Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
अब WhatsApp पर ही आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
Ayushman card Apply via WhatsApp: भारत सरकार नागरिकों की सुविधा के लिए समय-समय पर कई तरह की लाभकारी योजनाएं चला रही है। इसी में से एक है आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana), जिसके तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए बनने वाला आयुष्मान कार्ड सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा देता है। अब आप अपने स्मार्टफोन, कंप्यूटर या लैपटॉप से घर बैठे ही आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा सरकार ने 'आयुष्मान सारथी' (Ayushman Sarathi) नाम का आधिकारिक व्हाट्सएप (WhatsApp) चैटबॉट भी शुरू किया है, जिसके जरिए योजना से जुड़ी कई सेवाओं का लाभ आसानी से लिया जा सकता है। आइए, जानते हैं व्हाट्सएप के जरिए आयुष्मान कार्ड बनाने का तरीका क्या है -

आयुष्मान कार्ड क्या है?
आयुष्मान कार्ड, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत जारी किया जाने वाला एक हेल्थ कार्ड है। इसकी मदद से पात्र लाभार्थी सरकारी और योजना से जुड़े निजी अस्पतालों में हर साल 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज करा सकते हैं। यह योजना मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और पात्र परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई है।
कैसे चेक करें आप आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र हैं या नहीं?
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने से पहले यह जांच लेना जरूरी है कि आपका नाम लाभार्थियों की सूची में है या नहीं। इसके लिए सबसे पहले india।gov।in पर जाएं। यहां अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP से लॉग इन करें। इसके बाद अपना राज्य चुनें और नाम, राशन कार्ड, परिवार आईडी या मोबाइल नंबर की मदद से सर्च करें। अगर सूची में आपका नाम दिखाई देता है, तो आप आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
क्या है 'आयुष्मान सारथी' चैटबॉट?
आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी सेवाओं को लोगों तक आसानी से पहुंचाने के लिए नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) ने 'आयुष्मान सारथी' नाम का आधिकारिक WhatsApp चैटबॉट शुरू किया है। इसकी मदद से लाभार्थी 24 घंटे योजना से जुड़ी कई सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। यह चैटबॉट सुरक्षित API इंटीग्रेशन के जरिए आयुष्मान भारत के डिजिटल सिस्टम से जुड़ा है, जिससे पात्रता जांच, आयुष्मान कार्ड से संबंधित सेवाएं और अन्य जरूरी जानकारी रियल-टाइम में उपलब्ध कराई जाती है।
WhatsApp से कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड?
सबसे पहले अपने मोबाइल में WhatsApp खोलें।
इसके बाद +91 72908 23838 नंबर सेव करें या सीधे इसी नंबर पर WhatsApp में Hi लिखकर मैसेज भेजें।
कुछ ही सेकंड में 'आयुष्मान सारथी' चैटबॉट आपके सामने उपलब्ध विकल्प दिखाएगा।
चैटबॉट में 'Create Ayushman Card' विकल्प चुनें।
इसके बाद मांगी गई जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, आधार नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
फिर OTP के जरिए अपनी पहचान सत्यापित करें और eKYC की प्रक्रिया पूरी करें।
सभी चरण पूरे होने के बाद आपका आयुष्मान कार्ड तैयार हो जाएगा, जिसे आप वहीं से डाउनलोड भी कर सकते हैं।
WhatsApp पर आयुष्मान कार्ड से जुड़े क्या-क्या काम कर सकते हैं?
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, लाभार्थी 'आयुष्मान सारथी' चैटबॉट का इस्तेमाल करके PM-JAY के तहत अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं और उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
eKYC पूरी कर सकते हैं और आधार लिंक कर सकते हैं।
अपना PM-JAY कार्ड लॉक या अनलॉक कर सकते हैं।
70 साल और उससे ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए 'आयुष्मान वयो वंदना कार्ड' से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
आप अपना वॉलेट बैलेंस और इलाज का इतिहास देख सकते हैं।
आस-पास के पैनल में शामिल अस्पतालों का पता लगा सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शिकायत दर्ज कर सकते हैं, उसे ट्रैक कर सकते हैं या वापस ले सकते हैं।
कॉल बैक का अनुरोध कर सकते हैं और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद फीडबैक दे सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
