Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Real vs Fake Diamond: कहीं हीरे के नाम पर चमकीला पत्थर तो नहीं खरीद लाएं, ऐसे करें असली-नकली में पहचान
How to Identify a Diamond is Real or Fake: बाजार में नकली मिलावटी खाने-पीने की चीजें ही नहीं बिक रही है बल्कि बाजार में असली के नाम पर नकली हीरो की ठगी भी हो रही है। डायमंड हर महिला की ख्वाहिश में से एक होता है।
अगर असली की जगह नकली डायमंड खरीद लाए तो न सिर्फ हजारों या लाखों की चपत लगती है बल्कि दिल भी टूट जाता हैं। इसके लिए डायमंड खरीदते हुए खुद की समझदारी भी जरुरी है। चलिए हम आपको ऐसे 5 टिप्स बताते हैं जिससे आपका काम आसान हो जाएगा।

बनावट से पहचानें
असली हीरे की बनावट अंदर से ऊबड़ खाबड़ होती है. यानी उसके अंदर की बनावट चिकनी नहीं होती है। असली हीरे में कुछ ना कुछ खांचे होते हैं। वहीं नकली हीरे को गोर से देखेंगे तो वह अंदर से एक दम चिकना होता है। इसके आर-पार आप आराम से देख सकते हैं।
हीरे की सेटिंग से पहचाने
अगर हीरा असली है तो इसे कहीं से भी काटा, मोड़ा या कितना भी काटा जा सकता है। अगर आपके गहने की बनावट टेढ़ी-मेढ़ी, ढीली या खराब है तो आपको ऐसा हीरा लेने से पहले जांच करना जरूरी है। आप ज्वेलरी मेकर से हीरे का एक कोना काटने को कहें, अगर वो मान जाते हैं तो वो हीरा खरीदने लायक है।
हीरे की मजबूती की परख
हीरे की मजबूती की परखकर भी आप हीरे की असलियत पता कर सकते हैं। आपको हीरे को कम से कम 30 सेकेंड के लिए जलाना है, गर्म होते ही इसे सीधे ठंडे पानी के गिलास में डाल दें। अगर हीरा टूट जाता है तो यह नकली है। क्योंकि असली हीरा मजबूत स्टोन होता है जो कभी नहीं टूटता है।
डुबाकर देखें
कहा जाता है कि असली हीरा पानी में डालते ही डूब जाता है, जबकि नकली हीरा पानी के ऊपर तैरने लगता है हालांकि, ये तभी मुमकिन है जब नकली हीरा प्लास्टिक ग्लास का बना हो।
रिफ्लेक्शन टेस्ट
हीरे में एक प्रकार का रिफ्लेक्शन होता है। अगर डायमंड में आपको एक भूरा रंग का रिफ्लेक्शन मिल रहा है तो वो असली हीरा है। अगर हीरे से रेनबो जैसा रंग दिखाई दे रहा है तो वो नकली डायमंड है।
इस बात का ध्यान रखें
हीरा बेशकीमती होता है इसलिए किसी विश्वसनीय ज्वेलर से ही इसकी खरीद करें जो आपके सभी टेस्ट में खरा उतरे और भरोसेमंद हो।



Click it and Unblock the Notifications
