Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
सोलर प्लांट, दवाईयों की फैक्ट्री..क्या सच में इतनी अमीर हैं BB19 की कंटेस्टेंट Tanya Mittal? जानें Net Worth
How Rich Is Tanya Mittal : बिग बॉस 19 के घर में इन दिनों तान्या मित्तल (Tanya Mittal) खूब चर्चा में हैं। वजह है उनके शाही ठाठ-बाठ और अमीरी के दावे। कभी वह कहती हैं कि उन्होंने घर में 800 साड़ियां लेकर आई हैं और पिछले 5 साल से उन्होंने कोई साड़ी रिपीट नहीं की है, तो कभी वह अपने घर को "स्वर्ग से भी सुंदर" बताती हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि उनके घर के किचन में लिफ्ट लगी है जिससे खाना एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर तक पहुंचता है। वह चांदी के बर्तनों में खाना खाती हैं और सोने की बोतल में पानी पीती हैं। बकलावा खाने का मन हो तो वह सीधा दुबई की फ्लाइट पकड़ लेती हैं।
तान्या के इन दावों ने घरवालों के साथ-साथ दर्शकों को भी हैरान कर दिया है। कोई उन्हें अंबानी से भी ज्यादा अमीर बता रहा है तो कोई उनकी तुलना उर्वशी रौतेला से कर रहा है। लेकिन असली सवाल यह है कि क्या वाकई तान्या मित्तल इतनी अमीर हैं, और उनकी असली नेटवर्थ कितनी है?

तान्या मित्तल की नेटवर्थ (Tanya Mittal Net Worth)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तान्या मित्तल की कुल संपत्ति करीब 2 करोड़ रुपये आंकी जाती है। उनका मासिक इनकम लगभग 6 लाख रुपये बताया जाता है। हालांकि, बिग बॉस के घर के भीतर वह 300-400 करोड़ की संपत्ति और 150 बॉडीगार्ड होने की बातें करती हैं। ऐसे दावों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बहस छिड़ी हुई है। कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं उनके कुछ फैंस उनकी बातों को सच मान रहे हैं।
तान्या की कमाई का जरिया (Tanya Mittal Income Sources)
तान्या एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, बिजनेसवुमन और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत ब्रांड कोलैबोरेशन, एंडोर्समेंट और बिजनेस हैं। उन्होंने 19 साल की उम्र में अपना ब्रांड "Handmade Love by Tanya" शुरू किया था, जिसमें हैंडबैग्स, साड़ियां और लाइफस्टाइल एक्सेसरीज़ बेची जाती हैं। इंस्टाग्राम पर वह अपने ब्रांड की साड़ियों को प्रमोट भी करती रहती हैं।
इसके अलावा तान्या पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के पर्यटन बोर्ड्स के साथ भी काम करती हैं। उन्होंने ग्वालियर के पास एक गांव गोद लिया है और वहां विकास कार्यों में योगदान देती हैं।
तान्या मित्तल का परिवार (Tanya Mittal Family)
तान्या मित्तल मूल रूप से ग्वालियर, मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। उनके पिता को लेकर अलग-अलग दावे सामने आते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वह दिल्ली के बिजनेसमैन रवि मित्तल की बेटी हैं, जिन्होंने राजधानी में 400 से ज्यादा फ्लैट बनाए हैं। वहीं, ग्वालियर के स्थानीय लोग और उनके पड़ोसी उन्हें अमित मित्तल की बेटी बताते हैं। हालांकि, इस बारे में परिवार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
तान्या मित्तल की पर्सनल लाइफ
तान्या सिंगल हैं। वह एक क्वालिफाइड आर्किटेक्ट हैं और पढ़ाई पूरी करने के बाद मॉडलिंग और ब्यूटी पेजेंट्स में भी हिस्सा ले चुकी हैं। साल 2018 में उन्हें मिस एशिया टूरिज्म का ताज पहनाया गया था और उन्होंने लेबनान में हुए अंतरराष्ट्रीय पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया था।
मामा के गौशाला से लेकर 800 लोगों का गार्डन
बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल अपनी शाही लाइफस्टाइल को लेकर खूब चर्चा में हैं। तान्या का कहना है कि उनके घर में दूध तक मामा की गौशाला से आता है, इसलिए इस पर भी कोई खर्च नहीं होता। कपड़े उनकी खुद की फैक्ट्री में सिलते हैं और पार्टियों के लिए घर के विशाल गार्डन का इस्तेमाल होता है, जहां 800 लोगों की क्षमता है। उनका दावा है कि उनके घर में 7 जूलर्स हैं, जिससे जूलरी पर भी खर्च नहीं होता।
फार्मा प्लांट की मालकिन
तान्या बताती हैं कि उन्होंने पिछले 9 साल में एक दिन भी छुट्टी नहीं ली और बिग बॉस में आने से पहले अपना फार्मा प्लांट भी शुरू किया। यही नहीं, सब्जियां भी उनके खुद के खेतों से आती हैं। अगर किसी खेत में नहीं उगती तो मामा-मौसी के खेतों से मिल जाती हैं और एक बार जो सब्जियां लेने जाता है, वह 8 परिवारों को पहुंचा देता है।
दुबई वाला किस्सा
एक एपिसोड में गौरव खन्ना ने उनसे मजाक करते हुए पूछा कि क्या वह सचमुच सिर्फ बकलावा खाने के लिए दुबई जाती हैं? इस पर तान्या ने हंसते हुए जवाब दिया कि एक बार ग्वालियर से मुरैना जाते समय उनका बकलावा खाने का मन हुआ। उन्होंने मजाक में कहा, "चलो दुबई चलते हैं।" इसके बाद वह कार से दिल्ली पहुंचीं, फ्लाइट ली और दुबई में बकलावा खाकर मात्र एक घंटे में वापस दिल्ली लौट आईं। उन्होंने कहा कि ऐसा कई बार हुआ है और ये पल उनके व्लॉग्स में भी रिकॉर्ड हैं।
हालांकि गौरव ने चुटकी लेते हुए सुझाव दिया कि उन्हें मिठाई ही मंगवा लेनी चाहिए थी, ताकि समय बचे। इस पर तान्या ने सफाई दी कि असल वजह मिठाई नहीं थी, बल्कि वह दुबई में अपने बिजनेस को लेकर इन्वेस्टर्स की मीटिंग में जाती हैं। व्लॉग्स में सिर्फ "मीठा-मीठा पार्ट" दिखाया गया, जो वायरल हो गया।



Click it and Unblock the Notifications
