Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
उड़ीसा में मोबाइल ब्लास्ट से 5 साल का बच्चा झुलसा, इन गलतियों से लग जाती है स्मार्टफोन में आग
How To Prevent Mobile Phone Explosion : ओडिशा के कटक में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते समय उसमें विस्फोट हो गया है। जिससे 5 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह वैभव नाम का ये बच्चा मोबाइल से खेल रहा था, तब अचानक से मोबाइल में ब्लास्ट हुआ जिसके वजह से बच्चे के उल्टे हाथ की कलाई बुरी तरह से जल गई।
इसके बाद आनन फानन में बच्चे को अस्पताल में ट्रांसफर किया गया। मोबाइल ब्लास्ट की स्पष्ट जानकारी तो सामने नहीं आई लेकिन ये पता चला है कि बच्चा काफी देर से मोबाइल से खेल रहा था, जिस वजह से मोबाइल में ब्लास्ट हो गया।
इससे पहले भी फोन ब्लास्ट को लेकर खबरें सामने आ चुकी हैं। हाल ही में मेरठ में मोबाइल चार्जर में शॉर्ट सर्किट की वजह से 4 बच्चों ने अपनी जान गंवा दी थी।

आइए जानते है कि मोबाइल में ब्लास्ट में क्या-क्या वजह हो सकती है और इन ब्लास्ट से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
मोबाइल में ब्लास्ट की मुख्य वजह
मोबाइल ब्लास्ट की सबसे बड़ी वजह है कि लोग बहुत ज्यादा मोबाइल का इस्तेमाल करने लगे हैं। और इससे भी बड़ी गलती यह करते हैं कि रात रात भर फोन चार्जिंग पर लगा कर छोड़ देते हैं। जिसकी वजह से फोन ज़्यादा हीटअप हो जाता है और बैटरी गर्म होने से यह फट जाता है।
पावर बैंक का इस्तेमाल करते रहे सावधान
आजकल हर कोई पावर बैंक का इस्तेमाल करने लगा है। पावर बैंक का इस्तेमाल डेलीरूटीन में नहीं होना चाहिए बल्कि इमरजेंसी में ही करना चाहिए। इसके अलावा कई बार लोग पावरबैंक से फोन का इस्तेमाल करते हुए भी फोन पर बात करते हैं, तो फोन बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है जो कि सही नहीं है। इससे शरीर को तो नुकसान पहुंचता ही है साथ मोबाइल ब्लास्ट हो सकता है। फोन का नॉर्मल टेंपरेचर रहना भी जरूरी है।
ऐसे ब्लास्ट से बचें
अगर इस्तेमाल के दौरान मोबाइल का तापमान बढ़ने लगे तो सावधान हो जाएं। ऐसे समय में फोन को स्विच ऑफ कर दें ताकि कोई हादसा न हो। इसके अलावा फोन को चार्ज करते बात न करें। मोबाइल में अमूमन तभी आग लगती है जब पावर सप्लाई में दिक्कत होती है या डिवाइस गर्म हो जाता है। फोन को रातभर चार्जिंग में न लगाकर छोड़े। लोकल चार्जिंग वायर से फोन को चार्ज करने से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
