Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Viral Video : दो सगे भाइयों ने रचाई एक ही लड़की से शादी, हिमाचल की सदियों पुरानी परंपरा फिर चर्चा में आई
Himachal Wedding Goes Viral : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक अनोखी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां शिलाई क्षेत्र के थिंडो खानदान के दो सगे भाइयों ने एक ही युवती से विवाह रचाया है। यह विवाह 12 से 14 जुलाई के बीच पारंपरिक रीति-रिवाजों और पूरे हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग न केवल हैरान हैं, बल्कि हिमाचल की इस अनोखी परंपरा के बारे में जानने को भी उत्सुक हो गए हैं।
यह मामला शिलाई क्षेत्र के कुन्हट गांव का है, जहां तीन दिनों तक शादी समारोह चला। आखिरी दिन जब दोनों दूल्हे एक ही दुल्हन के साथ स्टेज पर नजर आए तो सभी लोग हैरत में पड़ गए। हालांकि स्थानीय लोगों के लिए यह कोई नई बात नहीं थी, क्योंकि यह परंपरा सदियों से यहां की संस्कृति का हिस्सा रही है। इसे हाटी समुदाय में 'उजला पक्ष' कहा जाता है।

क्या है उजला पक्ष?
हाटी समाज में 'उजला पक्ष' बहुपतिप्रथा (Polyandry) का हिस्सा है, जिसमें एक महिला एक से अधिक पुरुषों, खासकर सगे भाइयों की पत्नी बनती है। यह परंपरा समाज की आर्थिक और पारिवारिक स्थिरता के लिए मानी जाती थी। खासकर पुराने समय में जब खेती की जमीन का बंटवारा नहीं करना होता था, तब इस तरह की शादियों से परिवार एकजुट रहते थे और संपत्ति का विभाजन भी टल जाता था।
हालांकि बीते कुछ दशकों में आधुनिकता के प्रभाव और कानूनी बदलावों के चलते यह प्रथा धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही थी। लेकिन कुन्हट गांव में हुई इस शादी ने इस परंपरा को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।
कौन हैं दूल्हे?
इस अनोखी शादी के दोनों दूल्हे शिक्षित और नौकरीपेशा हैं। बड़े भाई हिमाचल सरकार के जल शक्ति विभाग में कार्यरत हैं, जबकि छोटे भाई विदेश में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। दोनों भाइयों और युवती की यह शादी परिवार और समाज की सहमति से संपन्न हुई है। युवती भी शिक्षित है और सभी इस रिश्ते को लेकर पूरी तरह सहज हैं।
परिवार का कहना है कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है, बल्कि यह एक परंपरा है जिसे वे निभा रहे हैं। उनका मानना है कि इस रिश्ते से उनका परिवार और अधिक मजबूत होगा।
गांव में धूमधाम से हुआ विवाह
शादी समारोह में ढोल-नगाड़ों से लेकर पारंपरिक वेशभूषा और रीति-रिवाजों का पूरा पालन किया गया। वीडियो शूटिंग भी करवाई गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पूरे गांव ने इस शादी में भाग लिया और इसे उत्सव की तरह मनाया। वीडियो में दूल्हा-दुल्हन और दोनों परिवार बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में सदियों पुरानी बहुपति प्रथा की फिर से वापसी हुई है. थिंडो खानदान के दो सगे भाइयों ने कुन्हट गांव की एक ही युवती से पारंपरिक रीति-रिवाज़ से विवाह किया. हाटी समाज में इस परंपरा को 'उजला पक्ष' कहा जाता है.#Himachal #Polyandry pic.twitter.com/ybEYr3GITf
— State Mirror हिंदी (@StateMirrorHn) July 18, 2025
सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
इस बहुपति विवाह के वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग इसे हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत कह रहे हैं तो कुछ इसे पुरानी और अब अप्रासंगिक परंपरा मान रहे हैं। हालांकि स्थानीय समुदाय इसे अपनी पहचान और संस्कृति का हिस्सा मानते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
