Latest Updates
-
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय
क्या है हीट डोम जो अमेरिका में बरसा रहा है आग? यूएस सरकार को जारी करना पड़ा अलर्ट
भारत और सऊदी अरब में इस वक्त प्रचंड गर्मी पड़ रही है। लोग हीटवेव के वजह से दम तोड़ रहे हैं। वहीं अमेरिका जैसा ठंडा देश भी गर्मी की चपेट में आ गया है। गर्मी के वजह से यहां के लोग हीट स्ट्रोक, सनबर्न, डिहाईड्रेशन और अन्य गर्मी से संबंधित बीमारियों से जूझ रहे हैं।
अमेरिका में गर्मी की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वहां 7.5 करोड़ लोगों के लिए सरकार को अलर्ट तक जारी करना पड़ा है।
विशेष रूप से यूएस के मध्य-पश्चिम राज्य गर्म हवाओं की चपेट में आ चुके हैं। वहां का तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके पीछे हीट डोम को जिम्मेदार बताया गया है। जिसकी वजह न सिर्फ तापमान बढ़ा है बल्कि यहां के लोगों को हीट वेव का भी सामना करना पड़ रहा है।

अब आप सोच रहे होंगे कि ये हीट डोम क्या होता है और यह कितना खतरनाक होता है?
क्या है हीट डोम?
'हीट डोम' के कारण वातावरण में उच्च दबाव का एक क्षेत्र नीचे की हवा को बाहर निकलने से रोकता है। गुंबद जैसी स्थिति बनती है। यह गुंबद हवा को नीचे की ओर ले जाता है। इससे तापमान बढ़ता जाता है। या यह कहे कि सी एक खास स्थान पर फंसी हवा सूरज की किरणों से और भी गर्म होती जाती है और आग बरसाने वाली गर्मी कर वजह बनती है। 2021 में हीट डोम की वजह से कनाडा में करोड़ों समुद्री जीव मर गए थे और इसी वजह से कनाडा के जंगलों में आग लग गई थी।
अमेरिका ने जारी की है चेतावनी
अमेरिका में भीषण गर्मी को देखते हुए वहां की राष्ट्रीय मौसम सेवा ने लंबे समय तक गर्म हवाओं की लहर बताते हुए खतरनाक बताया है। इस बार गर्मी ने यूएस के अलग-अलग हिस्सों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
हीट डोम की वजह
हीट डोम के बनने के पीछे कई वजह होती है। समुद्र के तापमान में बदलाव इस स्थिति के पीछे का मुख्य कारण होता है। जब समुद्र का तापमान बढ़ता है तो गर्म हवा की सतह ऊपर उठने लगती है और फिर धरती में जाकर फंस जाती है। जब वायुमंडल में उच्च दबाव बनता है तो गर्म हवा ऊपर की ओर उठने के बजाय वातावरण में ही रुक जाती है। इस हवा का दवाब इतना होता है कि यह बादल की छाया को भी हटाने लगती है, इस वजह से घुटन बढ़ जाता है। इसी वजह से हीट वेव की स्थिति पैदा होती और भीषण गर्मी पड़ने लगती है।



Click it and Unblock the Notifications