Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Hina Khan Net worth: टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस हैं हिना खान, हर महीनों कमाती हैं लाखों, जानें नेटवर्थ
Hina Khan Net worth : हिना खान की हाल ही में स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर की खबर सामने आई हैं। शुक्रवार को, हिना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के साथ यह खबर शेयर की। जिसे सुनने के बाद फैंस बहुत दुखी हुए। उन्होंने शेयर किया कि उनका इलाज पहले ही शुरू हो चुका है और उन्होंने सभी को आश्वासन दिया कि वह ठीक हो रही हैं। हिना ने आगे बताया कि वह मजबूत होकर उभरेंगी। उन्होंने अपने फैंस से उनके लिए दुआ करने के लिए भी कहा।
हिना खान का नाम टीवी की सबसे कामयाब एक्ट्रेस में शुमार हैं। हर घर में वो अक्षरा के नाम से मशहूर हैं। इस शो ने हिना को कामयाबी की बुलंदी पर पहुंचा दिया था। हिना का नाम उन एक्ट्रेस में आता है जो टीवी पर काम करके भी प्रति एपिसोड अपने काम के लिए मोटी फीस वसूलती हैं, आइए जानते हैं टीवी की सबसे फेवरेट बहू अक्षरा की फीस और उनका नेटवर्थ-

हर महीने कमाती हैं 35 लाख
रिपोर्ट्स के मुताबिक हिना खान इस वक्त टीवी की सबसे अमीर और ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं। बताया गया है कि हिना खान हर महीने 35 लाख रुपये तक कमाती हैं। अक्षरा के रोल के लिए उन्होंने प्रति एपिसोड 1 से 1.5 लाख रुपये से अधिक कमाए। टीवी शो के लिए उनकी मौजूदा फीस 2 लाख रुपये से ज्यादा है। उनकी टोटल नेटवर्थ 52 करोड़ रूपए हैं।
मुंबई में है घर
रिपोर्ट के मुताबिक हिना का अपार्टमेंट हाई रेंज टावर में स्थित है, जो की मुंबई में है। उनके घर में बड़ा डाइनिंग स्पेस, हॉल, बड़े-बड़े कमरे, बड़ा किचन और जरूरत की हर एक चीज मौजूद है।
महंगी गाड़ियों का रखती हैं शौक
हिना के पास कई महंगी कार भी हैं। हिना के पास लग्जरी ऑडी ए4 कार है, जिसकी कीमत लगभग 45 लाख रुपये है।



Click it and Unblock the Notifications
