Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
इस गांव में हर घर के बाहर पार्किंग में खड़ा है प्राइवेट जेट, दूध-ब्रेड भी जहाज से लेने जाते हैं यहां के लोग
अब तक आपने हर घर में बाइक और कार देखी होगी, लेकिन यहां हम आपको एक अनोखे गांव के बारे में बताएंगे, जहां हर घर में अपना प्राइवेट जेट है। इस गांव की खासियत यह है कि हर घर के बाहर हवाई जहाज पार्किंग में खड़ा होता है। जहां भी नजर डालें, आपको प्राइवेट जेट दिखाई देंगे।
यहां के लोगों के लिए यह उतना सामान्य है जितना हमारे लिए सड़क पर गाड़ियां चलाना। उन्हें छोटे से छोटे काम के लिए भी प्लेन निकालना पड़ता है।यहां की सड़कें काफी चौड़ी हैं, और यकीन नहीं होगा कि ये किसी हवाई अड्डे के रनवे से भी ज्यादा चौड़ी हैं। सड़कें इस तरह बनाई गई हैं ताकि पायलट अपने जहाज को नजदीकी हवाई अड्डे पर आसानी से ले जा सकें। आइए आज आपको भी बताते हैं इस अनोखे गांव का नाम और इसकी खासियत!

यह है वो जगह
कैलिफोर्निया के कैमरन एयर पार्क में हर घर के आगे पार्क होता है प्लेन। यहां सामान्य सड़कें नहीं, बल्कि चौड़ी सड़कें बनी हैं, ताकि इन्हें रनवे की तरह हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए इस्तेमाल किया जा सके। गांव के हर घर के बाहर गैराज की तरह हैंगर हैं, जहां लोग अपने एयरक्राफ्ट को खड़ा करते हैं। जब भी उन्हें कहीं जाने की जरूरत होती है, वे हवाई जहाज से उड़ान भरते हैं। दिलचस्प बात यह है कि यहां रहने वाले लगभग सभी लोग पायलट हैं और अपने प्लेन को खुद उड़ाते हैं। इस तरह के गांवों को "फ्लाई इन कम्युनिटी" कहा जाता है, जहां विमानन संस्कृति एक अद्वितीय जीवनशैली का हिस्सा है।
एयरपार्क में बदले एयरफील्ड
अमेरिका में ऐसे कई एयरपार्क मौजूद हैं, जहां लोग शनिवार की सुबह इकट्ठा होकर लोकल एयरपोर्ट तक जाते हैं। अनुमान के मुताबिक, अमेरिका में लगभग 610 एयरपार्क हैं, जहां के निवासियों के पास प्लेन हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बने एयरफील्ड को रेसिडेंशियल एयर पार्क में बदल दिया गया। इनमें ज्यादातर रिटायर्ड मिलिट्री पायलट रहते हैं। 1946 में अमेरिका में कुल 4 लाख पायलट थे, जिन्होंने ऐसे एयरपार्क में निवास करना शुरू किया। कैमरन एयर पार्क 1963 में बना था, जिसमें 124 घर हैं, और यहां की सड़कों के नाम और स्ट्रीट साइन भी एयरक्राफ्ट फ्रेंडली हैं।

इस गांव में सिर्फ पायलट ही नहीं रहते हैं
इस गांव की सबसे खास बात यह है कि यहां के अधिकांश निवासी पायलट हैं, जिससे हवाई जहाज रखना आम बात है। यहां डॉक्टर्स, वकील और अन्य पेशेवर भी रहते हैं, लेकिन सभी को प्लेन रखना पसंद है। शनिवार सुबह, गांव के लोग इकट्ठा होते हैं और एक साथ लोकल एयरपोर्ट तक जाते हैं, जो उनकी सामूहिक उड़ान का हिस्सा बनता है। यहां की हवाई जहाजों के प्रति लोगों की विशेष लगाव साफ नजर आता है।
घरों के आगे पार्क करते हैं हवाईजहाज
इस गांव में लोगों के पास कार की तरह हवाई जहाज हैं, और उनके घरों के सामने हैंगर बने हैं, जहां विमान रखे जाते हैं। इस अनोखे शहर के बारे में जानकर हर कोई हैरान रह जाता है, क्योंकि यह एक अद्वितीय जीवनशैली है।



Click it and Unblock the Notifications
