Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Driving in Fog: कोहरे या स्मॉग में गाड़ी चलाते समय ना करें ये गलतियां, वरना पड़ सकता है भारी
Winter driving tips : कोहरा और धुंध सर्दियों में गाड़ी चलाने के लिए खतरनाक हो सकते हैं क्योंकि इनकी वजह से विजिबिलिटी कम हो जाती है, जिससे सड़क पर चलना और वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में गाड़ी चलाते वक्त कुछ अहम सावधानियां बरतना जरूरी है।
इन दिनों दिल्ली में सर्दियों के दौरान स्मॉग और फॉग की समस्या आम हो जाती है, जो ड्राइविंग को चुनौतीपूर्ण बना सकती है। इन स्थितियों में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स काम आएंगे।

हेडलाइट्स का उपयोग करें
फॉग या स्मॉग में, अपनी कार की हेडलाइट्स का सही तरीके से उपयोग करें। हाई बीम की बजाय लो बीम का इस्तेमाल करें, ताकि सामने चलने वाले वाहन को परेशानी न हो।
स्पीड कम रखें
इन परिस्थितियों में विजिबिलिटी कम हो जाती है, इसलिए अपनी स्पीड को कम रखें और ज्यादा सतर्क रहें।
विंडशील्ड वाइपर और डिफ्रॉस्टर का इस्तेमाल करें
फॉग के दौरान अपनी विंडशील्ड को साफ रखने के लिए वाइपर और डिफ्रॉस्टर का इस्तेमाल करें। यह आपको बेहतर विजिबिलिटी प्रदान करेगा।
अंतर बनाकर चलें
सामने चलने वाली कार से पर्याप्त दूरी बनाए रखें, ताकि अगर अचानक ब्रेक लगें तो आपके पास रुकने का समय हो।
फॉग लाइट्स का उपयोग करें
अगर आपकी कार में फॉग लाइट्स हैं, तो उनका इस्तेमाल करें। ये कम दूरी पर बेहतर लाइटिंग प्रदान करती हैं, जो फॉग और स्मॉग के दौरान मददगार होती हैं।
बिना वजह लेन न बदलें
कोहरे में गाड़ी चलाते समय बिना वजह लेन न बदलें। अपनी लेन में रहना सुरक्षित होता है क्योंकि धुंध में आगे चल रही गाड़ी को देख पाना मुश्किल होता है। लेन बदलने की जरूरत केवल रास्ता साफ होने पर करें।
पीली रोशनी का इस्तेमाल करें
कोहरे को काटने के लिए पीली रोशनी अधिक प्रभावी होती है, क्योंकि सफ़ेद रोशनी धुंध में कम असरदार होती है। आप पीली रंग की ट्रांसपेरेंट शीट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसे टेप से फिट किया जा सकता है। इन टिप्स को अपनाकर आप दिल्ली में स्मॉग और फॉग के बीच सुरक्षित तरीके से कार चला सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
