Latest Updates
-
Radhika Ambani Look: लंदन में Dior की सिंपल सी ड्रेस पहन छाईं राधिका अंबानी, लेकिन कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश -
Sawan First Somwar 2026: सावन का पहला सोमवार आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और व्रत के जरूरी नियम -
Happy Sawan Somwar 2026 Wishes: शिव का नाम...सावन के पहले सोमवार पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाए संदेश -
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव
Women's Day 2025 Wishes : महिला दिवस पर अपनी सुपर वुमन को कहें धन्यवाद, इन कोट्स से उन्हें फील कराएं स्पेशल
Happy Women's Day 2025 Wishes in Hindi : हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि हर महिला के संघर्ष, सफलता और योगदान को सराहने का एक विशेष अवसर है। महिलाएं हमारे जीवन में मां, बहन, पत्नी, दोस्त और बेटी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाती हैं। वे समाज को आगे बढ़ाने में योगदान देती हैं, हर मुश्किल घड़ी में हौसला बढ़ाती हैं, और हमारे जीवन को खुशियों से भर देती हैं।
हर व्यक्ति के जीवन में कोई न कोई सुपर वुमन जरूर होती है, वो मां हो सकती है बेटी हो सकती है या आपकी अर्धांगिनी। महिला दिवस पर आप अपनी मां, पत्नी, बहन, गर्लफ्रेंड, दोस्त या किसी खास महिला को खास महसूस कराने के शब्दों या मैसेज के जरिए आभार व्यक्त करके उनके प्रति सम्मान दिखा सकते हैं।
अगर आप अपनी जिंदगी की खास महिलाओं को स्पेशल फील कराना चाहते हैं, तो इन खूबसूरत शुभकामना संदेशों के जरिए अपना प्यार और सम्मान जाहिर करें। ये मैसेज न केवल आपके रिश्तों को मजबूत करेंगे बल्कि आपके दिल की गहराइयों से निकले हुए आभार को भी व्यक्त करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मां के लिए विशेज (Happy Women's Day 2025 Wishes For Mother )
1. जिसने मुझे दुनिया में लाया, हर मुश्किल से बचाया, मेरी मां ही मेरी असली ताकत है। Happy Women's Day 2025, मां!"
2. "मां, तेरा साथ हर मुश्किल को आसान बना देता है, तेरा प्यार दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है। महिला दिवस मुबारक हो!"
3. "तेरी ममता की छांव तले मैंने जीना सीखा, मां, तेरा प्यार मेरी सबसे बड़ी दौलत है।
महिला दिवस की ढेरों शुभकामनाएं!"
4. मां के साथ ममता मिलती है, बहन से मिलता है हमेशा दुलार,
नारी शक्ति को पूजनीय समझो, ये लगाती है जीवन की नैया पार।
नारी के बिना पुरुष अधूरा है, नारी से ही घर पूरा है।
Happy Women's Day!
5. क्यों कहती है दुनिया कि नारी कमजोर है,
आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर है।
महिला दिवस की शुभकामनाएं!"
6. आंचल में ममता लिए हुए, नैनों से आंसू पिए हुए
सौंप दे जो पूरा जीवन फिर क्यों आहत हो उसका मन।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
7. "तुम हो धूप, छांव भी हो,
तुम ही राहत और घाव भी हो.
नारी तुम शक्ति का रूप हो,
जग को जीवन देने वाली अमूल्य भूप हो!"
Happy Women's Day 2025
8. नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है,
वह जीवनदायिनी है, प्रेम की मूर्ति और रिश्ते संवारने वाली शक्ति है।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पत्नी के लिए विशेज (Happy Women's Day 2025 Wishes For Wife )
1. जिंदगी की कहानी तुम से ही चलती है,
हर रिश्ते में तुम सबसे जुड़ती हो.
दुनिया की सबसे बड़ी ताकत हो तुम,
खुद को कमजोर ना समझो,
क्योंकि हर मुश्किल को तुम हरा सकती हो!"
Happy Women's Day 2025
2. तुम सिर्फ मेरी हमसफर नहीं, मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा और शक्ति हो।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!"
3. बेटी, बहन, मां और पत्नी,
हर रूप में नारी महान है.
सशक्त, समर्थ और सम्माननीय,
वह इस सृष्टि की पहचान है!
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
4. "मेरे हर सपने में तुम शामिल हो, मेरे हर संघर्ष में तुम मेरा सहारा हो।
महिला दिवस पर तुम्हें सलाम!"
5. हर दर्द सहकर भी मुस्कुराती है,
हर हालात में अपने फर्ज निभाती है।
उस नारी को मेरा सलाम,
जो हर मुश्किल में भी आगे बढ़ जाती है
Happy Women's Day 2025
6. तुम्हारे बिना मेरा जीवन अधूरा है, तुम्हारी हंसी मेरी सबसे बड़ी खुशी है।
हैप्पी वुमन डे, मेरी जान!"
7. तुम हो तो घर गुलजार है,
तुम्हारे बिना हर जगह सूनापन है।
इस दुनिया की सबसे खूबसूरत रचना हो तुम,
तुमसे ही हर रिश्ता पूर्ण है!
Happy Women's Day 2025
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बहन के लिए विशेज (Happy Women's Day 2025 Wishes For Sister)
1. मेरी बहन मेरी सबसे अच्छी दोस्त है, जिसने हमेशा मुझे सही राह दिखाई!
महिला दिवस की शुभकामनाएं!"
2. तू मेरी ताकत भी है और मेरी प्रेरणा भी, तेरे बिना मेरी ज़िंदगी अधूरी है!
Happy Women's Day 2025
3. हर खुशी में, हर ग़म में, तू हमेशा मेरे साथ है, मेरी प्यारी बहना, तेरा साथ अनमोल है!
महिला दिवस की शुभकामनाएं!"
4. हौसलों से भरी हुई नारी,
हर मुश्किल पर भारी।
जो ठान ले उसे पूरा करे,
उसकी हिम्मत के आगे किसकी चले!
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!"
5. वो नारी है,
जो हर बंदिश को तोड़कर आगे बढ़ती है,
उसके हौसलों को सलाम करो,
जो हर मुश्किल से लड़ती है।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!"
6. नारी एक मां है उसकी पूजा करो,
नारी एक बहन है उसका स्नेह करो,
नारी एक भाभी है उसका आदर करो,
नारी एक पत्नी है उसका प्रेम करो,
नारी एक औरत है उसका सम्मान करो।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दोस्त के लिए विशेज (Happy Women's Day 2025 Wishes For Friend)
1. हर घर, हर दिल, हर एहसास,
खुशी का हर पल आपके बिना अधूरा है,
केवल आप ही इस दुनिया को पूरा कर सकते हैं।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
2. दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने में गुजर गई,
रात की नींद बच्चे को सुलाने में गुजर गई,
जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नहीं,
सारी उम्र उस घर को सजाने में गुजर गई।
Happy Women's Day 2025
3. औरत जज्बात है उसे महसूस करो
जमाने की दोगली बातों में उसे
किसी भी कठघरे में खड़ा मत करो।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
4. . नारी सीता नारी काली
नारी ही प्रेम करने वाली
नारी कोमल नारी कठोर
नारी बिन नर का कहां छोर।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
5. हर दर्द को सहकर भी हंसती है,
अपने सपनों को खुलकर जीती है.
सशक्त नारी की पहचान यही,
हर मुश्किल में भी हार नहीं मानती है!"
Happy Women's Day 2025
6. "सशक्त नारी, सशक्त समाज की पहचान है!
Happy Women's Day 2025
7. प्रेम अधूरा औरत के बिना
मान अधूरा औरत के बिना
घर अधूरा औरत के बिना
संसार अधूरा औरत के बिना।
Happy Women's Day 2025
8. दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने में गुजर गई,
रात की नींद बच्चे को सुलाने में गुजर गई,
जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नहीं,
सारी उम्र उस घर को सजाने में गुजर गई।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।



Click it and Unblock the Notifications