Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Housewife नही Smart वाइफ बने और पति की सैलेरी से इस तरह पैसे बचाएं, 8 सेविंंग टिप्स जानें
Saving Tips For House Wife : एक हाउसवाइफ का जिम्मा न सिर्फ किचन संभालना होता है बल्कि गृह लक्ष्मी होने के नाते घर के सारे खर्चों और लेन-देन बिल भरने की जिम्मेदारी तक संभालनी होती है। हर महिला जानती है कि घर के बजट को संभालना बहुत बड़ी बात होती है। कई बार हाथ तंग भी करने पड़ जाते हैं। क्योंकि एक हाउसवाइफ जानती है की घर के खर्चों को संभालना और पैसे को बचाना कितना मुश्किल हो सकता है।
अगर आप सूझबूझ के साथ मनी मैनेजमनेट के सही तरीके अपनाए तो आप अच्छी खासी सेविंग कर सकती हैं। आज हम आपको ऐसे 6 तरीके बताते हैं, जिन्हें फॉलो कर आप घर के फाइनेंशियल मैनेजमेंट को स्मार्ट तरीके से फॉलो कर हाउसवाइफ से स्मार्ट हाउस बन सकती हैं-

बजट तैयार करें
सबसे पहले महीने की शुरूआत में एक बजट तैयार करें। इसमें महीने के आय और व्यय को शामिल करें। बजट बनाने से आपको यह पता चलेगा कि आपके पास कितने पैसे हैं और आपको पता चलेगा की आप कहां पैसे की बचत कर सकती हैं।
बेफिजूल खर्चे न करें
बजट में देखिए कि आप किन ख़र्चों को काट सकती हैं। जिन चीज़ों की बहुत आवश्यकता नहीं हो उन पर खर्च करने से बचें। कई बार बाज़ार में देखकर हम बहुत सी ऐसी चीज़ें ले लेते हैं, जिनकी हमें कोई ज़रूरत ही नहीं होती है।
सोच समझकर करें शॉपिग
पैसे बचाने के लिए हमेशा सोच-समझकर खरीदारी करें। सेल या डिस्काउंट पर खरीदारी करने से आप पैसे बचा सकते हैं। इसके लिए आप विभिन्न ऑनलाइन और ऑफलाइन विक्रेताओं की कीमतों की तुलना कर सकते हैं।
बाहर खाने की आदत करें कम
अगर आपको हर वीकेंड बाहर खाने की आदत हैं, तो अपनी ये आदत पर कंट्रोल करें। घर पर खाना बनाना सस्ता और हेल्दी होता है। आप घर पर टेस्टी डिश बनाकर बाहर खाने के साथ-साथ फालतू खर्चें से भी बच सकते हें।
खाने की बर्बादी से बचे
कई महिलाएं ऐसी होती है जो बचे हुए खाने को फेंक देती है। ऐसा करके आप न सिर्फ खाने का निरादर कर रही हैं बल्कि इससे आपके बचत पर भी असर पड़ेगा। रात की बची हुई दाल और सब्जी को फेंकने की बजाय आप उसमें कोई आइटम तैयार कर लें।
बिजली की करें बचत
बिजली की बचत या सही तरीके से इस्तेमाल करके भी आप खूब पैसा बचा सकती हैं। पानी को व्यर्थ न बहाएं और बिजली बचाने के लिए LED बल्ब का इस्तेमाल करें।
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल न करें
जरूरत के समय क्रेडिट कार्ड बहुत काम की चीज है। लेकिन कई बार इसकी वजह से शॉपिंग की लत पड़ जाती है।
छोटी स्कीम में इन्वेस्ट करें
महिलाएं अपनी डेली बजट में से पैसों की सेविंग करना शुरू करें। आप चाहें तो सोसायटी फंड या छोटे अमाउंट पर SIP शुरू करके भी इन्वेस्टमेंट शुरू कर सकती है। अमाउंट बड़ा हो या छोटा एक समय के बाद सेविंग बहुत काम आती है।



Click it and Unblock the Notifications
