Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
सिर्फ10 मिनट में प्रेशर कुकर में घी बनाने वाला वीडियो हुआ viral, आप भी देखे
ghee at home in a pressure cooker: बाजार से घी खरीदने के बजाय कुछ लोग घर पर मलाई से घी निकालना प्रिफर करते हैं। क्योंकि, बाजार के घी में मिलावट का खतरा रहता है। दूध की मलाई को कई दिन फ्रिज में इक्ट्ठा किया जाता है फिर इससे घी निकलता है।
मलाई से घी निकालन में कढ़ाई का इस्तेमाल होता है, जिसमें काफी समय लगता है। कई लोगों का कहना है कि उनको मलाई से घी निकालने में काफी परेशानी होती है। अगर आप भी मलाई से घी निकाल नहीं पा रहे हैं तो हम आपके लिए एक ट्रिक लेकर आए हैं।

कुकर की मदद से आप झटपट मलाई से घी निकाल सकते हैं। आपको यकीन नहीं हो रहा आइए देखते हैं कैसे-
एक इंस्टाग्राम व्लॉगर (@shipravlogzone) ने हाल ही में इसके बारे में एक वीडियो साझा किया, जिसमें दावा किया गया कि उसकी इस ट्रिक में केवल 10 मिनट में घी बना सकते हैं। इस रील को अब तक 13.5 मिलियन से अधिक लोग देख चुके है और इसने ऑनलाइन काफी लोगों का ध्यान खींचा हैं।
क्विक घी बनाने के लिए व्लॉगर प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करते नजर आ रही हैं। वो कुकर में थोड़े से पानी के साथ मलाई (फ्रेश क्रीम) मिलाती है। और ब्लॉगर का कहना कि मलाई या तो ठंडी या कमरे के तापमान पर हो सकती है फिर वह इसे कुछ मिनटों के लिए तेज़ आंच पर गर्म करती है, जब तक कि कुकर पहली सीटी न बज जाए। बाद में वह कुकर में बेकिंग सोडा डालकर मलाई में मिला देती हैं। 5-7 मिनट के बाद, वह कहती है कि आप देखेंगे कि घी गर्म होते ही दूध के ठोस पदार्थों से अलग हो जाता है।
इस रील को अब तक 136 हजार लाइक्स मिल चुके हैं. हालांकि कई लोगों को घी बनाने का यह तरीका सही नहीं लगा। जलाने के साथ-साथ कम अवधि के वादे पर भी चिंता जताई, वहीं कुछ यूजर को बेकिंग सोडा मिलाने का विचार बहुत अनहेल्दी भी लगा। कुछ लोगों को ये बस अंटेशन पाने का तरीका लगा।



Click it and Unblock the Notifications
