Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
सिर्फ 9 साल की उम्र में करोड़पति है आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू का पोता देवांश, जानें नेटवर्थ
Chandrababu Naidu Grandson Devansh Net worth : तेलगु देशम पार्टी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार, 12 जून को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में चौथी बार शपथ ली। चंद्रबाबू नायडू के चुनाव जीतने के बाद से ही जुड़ी कंपनियां चर्चाओं में हैं। इसकी वजह है उनकी आय में हुआ जबरदस्त इजाफा।
प्राप्त जानकारी के चंद्रबाबू नायडू और उनके परिवार की संपत्ति में चुनाव जीतने के बाद से लगातार उछाल आई है। अब जानकारी सामने आई है कि उनका 9 साल का पोता देवांश नायडू भी करोड़पति बन चुका है। देवांश नायडू की नेटवर्थ परिवार की कंपनी हेरिटेज फूड्स के स्टॉक में आए उछाल की वजह से एकदम से बढ़ गई है। आइए जानते है चंद्रबाबू के करोड़पति पोते की नेटवर्थ

इतने करोड़ रूपए के मालिक बने देवांश
खबरों के मुताबिक देवांश 4 करोड़ से ज्यादा के मालिक बन गए हैं। देवांश के 56,075 शेयरों की कीमत अब 4.1 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि 3 जून तक इनकी कीमत 2.4 करोड़ रुपये थी। देवांश के नाम पर हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स पर उनके नाम पर एक जमीन है और कंपनी में उनकी हिस्सेदारी और देवांश पर कोई कर्जदारी नहीं है।
कंपनी के शेयर में परिवार के इतनी हिस्सेदारी है
कंपनी के शेयर में आए उछाल से कुल मिलाकर, परिवार को 1,225 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। इतना मुनाफा क्योंकि हेरिटेज फूड्स के शेयरों ने बीएसई में दोगुना उछाल लगाया। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, इस कंपनी में चंद्रबाबू नायडू और उनके परिवार की लगभग 35.7 फीसदी हिस्सेदारी है। चंद्रबाबू नायडू की पत्नी भुवनेश्वरी नायडू कंपनी में 24.37 फीसदी, बेटा नारा लोकेश 10.82 फीसदी, बहू ब्राह्मणी 0.46 फीसदी और पोता देवांश 0.06 फीसदी का मालिक है।
रह चुके हैं चार बार मुख्यमंत्री
चंद्रबाबू नायडू चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। इससे पहले उन्होंने सितंबर 1995, अक्टूबर 1999 और 2014 को CM पद की शपथ ली थी।



Click it and Unblock the Notifications
