Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Cyclone Dana : क्या होता है दाना का मतलब और कैसे साइक्लोन को मिलता है नाम?
Cyclone Dana : बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान 'दाना' गुरुवार रात करीब 12:30 बजे ओडिशा के तट से टकरा चुका है। ओडिशा के करीब 12 जिलों में हाई अलर्ट जारी है। इस चक्रवात की वजह से पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 300 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और मछुआरों को अगले दो दिन तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
अभी दाना चक्रवात चर्चा में हालांकि हर कोई जानना चाहता है दाना नाम का मतलब क्या है और चक्रवात को नाम क्यों दिया जाता है?

कैसे बनता है चक्रवात?
चक्रवात समुद्र की सतह पर गर्म और नम हवा के तेजी से ऊपर उठने और ठंडी हवा के साथ मिलकर घूमने की प्रक्रिया से बनता है। जब समुद्र का पानी गर्म होता है (आमतौर पर 27°C से अधिक), तो वह हवा में नमी भर देता है, जिससे हवा ऊपर की ओर उठने लगती है। यह प्रक्रिया निम्न वायुदाब क्षेत्र बनाती है और समुद्र के चारों ओर से ठंडी हवा इस क्षेत्र में तेजी से खिंचती है। घूमती हुई हवा का यह सिस्टम शक्तिशाली होकर चक्रवात का रूप ले लेता है।
क्या होता है दाना का मतलब
इस बार इस चक्रवात का नाम 'दाना' दरअसल कतर ने सुझाया है जिसका अर्थ होता है 'उदारता', ये एक अरबी शब्द है। दरअसल विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने एक कमेटी बनाई है जिसके सदस्य बारी-बारी से आने वाले तूफानों का नाम रखते हैं। इसमें पहले आठ देशों बांग्लादेश, भारत, मालदीव, म्यांमार, ओमान, पाकिस्तान, श्रीलंका और थाईलैंड आते थे। लेकिन 2018 में इस समूह में पांच और देश ईरान, क़तर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, और यमन को शामिल किया गया, जिससे अब यह कुल 13 देशों का समूह बन गया है।
इसलिए दिया जाता है चक्रवात को नाम
हर देश अपने सुझावों के आधार पर नामों की एक सूची प्रदान करता है। जब भी कोई चक्रवात उठता है, तो बारी-बारी से इन देशों की सूची से नामों का चयन किया जाता है। जिसका उद्देश्य यह है कि चक्रवात को आसानी से पहचानकर प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को अवेयर करने के साथ ही उनकी सुरक्षा पर काम किया जाए। वैसे आपको बता दें कि नाम रखते हैं कुछ बातों का ध्यान रखना होता है, जैसे नाम किसी राजनीति और राजनीतिक व्यक्तियों से जुड़ा न हो, न ही धार्मिक मान्यताओं से संबंध रखता हो।



Click it and Unblock the Notifications











