Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Happy Ghughutiya Wishes 2025 : उत्तरायणी-मकरैणी के मौके पर कुमांउनी-गढ़वाली में ऐसे दें बधाई सन्देश
Uttarayani-Makraini Wishes in Kumaoni-Garhwali : 13 जनवरी 2025, पौष मास का अंतिम दिन के साथ मासान्त होकर आज 14 जनवरी, मकर संक्रांति पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे माघ मास का प्रारंभ होगा। इस दिन सूर्य देव उत्तरायण होते हैं, जो पौराणिक रूप से शुभ माना जाता है।
पूरे देश में यह दिन पवित्र नदियों और संगम स्थलों पर स्नान-दान के लिए विशेष महत्व रखता है। उत्तराखंड में यह त्योहार कुमाऊं में उत्तरायणी और घुघुतिया, जबकि गढ़वाल में मकरैंण के नाम से मनाया जाता है। यह परंपराएं राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक महत्व को दर्शाती हैं। अपने दगड़ियों को ऐसे दें उत्तरायणी-मकरैणी की शुभकामनाएं।

HAPPY GHUGHUTIYA WISHES 2025 घुघुतिया त्यौहार की शुभकामनाएं
1. उत्तराखंड का घुघुतिया पर्व विशेष रूप से बच्चों का त्योहार है। इस दिन बच्चे घुघुते की मालाएं पहनकर कौवों को बुलाते हैं और एक पारंपरिक गीत गाते हैं:
'काले कौवा काले घुघुति माला खा ले'।
'लै कौवा भात में कै दे सुनक थात'।
'लै कौवा लगड़ में कै दे भैबनों दगड़'।
'लै कौवा बौड़ मेंकै दे सुनौक घ्वड़'।
'लै कौवा क्वे मेंकै दे भली भली ज्वे'।
यह गीत और परंपरा उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक जीवन से जुड़े भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाती है। घुघुतिया पर्व उत्साह और सौहार्द का प्रतीक है।
2. आप सभी को लोक पर्व घुघुतिया त्यार, उत्तरायणी, मकरैणी और मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।
यह पावन पर्व हम सभी के जीवन में सुख, शांति, ख़ुशहाली, समृद्धि, स्वास्थ्य तथा सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करे!!
3. "उत्तरायणी और मकरैणी की हार्दिक शुभकामनाएं! जय सूर्य देव!"
4. घुघुतों की खुशुबू , ईजा का प्यार। सुफल हो तुम्हु यो घुघुतिया त्यार ।
5. आप सभै भै-बैणियों कैं घुघुतिया त्यार व उत्तरैणी की भौत-भौत बधै हो। तुमि सब जी रैया जागी राया।
6. हमरि रीति-रिवाज हमरि पछ्याँण
हमरि संस्कृति हमरि पछ्याँण
हमरि भाषा हमरि पछ्याँण
आज मसांन्द छु, भौव संक्रांद
गंगा वार गंगार पार
आज गंग पार घुघुत बढ़ाल
भौव कौवन के बुलाल
गंग वार संकराती दिन बढ़ाल,
दूसरा दिन कौवन के बुलाल,
गंग मतलब सरयू वार-पार
तुमि सब कैं घुघूती त्यार कि भौत-भौत बधाई और शुभकामना
7. उत्तरायणी त्यौहार की आपको हार्दिक शुभकामनाएँ! यह पर्व सूर्य के उत्तरायण होने की खुशी में मनाया जाता है और जीवन में नयी ऊर्जा, समृद्धि और सुख-शांति का प्रतीक है। उत्तरायणी के इस विशेष अवसर पर, हम सभी मिलकर अपने रिश्तों को और भी मजबूत करें और अपने जीवन में खुशियाँ और सफलता लाने के लिए आशीर्वाद प्राप्त करें। इस दिन की जो परंपराएँ हैं, वे हमें प्रकृति और सूर्योदय की महत्वता समझाती हैं। भगवान से यह प्रार्थना है कि यह उत्तरायणी आपके जीवन को खुशियों से भर दे और हर कठिनाई को दूर करे। शुभ उत्तरायणी!
8. "पहाड़ की संस्कृति और परंपराओं का यह पर्व,"आपके जीवन में सकारात्मकता और खुशियां लाए। घुघुतिया की हार्दिक शुभकामनायें।
9. घुघुतिया त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएँ! यह विशेष पर्व आपके जीवन में खुशियाँ, समृद्धि और सफलता लेकर आए। इस दिन की जो परंपराएँ और सांस्कृतिक मूल्य हैं, वे हमें भाईचारे, प्रेम और एकता की महत्वपूर्ण शिक्षा देते हैं। घुघुतिया का यह त्यौहार आपके रिश्तों में नई उम्मीद और आत्मिक शांति का संचार करे। भगवान से यह प्रार्थना है कि यह पर्व आपके जीवन में ढेर सारी खुशियाँ और समृद्धि लेकर आए। हैप्पी घुघुतिया ! घुघुतिया की शुभकामनायें !
10. मकर संक्रांति और घुघुतिया के अवसर पर शुभकामनाएं!" यह पर्व आपके जीवन को नई ऊर्जा और उमंग से भर दे।



Click it and Unblock the Notifications
