Latest Updates
-
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व
Hindi Diwas Speech: 14 सितंबर हिन्दी दिवस पर इस तरह भाषण देकर, बताए इस भाषा की महत्ता
Hindi Diwas Speech 2024 : हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है, जो हमें हमारी मातृभाषा हिंदी की समृद्धि और गरिमा को बखूबी याद दिलाता है। हिंदी की इसी गरिमा को हम अपने भाषणों के जरिए लोगों के बीच पहुंचा सकते हैं। इसके लिए जरूरी होता है कि हम भाषणा की तैयारी कैसे कर रहे हैं। तो हम आपका काम आसान कर देते हैं। यहां आपके लिए एक हिंदी दिवस पर भाषणा का उदाहरण दिया गया है, जिसके जरिए आप अपने भाषणा की तैयारी कर सकते हैं-

हिंदी दिवस पर ऐसे दें भाषण
सबसे पहले मंच पर जाएं और सभी को प्रणाम करें और इन पंक्तियों से भाषण शुरू करें।
माननीय मुख्य अतिथि, आदरणीय अध्यापकगण और मेरे प्यारे साथियों, आज हम सभी हिंदी दिवस मनाने के लिए उपस्थित हुए हैं। यह दिन हमारे लिए गौरव से जुडा हुआ है। हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, इतिहास और पहचान का प्रतीक है। हिंदी भाषा का इतिहास बहुत पुराना है। आज हिंदी विश्व की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। हिंदी ने न केवल भारत को बल्कि विश्व को भी जोड़ा है। हिंदी सिर्फ घर और स्कूल तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। हमें हिंदी को विज्ञान, तकनीक, व्यापार और अन्य सभी क्षेत्रों में बढ़ावा देना चाहिए। हिंदी साहित्य, हिंदी सिनेमा और हिंदी संगीत ने दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है। हमें इस पर गर्व है।
(फिर दो लाइन हिंदी की कविताएं पढ़ें)
मां भारती के भाल का शृंगार है हिंदी
हिंदोस्तां के बाग़ की बहार है हिंदी
घुट्टी के साथ घोल के मां ने पिलाई थी
स्वर फूट पड़ रहा, वही मल्हार है हिंदी
आइए, हम सभी संकल्प लें कि हम हिंदी भाषा को और अधिक समृद्ध बनाएंगे। हम हिंदी में लिखेंगे, पढ़ेंगे और बोलेंगे। हम हिंदी भाषा को अगली पीढ़ी को सौंपेंगे।
हिंदी दिवस हमें याद दिलाता है कि हमें अपनी भाषा का सम्मान करना चाहिए और इसे बढ़ावा देना चाहिए। आज के युग में जब अंग्रेजी भाषा का प्रभाव बढ़ रहा है, हमें अपनी मातृभाषा को न भूलें। आइए, हम सभी मिलकर हिंदी को और अधिक लोकप्रिय बनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
