Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Holi Celebrations 2024 : भारत ही नहीं विदेशों में होती है होली की धूम, कहीं टमाटर तो कहीं बरसाई जाती है कीचड़
Holi Celebrations around the world : भारत में होली सबसे मुख्य त्योहारों में से एक हैं। होली के दिन लोग इस दिन रंग अबीर और गुलाल से रंगे हुए नजर आते हैं। पूरा देश इस रंगों के त्योहार में रंगों में डूबा हुआ सा नजर आता है।
मथुरा-वृंदावन की होली खेलने और देखने तो पर्यटक देश-विदेश से उमड़ पड़ते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत के अलावा विदेशों में भी होली खेली जाती है। जी हां अमेरिका से लेकर यूरोप में इटली और स्पेन में भी होली खेली जाती है। लेकिन यहां रंगों से नहीं बल्कि अलग-अलग अंदाज में होली खेली जाती है। आइए जानते हैं दुनियाभर में कौन सा देश किस अंदाज में खेलता है होली।

साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका में काफी बड़ी संख्या में भारतीय रहत हैं। यहां होली के मौके पर होलिका दहन से लेकर होली खूब रंगों के साथ होली खेली जाती है।
इटली की होली
इटली में भी होली की तरह ही जश्न मनाया जाता है। मगर इस दिन रंगों की जगह संतरे फेंककर होली खेली जाती है। दरअसर इस फेस्टिवल की शुरुआत संतरों को लेकर हुए एक युद्ध के बाद हुई। पुर्तगाल, फ्रांस और स्पेन के बीच ये युद्ध हुआ था। तब से यहां फन फेस्टिवल के रूप में यहां लोग दो गुटों में एक दूसरे को संतरे फेंककर होली खेलते हैं।
अमेरिका का 'फेस्टिवल ऑफ कलर्स'
अमेरिका में 'फेस्टिवल ऑफ कलर्स' के नाम से इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट करते हैं। जहां लोग एक दूसरे पर रंग-बिरंगे पाउडर फेंकते हैं। इस मौके पर लोग जमकर डांस करते हैं और कुछ जगहों पर मड फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाता है। जहां लोग कीचड़ से होली खेलते हैं और एक दूसरे पर कीचड़ लगाते हैं।
स्पेन का 'ला टोमाटीना फेस्टिवल'
स्पेन की टमाटर से खेली जानी वाली होली वर्ल्ड फेमस हैं। जिंदगी न मिलेगी दोबारा मूवी में भी हम इस मजेदार फेस्टिवल को देख चुके हैं। उत्तरी स्पेन में 29 जून को हर साल वाइन फेस्टिवल होता है जहां एक दूसरे पर लोग वाइन फेंककर इसे एंजॉय करते हैं। वहीं अगस्त के आखिरी शनिवार को ला टोमाटीना फेस्टिवल होता है। जहां लोग एक दूसरे को टमाटर मारकर इस दिन को एंजॉय करते हैं।
मॉरीशस
मॉरीशस में इस त्योहार की शुरुआत, होलिका दहन से होती है। अगले दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर होली खेलते हैं और पारंपरिक डिशेज खाते हैं।
थाईलैंड
अप्रैल के महीने में ही थाईलैंड में 'सोंगक्रान' फेस्टिवल होता है, ये होली से मिलता जुलता त्योहार होता है। जिसमें लोग एक दूसरे के ऊपर रंग और ठंडा पानी डालते हैं। इसे वार स्प्लैशिंग फेस्टिवल के नाम से भी जाना जाता है। इस त्योहार के साथ बौद्ध न्यू ईयर भी शुरु हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications











