भावन है
पूजन से मिलता है आत्मिक बल
यही भारतीय संस्कृति का आभूषण है
तुलसी के आगे जो शीश झुकाए,
उसके जीवन में हर दुख मिट जाए।
तुलसी पूजन दिवस की शुभकामनाएं।
13. जिस घर में तुलसी का पौधा होता है
वह घर तीर्थ समान पवित्र होता है
और उस घर में यमदूत नहीं आते
आप सभी को तुलसी पूजन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
14. सबसे सुन्दर वो नज़ारा होगा
दीवारों पर दीयों की माला होगी
हर आँगन में तुलसी माँ विराजेगी
और माँ तुलसी का पूजन होगा शुभ तुलसी पूजन
तुलसी पूजन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं



Click it and Unblock the Notifications