Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
आंध्रा में खुफिया कैमरे से 300 लड़कियों के इंटिमेट वीडियो लीक, रूम या बाथरूम मे लगे स्पाई कैमरे का ऐसे पता लगाए
How to detect Hidden cameras in hotel rooms and Hostel : आंध्र प्रदेश के कृष्णन जिले में एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक इंजीनियरंग कॉलेज के हॉस्टल के वॉशरूम में खुफिया कैमरा से 300 लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाए गए। ये घटना तब उजागर हुई जब एक छात्रा को संदेह हुआ। हिडन कैमरा मिलते ही उसने तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया। इस घटना ने न सिर्फ कॉलैज प्रशासन बल्कि सभी को चौंका दिया। जांच के दौरान मिली जानकारी के मुताबिक कैमरे के जरिए कुछ वीडियो रिकॉर्ड करके उसे बेचा गया है।
यह पहली बार नहीं है जब हॉस्टल में हिडन कैमरा मिलने की बात सामने आई है, इससे पहले भी होटल रूम और चैंजिंग रूम में हिडन कैमरा लगे होने की खबरे सामने आती रही हैं।

यह न सिर्फ आपके प्राइवेसी से खिलवाड़ हैं बल्कि ये आपके लिए कई तरह की मुसीबत भी बन सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जो बताएंगे कि कहीं हिडन कैमरा आपके प्राइवेसी को पर सेंध तो नहीं लगा रहा है?
इन जगहों पर अक्सर लगाए जाते हैं हिडन कैमरे
अक्सर खुफिया कैमरा लगाने के लिए शातिर लोग ऐसी जगहों का इस्तेमाल करते है, जिन पर सामान्यतः लोगों की नजर ना जाए। स्मोक डिटेक्टर, एयर फिल्टर इक्विपमेंट, बुक्स, दीवार पर सजी किसी चीज में, डेस्क प्लान्ट, टिशू बॉक्स, स्टफ्ड टेडी, डिजिटल टीवी बॉक्स, हेयर ड्रायर, दीवार घड़ी, पेन, कपड़े या जूता, बल्ब होल्डर और शॉवर में।
आईने के पीछे छिपे हुए कैमरे को ऐसे पहचानें?
आईने में हिडन कैमरा चेक करने के लिए, सबसे पहले मिरर पर एक उंगली रखें अगर शीशे पर रखी गई उंगली और शीशे में दिख रही उंगली के बीच में गैप रहता है तो मतलब ये ऑरिजनल शीशा है। लेकिन अगर शीशे में रखी गई उंगली के बीच में कोई गैप नहीं रहता है और वे जुड़ी रहती हैं तो मतलब शीशे के पीछे सब कुछ दिख रहा है और हो सकता है वहां पर कैमरा लगा हो जो सब रिकॉर्ड कर रहा हो।
अंधेरे में ढूंढे हिडन कैमरा
अगर आपको संदेह है कि आपके रूम में हिडन कैमरा हैं, तो सबसे पहले आप रात को या अंधेरे में लेंस के रिफ्लेक्टिव सरफेस को स्पॉट करने की कोशिश करें। कमरे में अंधेरा कर के या रात को ब्लिंक करती हुई रेड लाइट या लेंस की रिफ्लेक्टिव लाइट को आसानी से ढूंढा जा सकता है। इसके लिए आप मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट ऑन कर रूम की चारों तरफ से तलाशी लें। अगर रूम में कहीं भी हिडन कैमरा छिपाहोगा तो उसके लैंस पर जैसे ही फ्लैश लाइट पड़ेगी वह तुरंत रिफ्लेक्ट करेगा।
ब्लूटूथ या वाईफाई से चल जाएगा पता
ज्यादात्तर हिडन कैमरे ब्लूटूथ या वाईफाई की मदद से ही ऑपरेट किए जाते हैं। अगर आपको जरा सा भी शक हो तो आप अपने मोबाइल का ब्लूटूथ या वाईफाई ऑन करके चेक कर सकते हैं। इससे आपको आसपास के ऑन ब्लटूथ के बारे में पता चल जाएगा। इससे आपको कैमरे का क्लू मिल सकता है।
नेटवर्क से पता करें
इसके अलावा एक और तरीका है हिडन कैमरा पता करने का, ट्रायल रूम या कमरे में जाने के बाद अगर आपके मोबाइल कैमरा का नेटवर्क चला जाए या कॉल न लगे तो समझ लें कि वहां कैमरा छिपा है।
ये हैं सजा का प्रावधान
जब किसी भी आम आदमी को ऐसी जगह पर खुफिया यानी स्पाई कैमरा मिल जाए तो वह तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करा सकता है। यह आपके प्राइवेसी के अधिकार का हनन हैं। आप राइट टु प्राइवेसी के तहत शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
IPC की धारा 354C और IT एक्ट 66E के तहत ऐसे मामलों में FIR दर्ज की जाती है। IT एक्ट 66E लगाने पर दोषी को अधिकतम 3 से 5 साल तक की जेल और 2 लाख तक का फाइन भरना पड़ सकता है। इसके अलावा धारा 67 अश्लील सामग्री के प्रकाशन और प्रसार से संबंधित है, जिसमें अधिकतम 5 साल की जेल और जुर्माना हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
