Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
War 2 के 14 दमदार देशभक्ति डायलॉग, जो स्वतंत्रता दिवस पर भर देंगे रोम-रोम में जोश
War 2 Dialogues Patriotic Quotes For Independence Day: 14 अगस्त 2025 को ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म वॉर 2 रिलीज हो गई है। इस फिल्म का सभी को बहुत बेसब्री से इंतजार था। देशभक्ति के जज्बे से लबरेज ये फिल्म हर किसी भारतीय को जरूर देखनी चाहिए। फिल्म में कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं जो हाल ही मैं एक प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं। दरअसल, स्वतंत्रता दिवस का दिन हर भारतीय के लिए गर्व, सम्मान और देशभक्ति से भरा हुआ होता है। इस दिन तिरंगे की शान और वीर जवानों की कुर्बानियां हमें याद दिलाती हैं कि हमारी आजादी कितनी कीमती है।
ऐसे मौके पर अगर फिल्मों के दमदार देशभक्ति डायलॉग सुनने को मिल जाएं, तो रोम-रोम में जोश भर जाता है। 'वॉर 2' न केवल एक एक्शन ब्लॉकबस्टर है, बल्कि इसमें ऐसे डायलॉग्स भी हैं जो देश के प्रति प्रेम और गर्व की भावना को और गहरा कर देते हैं। ये डायलॉग्स 15 अगस्त जैसे पावन दिन पर सुनने पर सीधा दिल में उतरते हैं और देश के लिए कुछ करने का जुनून जगा देते हैं। आइए जानते हैं War 2 के वे 14 जोशीले डायलॉग्स जो आपके स्वतंत्रता दिवस को और खास बना देंगे

वॉर 2 के देशभक्ति से लबरेज डायलॉग
1. "मैं शपथ लेता हूं कि मैं अपना नाम, अपनी पहचान, अपना घर-परिवार सब त्याग कर एक साया बन जाऊंगा। एक गुमनाम, अनजान, बेनाम साया।"
2. "मैं शपथ लेता हूं कि मैं वो सब करूंगा जो कोई और नहीं कर सकता। जो जंग कोई नहीं लड़ सकता वो मैं लडूंगा।"
3. "अब मैं इंसान नहीं, सिर्फ हथियार हूं, जंग का हथियार... या तो मारूंगा या फिर मरूंगा।"
4. "अच्छाई, बुराई, सही, गलत, पाप, पुण्य की हर लकीर को मिटा दूंगा।"
5. "हर दोस्त, हर साथ, हर उस चेहरे से मुंह मोड़ लूंगा जिससे कभी प्यार किया और पलटकर कभी पीछे नहीं देखूंगा।"
6. "मैं वो बलिदान दूंगा जिसका कोई गवाह नहीं होगा। जिसकी कीमत मैं अपनी जान से या फिर अपनी आत्मा से चुकाऊंगा।"
7. "वह एक सोल्जर है। तुम एक सोल्जर हो। और यह वॉर है।"
8. "इस मिट्टी का कर्ज़ है हम पर, और इसे चुकाने का वक्त हमेशा अब है।"
9. "जब बात वतन की हो, तो जान भी सस्ती लगती है।"
10. "हम सिर्फ सैनिक नहीं, हम इस देश की ढाल हैं।"
11. "तिरंगा सिर्फ कपड़ा नहीं, ये हमारी पहचान है।"
12. "जिस दिन डर मर गया, उसी दिन सच्चा आज़ाद हो गया।"
13. "देश से बड़ा न कोई मज़हब है, न कोई दौलत।"
14. "हम लड़ते हैं... ताकि आने वाली पीढ़ियां सिर्फ जीना सीखें, डरना नहीं।"



Click it and Unblock the Notifications
