Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
गर्मी में सिर्फ इस एक गलती से वॉशिंग मशीन में लग सकती है आग, ये है बचाव का तरीका
इस वक्त उत्तर भारत में गर्मी अपने चरम बिंदु पर है। तेज तीखी धूप से हर किसी की हालत खराब कर है। इंसान तो इंसान बल्कि इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स भी गर्मी की मार झेल रहे है। इन दिनों देश के अलग-अलग जगहों से एसी, फ्रिज और सिलेंडर फटने की घटनाएं सामने आई है।
गर्मी में इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की मैंटनेंस बहुत जरूरी है वरना ज्यादा तापमान के संपर्क में आने की वजह से फ्रिज और एसी जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स आग का गोला बनने में समय नहीं लगाते हैं। फ्रिज और एसी ही नहीं बल्कि अगर आपने अपनी वाशिंग मशीन को भी गलत जगह रख दिया तो वह भी तेज टेम्परेचर में आकर फट सकती है।

हाल ही में गाजियाबाद में एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जहां बंद पड़ी वाशिंग मशीन में आग लग जाने से पूरा घर आग की चपेट में आ गया। आसपास रह रहे लोगों ने अपनी सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। आइए जानते है वॉशिंग मशीन को इंस्टॉल करते हुए किन गलतियों से बचाना चाहिए, वरना इनमें आग लगने में समय नहीं लगता है।
धूप में रखने से बचें
गर्मियों में वाशिंग मशीन को ऐसी जगह नहीं रखना चाहिए, जहां तेज धूप पड़ती है। जी हां, वॉशिंग मशीन की मोटर में लिक्विड ऑयल होता है। अगर यह हाई टेंपरेचर की संपर्क में आने से मशीन में आग लग सकती है।
स्विच ऑन होने की वजह से होता है ऐसा
मशीन का मेन स्विच ऑन होने की वजह से टाइमर भी आटोमैटिक शार्ट होने से चलने लगता है। बेल्ट के माध्यम से मोटर चलने लगती है। पुली में घर्षण होने से वाशिंग मशीन का अंदरूनी हिस्सा हीट होने लगता है। वाशिंग मशीन की बॉडी प्लास्टिक की होने से कंटेनर में आग आसानी से लग जाती है। इसके अलावा यदि मशीन धूप में रखी हुई है और स्विच ऑन है तो भी आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। गाजियाबाद में आग मशीन के धूप में रखी होने की वजह भी ये ही थी।
कैसे करें बचाव
यदि आपके पास गर्मी में मशीन को धूप में रखने के अलावा कोई जगह नहीं है तो उसे मोटे कपड़े से ढककर रखें और भूल से भी स्विच ऑन न रखें। घर से बाहर निकलने से पहले स्विच जरूर चैक कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
