Latest Updates
-
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य
अगर दिख जाएं कोबरा सांप तो घबराने के बजाय होशियारी से लें काम, जानें बचने का सही तरीका
सांप काटने के सबसे ज्यादा मामले बरसात में देखने को मिलते हैं। वैसे आपको बता दें कि भारत में सबसे ज्यादा सर्पदंश से मौत स्पेक्टाकल कोबरा और घोड़ा करैत के काटने से होती है। यह दोनों ही भारतीय नस्ल के सांप हैं। वैसे 80 प्रतिशत सांपों में जहर नहीं होता है लेकिन कुछेक सांप बेहद जहरीले होते हैं।
सांप जितने जहरीले होते हैं उतने ही प्रकृति के लिए जरुरी होते हैं। ये हमारी खाद्य शृंखला का हिस्सा हैं। कई बार होता है कि बारिश में सांप निकलता हुआ देखकर हम बचाव के लिए उसे मार देते हैं या भगाने के लिए उसे पत्थर मार देते हैं। नतीजन क्या होता है कि सांप घायल हो गया अपनी सुरक्षा के लिए वो हम पर हमला कर देता है।

इसलिए आज आपको बता रहे हैं कि अगर बारिश के मौसम में झाड़ियों के बीच में से सांप निकलता हुआ दिख जाए तो आपको अपने बचाव में क्या करना चाहिए?
शांत रहे
जब कभी भी आपका सामना किसी सांप से हो, तो घबराने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। दिमाग को शांत रखें और सूझबूझ से काम लें। सबसे पहले सांप से पर्याप्त दूरी बना लें। सांप की दिशा में अचानक कोई हरकत न करें। ऐसा करने से सांप अपने बचाव के लिए आक्रामक जाते हैं। फिर वो बचाव के लिए हमला करते हैं।
तेज आवाज करें
सांप तेज आवाज से डरते हैं। सांपों के कान नहीं होते, लेकिन वे कंपन के प्रति बहुत संवेदनशील होते हैं। तेज आवाज से सांप को अधिक शांत जगह पर भागने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। लेकिन ऐसा करते हुए आप दूरी बनाकर रखें।
सांप काट ले तो करें ये काम
अगर सांप काट लें, तो तबीयत बिगड़ने का इंतजार नहीं करें, बल्कि फौरन डॉक्टर के पास भागे। सांप का जहर उतारने के लिए एंटी वेनम का डोज दिया जाएगा। जिस जगह सांप ने काटा है, उस स्थान को बिल्कुल नहीं हिलाएं। ब्लीडिंग होने पर खून को बहने दें।



Click it and Unblock the Notifications
