Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
आलीशान बंगला...लैविश लाइफ, फिल्मों में फ्लॉप होकर भी कैसे 1200 करोड़ के मालिक बने विवेक ओबेरॉय
बॉलीवुड में संघर्ष और सफलता की कहानियां आम हैं, लेकिन कुछ स्टारकिड्स की यात्रा विशेष होती है। ऐसा ही एक नाम है जो कभी बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार माना जाता था। अपनी दमदार एक्टिंग और चार्म से उन्होंने शुरुआती दिनों में खूब सुर्खियां बटोरीं। लेकिन एक गलती उनकी करियर पर भारी पड़ी, और इंडस्ट्री ने उन्हें बायकॉट कर दिया।
हम जिस अभिनेता की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय के बेटे विवेक ओबेरॉय हैं। विवेक ने बॉलीवुड में धमाकेदार शुरुआत की थी। उन्होंने 2002 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग ने दर्शकों और क्रिटिक्स का दिल जीत लिया।

फिर एक ऐसा मोड़ आया जिसने उनके करियर को बुरी तरह प्रभावित किया। विवादों में फंसने और कुछ गलत फैसलों के चलते इंडस्ट्री ने उनसे दूरी बना ली। उनकी छवि और स्टारडम पर इसका गहरा असर पड़ा, और धीरे-धीरे उनका करियर ढलान पर आ गया।
इस वजह से डूबा करियर
2004 के आसपास, विवेक ओबेरॉय का नाम ऐश्वर्या राय के साथ जुड़ रहा था, और दोनों के डेटिंग की खबरें सुर्खियों में थीं। उसी दौरान, विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें उन्होंने दावा किया कि सलमान खान ने उन्हें ऐश्वर्या से दूर रहने की चेतावनी दी थी और धमकियां भी दी थीं। इस विवाद ने न केवल विवेक की छवि को नुकसान पहुंचाया, बल्कि उनके करियर को भी प्रभावित किया।
हालांकि, विवेक ओबेरॉय की यह प्रेस कॉन्फ्रेंस उनके खिलाफ गई। इसके बाद, बॉलीवुड ने उनका बहिष्कार कर दिया। पब्लिकली माफी मांगने के बावजूद सलमान खान ने उन्हें माफ नहीं किया। इस विवाद ने विवेक के करियर पर गहरा असर डाला, और उनके पास बड़े प्रोजेक्ट्स की कमी होने लगी। यह घटना उनके स्टारडम के पतन का प्रमुख कारण बनी।
बिजनस में अजमाया हाथ
जब बॉलीवुड में बायकॉट का सामना करना पड़ा, तो विवेक ओबेरॉय ने अपने करियर की नई दिशा तलाशते हुए बिजनेस में कदम रखा। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने रियल एस्टेट कंपनी कर्मा इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थापना की। इसके साथ ही, उन्होंने इवेंट मैनेजमेंट फर्म मेगा एंटरटेनमेंट की भी शुरुआत की। इसके अलावा, विवेक रास अल खैमा में स्थित 2,300 करोड़ रुपये के एक्वा आर्क प्रोजेक्ट को भी सपोर्ट कर रहे हैं।
3 प्रोडक्शन कंपनी के मालिक
विवेक ओबेरॉय की अपनी प्रोडक्शन कंपनी भी है, जिसके तहत वह कई फिल्में प्रोड्यूस कर चुके हैं और आगे भी कर रहे हैं। इसके साथ ही, उनके पास तीन आलीशान और लग्जरी बंगले हैं। इनमें से एक जुहू और दूसरा मुंबई में स्थित है। इन बंगलों की कीमत करोड़ों में है, जो उनकी सफलता और लग्जरी लाइफस्टाइल को दर्शाती है।
खडा किया 1200 करोड़ रुपये का साम्राज्य
विवेक ओबेरॉय के बिजनेस पोर्टफोलियो में कई स्टार्टअप कंपनियों में इनवेस्टमेंट भी शामिल हैं। अपने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करने के बाद, विवेक ने अपनी मेहनत और दूरदर्शिता से करोड़ों का साम्राज्य खड़ा किया है। आज उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 1200 करोड़ रुपये है, जो उनकी सफल कारोबारी यात्रा और असाधारण प्रयासों को दर्शाती है।
खरीदी सबसे महंगी कार
बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में दुनिया की सबसे महंगी कार बनाने वाली कंपनी रोल्स रॉयस की एक लग्जरी कार खरीदी है। विवेक ने 12.25 करोड़ रुपये की Rolls Royce Cullinan को अपने कलेक्शन में शामिल किया है। इस शानदार कार की डिलीवरी उन्हें उनके दुबई स्थित घर पर मिली, जो उनकी भव्य जीवनशैली और सफलता का प्रतीक है।



Click it and Unblock the Notifications
