Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Republic Day Parade Ticket 2026: गणतंत्र दिवस की परेड के लिए टिकट कैसे खरीदें? यहां जानें सभी जरूरी डिटेल्स
Republic Day Parade Tickets 2026: भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन कई संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन भी किए जाते हैं। साथ ही, इस दिन दिल्ली में रिपब्लिक डे परेड भी आयोजित कराई जाती है, जिसके लिए लोग देशभर के अलग-अलग कोने से आते हैं। अगर आप भी इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड देखना चाहते हैं, तो आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप परेड में शामिल होने के लिए कहां से टिकट खरीद सकते हैं, कीमत और बुक्रिंग प्रक्रिया तक सभी जरूरी डिटेल्स बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं -

इस दिन आयोजित होगा प्रोग्राम
रक्षा मंत्रालय (Defence Ministry) ने Republic Day 2026 से जुड़े सभी मुख्य कार्यक्रमों के टिकटों की बिक्री की तारीखों का ऐलान कर दिया है। रिपब्लिक डे के मौके पर यानी 26 जनवरी को परेड शुरू हो जाएगी। इसके बाद 28 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट की फुल ड्रेस रिहर्सल और 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। अगर आप भी इन प्रोग्राम्स में शामिल होना चाहते हैं, तो इसके लिए आप ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से टिकट खरीद सकते हैं।
टिकट की कीमत
26 जनवरी को होने वाली परेड के लिए टिकट दो कैटेगरी में मिलेंगे। एक टिकट 20 रुपए का होगी और दूसरी टिकट 100 रुपए की होगी। वहीं, बीटिंग रिट्रीट फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए टिकट 20 रुपए में मिलेगी। इसके साथ ही, बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के लिए टिकट 100 रुपए की मिलेगी।
टिकट खरीदने का समय
टिकट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज यानी 5 जनवरी से शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही आप टिकट 14 जनवरी तक खरीद सकते हैं। टिकट खरीदने के लिए आपको रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट www.aamantran.mod.gov.in पर जाकर खरीद सकते हैं।
यहां से खरीदें ऑफलाइन टिकट
अगर आप ऑफलाइन टिकट खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपना आधार कार्ड और आईडी दिखानी होगी। आप ऑफलाइन टिकट सेवा भवन (गेट नंबर 5), शास्त्री भवन (गेट नंबर 3) जंतर मंतर, संसद भवन और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन (गेट नंबर 3 और 4) से परेड के लिए टिकट खरीद सकते हैं। ऑफलाइन टिकट खरीदने का समय सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक और उसके बाद दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक का समय है।



Click it and Unblock the Notifications
