Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
मुकेश अंबानी के घर का बिजली का बिल सुनकर आपको लग सकता है झटका, इतने में तो आप खरीद लेंगे BMW X3
एशिया के सबसे रईस व्यक्ति और दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया की गिनती भारत ही नहीं दुनिया के सबसे महंगे और शानदार घरों में होती है। हाईटेक फैसिलिटी से भरपूर इस 27 मंजिला बिल्डिंग में 50 सीटर थिएटर, 9 बड़े लिफ्ट,स्विमिंग फुल, 3 हेलीपैड और 160 गाड़ियों के लिए पार्किंग भी वातानुकूलित सुविधा से लैस हैं, जबकि एंटीलिया की देखरेख के लिए लगभग 600 से अधिक स्टाफ काम करता है।
इस इमारत में माली से लेकर इलेक्ट्रिशियन अन्य कई लोग 24 घंटे सर्विस के लिए अवेलेबल रहते हैं। एंटीलिया में रोजर्मरा के कामों के लिए बेस्ट हाई टेंशन कनेक्शन दिया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार जितना मुकेश अंबानी के इस लग्जरी घर में जितनी बिजली की खपत होती है उतने में 7,000 तक मिडिल क्लास फैमिली अपनी बिजली खपत कर सकती है।

ऐसे में आइए जानते हैं कि तो हर महीने मुकेश अंबानी कितने रुपए इलेक्ट्रिसिटी का बिल भरते हैं, हो सकता है ये आंकड़ा आपको चौंका दें।
इतने यूनिट हर महीने एंटीलिया में होते हैं खर्च
एक रिपोर्ट के मुताबिक एंटीलिया में एक कमरे में 300 यूनिट बिजली खर्च होती है। और वहीं पूरे घर के बिजली यूनिट की बात करें तो वह 6,37,240 यूनिट के करीब आता है। 6,37,240 यूनिट बिजली की खपत के हिसाब से एंटीलिया का एक माह का बिल करीब 70 लाख रुपये के आसपास आता है। बिजली बिल समय पर जमा करने पर बिजली विभाग के तरफ से उन्हें 48,354 रुपये का डिस्काउंट भी मिला है। रिपोर्ट के अनुसार एंटीलिया में एलिवेटेड पार्किंग और एक्सपेंसिव एयर कंडीशनिंग की व्यवस्था भी है। जिसकी वजह से खूब बिजली की खपत होती है।
एंटीलिया की कीमत
दुनिया का सबसे महंगे घरों में शुमार एंटीलिया का निर्माण 2004 में शुरू हुआ था। इस 27 मंजिला बिल्डिंग को बनने में 6 साल का समय लगा था। 4 लाख स्क्वायर फीट में फैले इस बिल्डिंग में सात स्टार और पांच स्टार होटल की सारी सुविधाएं मौजूद हैं। इसे बनाने में 15000 करोड़ रुपये लगे थे।
कर्मचारियों को मिलती है लाखों में सैलरी
एक रिपोर्ट के अनुसार एंटीलिया में काम कर रहे कर्मचारियों को लगभग 2 लाख रुपये प्रतिमाह सैलेरी दी जाती है। घर में प्लंबर, कुक और रसोई को भी लगभग 1.5 से 2 लाख प्रतिमाह सैलरी दी जाती है। इसके अलावा अन्य सुविधाएं जैसे मेडिकल अलाउंस , बच्चों के लिए एजुकेशन अलाउंस भी मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
