Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Rohit Sharma vs Babar Azam Net Worth: कमाई के मामले में भी टीम इंडिया के आगे नहीं टिकते हैं पाकिस्तानी कैप्टन
Rohit Sharma vs Babar Azam Net Worth : वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान की टीमें 8 वीं बार आमने-सामने होंगी। वैसे तो भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हर मैच रोमांच से भरा होता है। लेकिन वर्ल्डकप के दौरान रोमांच का पारा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।
भारत और पाकिस्तान (India Pakistan Match) के बीच पहला मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। जिसका दोनों देशों के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। क्रिकेट प्रेमी भारत-पाकिस्तान एक बीच जोरदार मुकाबले की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
जब दोनों देश आपस में मैदान पर टकराते हैं, तो क्रिकेट प्रेमी खिलाड़ियों की तुलना हर स्तर पर करने लगते हैं। यहां तक कि दोनों देशों की खिलाड़ियों की कमाई की तुलना होती है।

अब अगर दोनों देशों के कप्तानों की नेटवर्थ पर नजर डालें, तो जमीन-आसमान का अंतर है। संपत्ति के मामले में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के सामने कहीं नहीं टिकते हैं। आइए जानते हैं दोनों की कमाई।
रोहित और बाबर की संपत्ति
रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 में टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा की कुल संपत्ति करीब 26 मिलियन डॉलर (215 करोड़ रुपये) हैं। वहीं द स्पोर्ट्स लाइट के मुताबिक पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की कुल संपत्ति 5 मिलियन डॉलर (लगभग 40 करोड़ रुपये) हैं। इस तरह रोहित शर्मा की संपत्ति बाबर आजम से 175 करोड़ रुपए अधिक है।
रोहित शर्मा की कमाई का जरिया
दोनों ही खिलाड़ियों की कमाई का जरिया मैच फीस, तमाम ब्रांड्स एंडोर्समेंट और लीग क्रिकेट है। रोहित शर्मा का बीसीसीआई के साथ A+ कॉन्ट्रैक्ट है। बीसीसीआई द्वारा उपलब्ध कराए गए 2022-2023 सीज़न के लिए वार्षिक खिलाड़ी अनुबंध के अनुसार रोहित को 7 करोड़ रुपये का वेतन मिलता है। रोहित को एक ODI मैच के लिए 6 लाख, टी-20 के लिए 3 लाख, टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये मिलते हैं। रोहित शर्मा की मंथली इनकम 1.2 करोड़ रुपये से अधिक है।
बाबर की कमाई का जरिया
करीब 40 करोड़ की संपत्ति के मालिक बाबर आजम हर महीने 40 से 45 लाख रुपये कमाते हैं। बाबर आजम मैदान से बाहर पाकिस्तान में काफी फेमस हैं। वो हेड एंड शोल्डर, एचबीएल, ओप्पो और Huawei जैसे ब्रांडों का एंडोर्समेंट करते हैं. उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा एंडोर्समेंट से ही आता है। बाबर आजम पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में कराची किंग्स के लिए खेलते हैं। कराची किंग्स ने उन्हें टूर्नामेंट के 2021 सीजन के लिए प्लेटिनम श्रेणी से 17,00,00 डॉलर (1.24 करोड़) में रिटेन किया था. बाबर आजम पाकिस्तान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर्स में से एक हैं।
कार कलेक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाबर आजम के पास लग्जरी कार ऑडी A5 है। इसके अलावा उनके पास BAIC BJ40 प्लस जीप भी है। साथ ही उनके पास एक Yamaha R1 बाइक भी है। पाकिस्तानी कप्तान बीएमडब्ल्यू आरआर 310 बाइक के भी मालिक हैं।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास भी लग्जरी कारों का कलेक्शन है. उनके पास दुनिया की कुछ बेहतरीन लग्जरी कारें हैं। रोहित शर्मा बीएमडब्ल्यू, ऑडी, पोर्श और मर्सिडीज बेंज जैसी कारों के मालिक हैं।
घर
रोहित शर्मा के पास मुंबई के वर्ली में 4 बीएचके अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत लगभग 30 करोड़ हैं। बाबर के पास लाहौर में एक आलीशान घर है। जिसकी कीमत भी 30 करोड़ रुपए के आसपास हैं।
मैदान में कौन आगे?
बात करें कॅरियर की तो बाबर ने 95 वनडे और 99 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वनडे में उनके नाम 59.42 की औसत से 4813 रन और टी20 में 41.42 की औसत से 3355 रन हैं। वहीं, रोहित ने 241 वनडे और 148 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वनडे में उनके नाम 48.91 की औसत से 9782 रन और टी20 में 30.82 की औसत से 3853 रन हैं।
बाबर के नाम वनडे में 17 शतक और 24 अर्धशतक हैं, जबकि टी20 में उन्होंने दो शतक और 30 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, रोहित के नाम वनडे में 30 शतक और 48 अर्धशतक हैं, जबकि टी20 में उन्होंने चार शतक और 29 अर्धशतक लगाए हैं। मौजूदा समय में बाबर तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान के कप्तान हैं। वहीं, रोहित फिलहाल टेस्ट और वनडे की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
