Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Holi 2025 Bank Holiday : होली पर 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, किस राज्य में कब होगी छुट्टी नोट कर लें लिस्ट
Holi 2025 Bank Holiday : त्योहारों के दौरान अक्सर बैंकों की छुट्टियां रहती हैं, लेकिन कुछ शहरों में बैंक खुले भी रहते हैं। 13 और 14 मार्च 2025 को होली के मौके पर विभिन्न राज्यों में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। अगर आपको बैंक में कोई जरूरी काम है, तो अपनी यात्रा से पहले यह जान लें कि आपके राज्य में बैंकों की छुट्टी कब है, ताकि आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के दिशा-निर्देशों के अनुसार, 2025 में होली पर बैंक छुट्टियां विभिन्न राज्यों में अलग-अलग दिन होंगी।

13 मार्च 2025 को किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे?
13 मार्च को होलिका दहन के मौके पर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे। यह दिन "छोटी होली" के रूप में मनाया जाता है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
14 मार्च 2025 को किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे?
14 मार्च 2025 को मुख्य होली के पर्व पर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और झारखंड के साथ-साथ अन्य कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें गुजरात, ओडिशा, चंडीगढ़, सिक्किम, असम, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली, गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश और झारखंड में दो दिन की छुट्टी
उत्तर प्रदेश और झारखंड में 13 और 14 मार्च 2025 को दो दिन की सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई है। अन्य राज्यों में यह छुट्टी केवल एक दिन की होगी, जो क्षेत्रीय परंपराओं के आधार पर तय होगी।
15 मार्च को बैंक खुलेंगे या नहीं?
15 मार्च को अधिकांश राज्यों में बैंक खुले रहेंगे क्योंकि यह महीना का तीसरा शनिवार है, जो एक कामकाजी दिन होता है। हालांकि, त्रिपुरा, ओडिशा और मणिपुर जैसे कुछ राज्यों में इस दिन भी बैंक बंद रहेंगे।
क्या ऑनलाइन सेवाओं पर भी असर पड़ेगा?
होली के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई ट्रांजैक्शंस और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। यदि आपको बैंकिंग से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य करना है, तो आपको छुट्टियों का ध्यान रखते हुए इसे पूरा करने की सलाह दी जाती है।
मार्च 2025 में अन्य छुट्टियां
8 मार्च (दूसरा शनिवार) और 9 मार्च (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
22 मार्च (चौथा शनिवार) और 23 मार्च (रविवार): वीकली हॉलिडे और बिहार दिवस
27 मार्च (गुरुवार): शब-ए-कद्र (जम्मू में बैंक बंद)
28 मार्च (शुक्रवार): जुमात-उल-विदा (जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद)
30 मार्च (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
31 मार्च (सोमवार): रमजान-ईद (ईद-उल-फितर), अधिकतर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
