Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
गर्मी में AC ही नहीं इन इलेक्ट्रिक मशीनों का भी सावधानी से करें इस्तेमाल, वरना हो सकता है धमाका
How to protect fridge, AC and other appliances from extreme heat : देशभर में गर्मी इन दिनों तीखे तेवर दिखा रही है। इस भीषण गर्मी में अलग-अलग इलाकों से एसी और फ्रिज फटने की खबरे आने लगी है। हाल ही में नोएडा में दो दिन के अंदर एसी फटने के दिल दहला देने वाले मामले सामने आए। वहीं लखनऊ की एक दुकान में फ्रिज का कम्प्रेसर फटने से आग लग गई, जिसमें दुकानदार की जलकर मौत हो गई।
गर्मी से बचने के लिए आपको इस मौसम में इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स का सोच समझकर इस्तेमाल करना चाहिए वरना यह मैंटनेस के अभाव में टेक्निकल खामी के वजह से ब्लास्ट जैसी दुघर्टनाओं का अंजाम दे सकता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही चीजों की लिस्ट बता रहे हैं, जो गर्मी में बम की तरह विस्फोटक बन सकते हैं।

एसी
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एसी का आता है। गर्मियों में एसी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। मैंटनेंस, लापरवाही के वजह से इनमें ब्लास्ट होता है इसलिए इनकी समय-समय पर मैंटनेंस जरूरी है। देर तक इन्हें चालू करने से भी बचना चाहिए।
लैपटॉप
तकनीकी खामी या बैटरी के ओवरहीट की वजह से भी लैपटॉप फट सकते हैं। इसलिए सावधानी बरतनी जरूरी है। गर्मी में लैपटॉप ब्लास्ट के भी खूब मामले सामने आते है।
मोबाइल फोन
गर्मियों में मोबाइल फोन फटने के भी कई मामले सामने आते है। कई बार लोग मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर छोड़ देते हैं और फिर चार्जर को निकालना या स्विच ऑफ करना भूल जाते है।
इन्वर्टर और बैटरी
इन्वर्टर की बैटरी में मेंटेनेंस नहीं होने की वजह से भी कई बार हाई वोल्टेज या तकनीकी खमियों के वजह से ब्लास्ट की घटना हो सकती हे।
फ्रिज
अगर फ्रिज का कम्प्रेसर दिक्कत दे रहा है तो कूलिंग में प्रॉब्लम होता है। तो आपको तुरंत फ्रिज दिखानी चाहिए इसके अलावा कभी भी फ्रिज को दिवार से चिपकाकर नहीं लगाना चाहिए, वरना ब्लास्ट का खतरा बढ़ जाता है।
वॉशिंग मशीन
हाल ही में कुछ जगह वॉशिंग मशीन फटने की खबरे भी सामने आई थी। गर्मियों में वाशिंग मशीन को ऐसी जगह नहीं रखना चाहिए, जहां तेज धूप पड़ती है। वॉशिंग मशीन की मोटर में लिक्विड ऑयल होता है. अगर यह हाई टेंपरेचर में आ जाए तो इसमें आग लगकर फटने का डर रहता है। इसके अलावा यदि मशीन धूप में है और स्विच ऑन है तो भी आग लगने का खतरा बढ जाता है। मशीन को हमेशा मोटे कपड़े से ढककर और स्विचऑफ करके रखना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
