Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फ्रेंडशिप डे पर दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल : दोस्त की अर्थी के सामने नाचे अंकल, यार को ऐसे दी अंतिम विदाई
Emotional Video On Friendship Day: आज फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया जा रहा है, ये दिन यारों को समर्पित है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक रुला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक अंकल पुरानी दोस्ती और दोस्त से किए वादे को निभाते नजर आ रहे हैं। अंकल ने अपने दोस्त की अर्थी के सामने ही डांस करना शुरू कर दिया।
नम आंखें उतरा चेहरा और बैंड-बाजे की धुन पर नाचते अंकल ने साबित कर दिया कि दोस्ती और दोस्त के वादे से बढ़कर कुछ नहीं है। इस वीडियो को देख लोग भी रो पड़े और कमेंट्स कर उनकी दोस्ती को सलाम किया।
अंकल ने कुछ इस तरह निभाया वादा
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो मध्य प्रदेश का है। एक अंकल अपने दोस्त को नाचते हुए अंतिम विदाई दे रहे हैं। ऐसा नहीं है कि उन्हें दोस्त के जाने का गम नहीं है लेकिन 'जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा' गाना तो आपने सुना ही होगा। अंकल भी अपने किए वादे को निभाने के लिए नम आंखों से ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने अपने दोस्त की अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए ऐसा किया जिसे देख वहां खड़े लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। साथ ही सोशल मीडिया पर भी लोगों के इमोशनल कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है।

ऐसी दोस्ती को सलाम
वो व्यक्ति भी इस गाने को मरने के बाद भी शायद गुनगुना रहा हो कि तेरे जैसा यार कहां...कहां ऐसा याराना...। मध्यप्रदेश में अपने दोस्त की अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए अंकल ने डांस किया वो भी गाजे-बाजे के साथ। ये वीडियो comedyculture.in इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया गया है। आप साफ देख सकते हैं कि जो व्यक्ति अर्थी के सामने डांस कर रहा है वो उस समय कितना इमोशनल हो रहा है। साथ ही कांधे पर अर्थी उठाए लोग भी इस सीन को देख भावुक हो गए।
सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़
न सिर्फ वो लोग जिन्होंने अपने को खोया है और वो दोस्त जो यार की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए डांस कर रहा है बल्कि पूरा देश इस वीडियो को देख रो पड़ा। लोगों ने इस वीडियो को देख कमेंट भी किए हैं। एक ने लिखा- नाच वो रहा है, रो मैं रहा हूं। दूसरे ने लिखा- दोस्त हो तो ऐसा जो आपके मरने के बाद भी आपकी इच्छा पूरी करे। तीसरे ने लिखा- यह मेरे शहर मंदसौर, मध्य प्रदेश में हुआ... एक हृदय विदारक, पर खूबसूरत श्रद्धांजलि। सच्ची दोस्ती मौत के साथ खत्म नहीं होती, बल्कि निभाए गए वादों से ज़िंदा रहती है। चौथे ने लिखा- सोचिए कि डांस करते हुए इसके दिल में कितना दर्द होगा। किसी ने लिखा- दिल पर पत्थर रखकर डांस कर रहे हैं अंकल, ऐसी दोस्ती को सलाम है।



Click it and Unblock the Notifications
