Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Vat Savitri Vrat 2026 Wishes: सावित्री जैसी शक्ति मिले...वट सावित्री व्रत पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
Happy Vat Savitri Vrat 2026 Wishes: हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व है। सुहागिन महिलाओं के लिए यह व्रत करवा चौथ की तरह ही बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को रखा जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए व्रत रखकर वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। पौराणिक कथा के अनुसार, इसी दिन सावित्री माता अपने पति सत्यवान के प्राणों को यमराज से छुड़ाकर वापस ले आईं थी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, व्रत सावित्री व्रत रखने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है। इस वर्ष वट सावित्री व्रत 16 मई को मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और सुहागिन महिलाओं को ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं -

Happy Vat Savitri Vrat 2026 Wishes And Messages In Hindi
1. सावित्री सा अटूट हो आपका प्यार,
हर दिन बढ़े रिश्तों का श्रृंगार।
सुख-समृद्धि से महके आपका घर-द्वार,
जीवनभर बना रहे पति का साथ अपार।
वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं!
2. वट सावित्री का पावन त्योहार आया है,
संग अपने खुशियों की बहार लाया है।
सुहाग अमर रहे हर जनम आपका,
मां सावित्री ने यही आशीष दिलाया है।
वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं!
3. सिंदूर की चमक कभी फीकी न पड़े,
प्रेम की डोर कभी कमजोर न पड़े।
हर जन्म में मिले आपको वही साथ,
जिस पर सदा रहे भगवान का हाथ।
वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं!
4. चूड़ियों की खनक यूँ ही बनी रहे,
मांग का सिंदूर सदा सजा रहे।
हर खुशी कदम चूमे आपके,
दांपत्य जीवन सदा हँसता रहे।
वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं!
5. प्रेम की छांव कभी कम न हो,
जीवन में कोई गम न हो।
पति-पत्नी का रिश्ता यूँ ही खिले,
हर दिन खुशियों से भरा मिले।
वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं!
6. वट के नीचे डोरी बांधूं,
सजना तेरी लंबी उमरिया मांगूं,
चूड़ी, बिंदी, महावर महके,
सातों जनम तेरा संग मांगूं।
वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं!
7. सावित्री के तप सा मिले आशीर्वाद,
हर जन्म रहे आपके रिश्ते में विश्वास।
सुख, शांति और प्रेम का हो वास,
खुशियों से भर जाए हर सांस।
वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं!
8. बिना खाए पिए व्रत करना,
प्रेम की अटूट परिभाषा है,
हम यूं ही प्रेम बंधन में बंधे रहें,
मेरे दिल की बस यही आशा है।
वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं!
9. रिश्तों की डोर यूँ ही सलामत रहे,
हर दिन प्यार से खूबसूरत रहे।
सदा बनी रहे खुशियों की बहार,
आपका सुहाग रहे अमर अपार।
वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं!
10. हर प्रार्थना में बस यही अरदास हो,
पति का साथ हर जन्म खास हो।
जीवन में खुशियों की बरसात हो,
हर दिन प्रेम से भरी सौगात हो।
वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं!

Happy Vat Savitri Vrat 2026 Wishes And Quotes In Hindi
11. माथे का सिंदूर कभी न मिटे,
प्रेम का दीपक सदा यूँ ही जले।
भगवान करें हर सपना पूरा हो,
आपका दांपत्य जीवन खुशियों से भरा हो।
वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं!
12. सावित्री जैसी शक्ति मिले,
हर रिश्ते में मधुरता खिले।
पति का साथ सदा बना रहे,
घर-आंगन खुशियों से भरा रहे।
वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं!
13. वट सावित्री का पावन त्योहार,
लाए जीवन में खुशियां अपार।
सदा बना रहे प्रेम का साथ,
खुशियों से रोशन हो आपका हर दिन-रात।
वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं!
14. वट वृक्ष की छांव सा मिले सुकून,
जीवन में सदा खिले प्यार के फूल।
हर दिन रिश्तों में मिठास रहे,
आपका सुहाग सदा सलामत रहे।
वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं!
15. प्रेम का रिश्ता यूँ ही गहराता जाए,
हर दिन खुशियों का रंग लाए।
सिंदूर की लाली बनी रहे,
जीवन में हर खुशी सजी रहे।
वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं!
16. पति-पत्नी का रिश्ता सबसे प्यारा,
जिसमें बसा होता है संसार सारा।
ईश्वर करे प्रेम कभी कम न हो,
जीवन में कोई गम न हो।
वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं!
17. हर मनोकामना पूरी हो जाए,
जीवन खुशियों से भर जाए।
अखंड सौभाग्य का मिले वरदान,
सदा बना रहे प्रेम और सम्मान।
वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं!
18. सुख-दुख में साथ निभाने वाला प्यार मिले,
हर दिन जीवन में नया उजियार मिले।
सदा मुस्कुराता रहे आपका संसार,
अमर रहे आपका सुहाग अपार।
वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं!
19. हर सुबह नई खुशियां लाए,
हर शाम प्रेम के गीत सुनाए।
रिश्तों में बनी रहे मिठास,
जीवन में कभी न हो उदास।
वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं!
20. प्रेम और विश्वास की बनी रहे डोर,
खुशियां आएं आपके जीवन की ओर।
हर दिन मंगलमय हो आपका,
सदा सुरक्षित रहे सुहाग आपका।
वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं!



Click it and Unblock the Notifications
