Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
Dalai Lama Net worth : कितने अमीर हैं 90 साल के दलाई लामा, किस तरह से करते हैं कमाई?
Dalai Lama Net worth : अधिकतर लोग "दलाई लामा" को किसी व्यक्ति का नाम समझते हैं, लेकिन वास्तव में यह तिब्बती बौद्ध धर्म में एक उच्च आध्यात्मिक पदवी है। अब तक कुल 14 दलाई लामा हो चुके हैं। वर्तमान 14वें दलाई लामा का जन्म नाम ल्हामो धोंडुप है, जिन्हें पहले दलाई लामा का पुनर्जन्म माना गया है। वे लंबे समय से भारत में शरण लिए हुए हैं।
मौजूदा समय में 14वें दलाई लामा 6 जुलाई को 90 बरस के होने वाले है. वैसे उनका असली नाम ल्हामो धोंडुप था, जो साल 1959 में हजारों तिब्बतियों के साथ चीनी शासन के खिलाफ असफल विद्रोह के बाद भारत आ गए थे, तब से वो भारत में शरण लिए हुए हैं। दलाई लामा इस समय इसलिए भी चर्चा में हैं क्योंकि वे अपनी गद्दी के उत्तराधिकारी की घोषणा करने जा रहे हैं। 6 जुलाई 2025 को जब वह 90 वर्ष के होंगे, उस दिन वह अपने उत्तराधिकारी की घोषणा कर सकते हैं।

इसी बीच में जानते हैं कि दलाई लामा को अपना जीवन कैसे जीते हैं? वो कमाई कैसे करते हैं? साथ ही सबसे अहम सवाल कि उनकी नेटवर्थ कितनी है?
कौन हैं 14वें दलाई लामा?
अधिकतर लोग "दलाई लामा" को किसी व्यक्ति का नाम समझते हैं, लेकिन वास्तव में यह तिब्बती बौद्ध धर्म में एक उच्च आध्यात्मिक पदवी है। अब तक कुल 14 दलाई लामा हो चुके हैं। वर्तमान 14वें दलाई लामा का जन्म नाम ल्हामो धोंडुप है, जिन्हें पहले दलाई लामा का पुनर्जन्म माना गया है। वे लंबे समय से भारत में शरण लिए हुए हैं। इन दिनों उनकी जीवनशैली, आय के स्रोत और संपत्ति को लेकर लोगों में जिज्ञासा बढ़ी है।
इतनी है दलाई लामा की नेटवर्थ
अगर आप सोचते हैं कि साधारण वस्त्र पहनने वाला, ध्यान में लीन रहने वाला व्यक्ति अमीर नहीं हो सकता, तो आपको चौंकने के लिए तैयार रहना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दलाई लामा की कुल संपत्ति लगभग 150 मिलियन डॉलर यानी करीब 1,300 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह आंकड़ा उनकी सादगीभरी छवि के विपरीत जरूर लगता है, लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि उनके पास आय के कई स्रोत हैं।
ऐसे करते हैं कमाई
दलाई लामा की संपत्ति मुख्य रूप से बड़े भाषणों, किताबों की बिक्री, दान और निजी शिक्षाओं से आती है। ऐसा माना जाता है कि उन्हें दिए गए दान का उपयोग विभिन्न मानवीय और शैक्षिक परियोजनाओं में किया जाता है। इसके अतिरिक्त, उन्हें अपनी आत्मकथा "Freedom in Exile", फिल्मों, विज्ञापनों और अन्य मीडिया में उनकी छवि के उपयोग से रॉयल्टी भी प्राप्त होती है। यही वजह है कि उनकी नेटवर्थ में लगातार इजाफा हो रहा है।



Click it and Unblock the Notifications