Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Huangjuewan Overpass: सिर चकरा देने वाले इस ओवरपास को माना जाता है दुनिया का सबसे कठिन रास्ता
दुनिया में इंसाने के बनाई कुछ चीजें ऐसी होती है जिसकी बनावट देखकर आप चौंक जाते हैं। वहीं अगर आप कार चलाते हैं तो अजीबो-गरीब और डरा देने वाली सड़कों को देखकर आप जरूर हैरान हो जाते हैं कि इस रोड पर आप कैसे अपनी कार लेकर जाएं। अक्सर वैसी सड़के जो पहाड़ी स्थानों पर बनी है या फिर ऐसे स्थानों पर जानें के लिए जहां पर कार को लेकर मौत को बुलावा देने जैसे होता है, लेकिन लोग उन पर भी अपनी गाड़ियों को दौड़ाते हैं। ऐसी ही सबसे कठिन ओवरपास है, जिसको देखकर ही सिर चकरा जाता है, जो देखने में भूल-भूलैया जैसा है, अगर आप ने उसमें गलत पास गलती से भी ले लिया तो आपको कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ सकता है। ये ओवरपास चीन के चॉन्गक्विंग में स्थित हुआंगजेवान ओवरपास है। हुआंगजुएवान (Huangjuewan Overpass) दुनिया के सबसे जटिल ओवरपास के रूप में जाना जाता है।

वाहन चालकों को सदमे में डाला
जब इसके बनने के बाद पहली तस्वीर इंटरनेट पर आई थी तो वाहन चालकों ने एक सदमे वाला भाव दिया था। लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी थी कि इस रैंप पर सिर्फ अनुभवी ड्राइवर्स ही चला सकते हैं। इसकी लेन पर अपना रास्ता खोजना बहुत ही कठिन है।
इस ओवरपास में 20 रैम्प्स हैं जो कि 5 लेवल पर एक दूसरे से जुड़े हैं। ये तीन प्रमुख एक्सप्रेसवे को जोड़ते हैं। इस ओवरपास में इतने सारे मोड़ हैं कि गाड़ी चलाने वालों का दिमाग घूम जाएगा, वहीं अगर आप ने गलत रोड ले ली तो आपको पूरे शहर के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस ओवरपास का निर्माण साल 2017 में पूरा हुआ था।

मैन मेड आर्किटेक्चर का आश्चर्य है हुआंगज्वेवन ओवरपास
हुआंगज्वेवन ओवरपास को वास्तुशिल्प का आश्चर्य माना जाता है। इसके प्रमुख डिजाइनर जोर कहते हैं कि ओवरपास को नेविगेट को लेकर चिंता निराधार है।
गलत लेन चुनने के मामले में, गाड़ी चालकों के पास 10 मिनट के अंदर बाहर निकलने का ऑप्शन है। सड़क पर संकेत बहुत दिखाई देते हैं। इसका सबसे ऊंचा रैंप जमीन से 37 मीटर ऊपर है।
Image Courtesy- pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
