Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Holi 2026: रंगों की मस्ती में न आए कोई परेशानी, इन सावधानियों के साथ मनाएं सुरक्षित होली
Holi 2026: होली खुशियों, उमंग और रंगों से भरा हुआ त्योहार है। हर कोई इस दिन खुलकर जश्न मनाना चाहता है। लेकिन जरा सी लापरवाही आपकी सेहत और सुरक्षा पर भारी पड़ सकती है। इसलिए जरूरी है कि होली का आनंद लेते समय कुछ अहम बातों का ध्यान रखा जाए, ताकि त्योहार की मिठास बरकरार रहे और कोई परेशानी सामने न आए। अगर आप चाहते हैं कि इस बार की होली यादगार और सुरक्षित बने, तो कुछ बातों का खास ख्याल रखें। थोड़ी सी सावधानी और समझदारी से आप होली को पूरी तरह सुरक्षित, स्वस्थ और खुशहाल बना सकते हैं। आइए, जानते हैं कि होली खेलते समय क्या सावधानियां बरतें -

हर्बल और प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करें
होली का असली मजा रंगों के साथ है, लेकिन यह जरूरी है कि आप सुरक्षित रंगों का चुनाव करें। केमिकल युक्त रंग त्वचा, बाल और आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए बेहतर होगा कि आप हर्बल या ऑर्गेनिक रंगों का उपयोग करें। चाहें तो घर पर हल्दी, चंदन, टेसू के फूल या गुलाब की पंखुड़ियों से प्राकृतिक रंग तैयार कर सकते हैं।
त्वचा और बालों की पहले से करें देखभाल
रंग खेलने से पहले त्वचा पर नारियल या सरसों का तेल लगा लें, इससे रंग जल्दी छूट जाता है। बालों को खुला रखने के बजाय बांध लें या ढक लें, ताकि रंग कम लगे। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो पूरे बाजू के कपड़े पहनें, जिससे त्वचा सीधे रंग के संपर्क में न आए।
आंखों और मुंह की रखें विशेष सुरक्षा
होली खेलते समय ध्यान रखें कि रंग आंखों या मुंह के अंदर न जाए। चाहें तो पारदर्शी चश्मा पहन सकते हैं, जिससे आंखों की सुरक्षा बनी रहे, अगर गलती से रंग आंखों में चला जाए तो तुरंत साफ पानी से धो लें। जलन या परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह लेने में देरी न करें।
पानी की बचत भी है जरूरी
होली के दौरान अक्सर पानी का ज्यादा इस्तेमाल होता है। कोशिश करें कि सूखी होली खेलें और जरूरत से ज्यादा पानी बर्बाद न करें, गंदे या दूषित पानी से होली खेलने से बचें, क्योंकि इससे त्वचा संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
जबरदस्ती और नशे से रखें दूरी
होली आनंद और अपनापन बढ़ाने का त्योहार है, लेकिन इसकी आड़ में मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए। किसी की इच्छा के विरुद्ध रंग लगाने या जबरदस्ती होली खेलने की कोशिश न करें। भांग या शराब का सेवन करने से कई बार हालात बिगड़ सकते हैं। नशे की स्थिति में किसी को परेशान करना या गलत व्यवहार करना त्योहार की भावना के खिलाफ है। शालीनता और सम्मान बनाए रखें।
सेहत को नजरअंदाज न करें
त्योहार के उत्साह में अपनी सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है। खुद को हाइड्रेटेड रखें और पर्याप्त पानी पिएं। बहुत ज्यादा तला-भुना या मीठा खाने से बचें। भांग और शराब से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि यह न सिर्फ आपकी सेहत पर असर डाल सकता है, बल्कि त्योहार का आनंद भी खराब कर सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
