Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Holi 2023: ससुराल में पहली होली को बनाना चाहती हैं मजेदार, इन टिप्स को ट्राई कर बनाएं यादगार

होली भारत में सबसे जीवंत और रंगीन त्योहारों में से एक है। ऐसा कहा जाता है कि इस त्योहार के दिन सभी मतभेदों को भुलाकर एकता की भावना का मजा लिया जाता है। ऐसे में किसी भी नवविवाहिता के लिए शादी के बाद पहली होली बहुत ही खास होती है। यह एक ऐसा समय है जब वे अनोखे तरीके से अपने प्यार और रिश्ते का जश्न मनाते हैं। वैसे तो शादी के बाद महिलाएं पहली होली अपने मायके में ही मनाती है। लेकिन अगर आप अपनी पहली होली अपने ससुरात में मना रही है या दूसरी होली पर अपने ससुराल वालों के साथ ही है तो ये आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन फिक्र न करें। आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप ससुराल में अपनी पहली होली को बहुत ही खास और यादगार बना सकते हैं।
1. ससुराल में कैसे खेली जाती है होली?
होली का सेलिब्रेशन हो और आप खुलकर खेले ये कैसे संभव हो सकता है। लेकिन जब शादी के बाद पहली होली हो तो बात ही कुछ और है। सबसे पहले आप अपने नए परिवार में होली खेलने के तौर तरीके के बारे में जानने की कोशिश करें। ताकि जब आप किसी को रंग लगाए और खुलकर होली खेलने की कोशिश करें तो परिवार में किसी की भावना का निरादर न हो। अपने पति और ससुराल वालों का मूड भांपने की कोशिश करें। अगर ऐसा लगता है कि वे त्योहार को लेकर इतने उत्साहित नहीं हैं, तो इसका कारण पता करें। अगर कोई दुखद घटना इसका कारण है तो आपको भी अपने उत्साह पर अंकुश लगाने की जरूरत है। अगर नहीं, तो आपको होली की खुशी की भावना को घर में फैलाने की कोशिश करनी चाहिए।
2. बेहतर होस्ट बनने की करें कोशिश
होली के दिन आपके ससुराल के कई रिश्तेदार और दोस्त आपको बधाई देने और आपके साथ पहली होली मनाने के लिए आ सकते हैं। यह उनके साथ आपके रिश्ते को और गहरा करने का मौका है। इस दौरान आप एक अच्छे होस्ट होने की भूमिका को अच्छे से निभाए। उनके साथ होली खेले और तरह-तरह के पकवान उन्हे खाने को सर्व करें। इस दौरान आप अपने घर में बॉलीवुड के गाने भी बजा सकते हैं।
3. ट्रेडिशनल कपड़ों में मनाए होली
शादी से पहले आप होली पर कपड़े पहनने से पहले नहीं सोचती होंगी, लेकिन वक्त आ गया है कि अब आपको हर त्योहार पर अलग और खूबसूरत दिखने की जरूरत है। इस होली आप ट्रेडिशनल आउटफिट पहने। इतना ही नहीं आप कोशिश करें की अपने पति के साथ ट्विनिंग कर पाएं।
4. गिफ्ट करें एक्सचेंज
शादी के बाद अपनी पहली होली को खास बनाने का एक और तरीका है कि आप अपने दोस्त और रिश्तेदारों के साथ गिफ्ट एक्सचेंज करें। आप एक-दूसरे को कुछ ऐसा दे सकते हैं जो आपके प्यार और जुड़ाव को दर्शाता हो, जैसे कोई आभूषण या व्यक्तिगत उपहार।
5. अपने हाथों से बनाएं टेस्टी फूड्स
होली पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लेने का भी समय है। आप इस होली घर में गुझिया, ठंडाई और पकोड़े बना सकते हैं। आपके ससुराल वालों को भी ये अच्छा लगेगा और घर आए मेहमान भी घर के बनें व्यंजनों का लुफ्ट उठा पाएंगे।
6. प्यार और खुशी फैलाओ
अंत में, याद रखें कि होली प्यार और आनंद का त्योहार है। अपने आसपास के लोगों के लिए प्यार और दया फैलाने के लिए इस अवसर का उपयोग करें। आप उन लोगों के साथ अपनी खुशी साझा करने के लिए एक अनाथालय या वृद्धाश्रम जा सकते हैं जिनके पास जश्न मनाने के लिए कोई नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
