Latest Updates
-
प्रेगनेंसी प्लान कर रहे हैं? फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए फॉलो करें एक्सपर्ट की बताई ये 5 टिप्स -
Bank Holidays 2026: रक्षाबंधन पर बैंक रहेंगे बंद, क्या 25-26 को भी छुट्टी? यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट -
IND vs SL: ध्रुव जुरेल का तूफानी शतक, कोलंबो टेस्ट में भारत ने श्रीलंका पर कसा शिकंजा -
Miss Universe India 2026: कौन हैं केजिया लिज मेजो? 19 की उम्र में जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब -
Eid-E-Milad-Un-Nabi 2026: ईद मिलाद-उन-नबी कब है? जानें तारीख, महत्व और कैसे मनाया जाता है ये दिन -
रक्षाबंधन 2026 पर पंचक और चंद्र ग्रहण का साया! राखी बांधना शुभ या अशुभ? जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त -
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना
Independence Day Speech: 15 अगस्त पर भाषण देने की कर रहे हैं तैयारी, इन टिप्स से भाषण बन जाएगा इम्प्रेसिव
15 august speech in hindi : 15 अगस्त, 1947 के दिन भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली। प्रत्येक वर्ष यह दिन भारत में स्वतंत्रता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। हमारा देश इस बार 76वां स्वतंत्र दिवस मनाने जा रहा है. हर कोई अपनी तैयारी में लग चुका है।
ऐसे में स्टूडेंट्स भी अपने स्कूलों में स्पीच देने की तैयारी करने में लग चुके हैं। स्टूडेंट्स की मदद के लिए हम लेकर आए कुछ स्पीच और प्रजेंटेशन आइडिया।
ये आइडिया आपके बहुत काम आ सकती है। अगर आप भी इस बार 15 अगस्त के मौके पर भाषण देने की कर रहे हैं तैयारी तो आप नीचे बताए गए कुछ टिप्स को फॉलो करके टीचर्स और अपने सहपाठियों के बीच अपना इंप्रेरेशन जमा सकते हैं।
और भाषण के जरिए लोगों में देश भक्ति की जोश भर सकते हैं, आइए जानते हैं कि स्पीच देते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और कैसे शुरुआत करनी चाहिए और कैसे भाषण को विराम दें।

भाषण की तैयारी करते हुए इन बातों का ध्यान रखें
- 15 अगस्त के भाषण को छोटा और सरल रखने का प्रयास करें क्योंकि बच्चों को लंबे भाषण को याद रखने में समस्या होती है। साथ ही हाल में उपस्थित लोगों को भी ज्यादा लंबे भाषण सुनने में ऊबाऊ लगते हैं।
- अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में शामिल किए ऐतिहासिक तथ्यों को जरूर जांच लें। क्योंकि ऐतिहासिक तथ्यों के गलत होने से कई बार मजाक बन जाता है।
भाषण बोलने से पहले आप सेल्फ रिहर्सल जरुर करें, इससे आपको भाषण याद रखने के साथ ही कॉन्फिडेंस भी आता है।
- भाषण के लिए कठिन शब्दों का प्रयोग न करें। क्योंकि कठिन शब्दों को बोलने में भी दिक्कत होती है। इसके अलावा कई लोगों इनका मतलब समझ नहीं पाते हैं। जहां तक हो सकें आसान भाषण का प्रयोग करें।
स्वतंत्रता दिवस का भाषण देते समय किन बातों का ध्यान रखें
- सबसे पहले मंच पर बैठे अतिथिगण के साथ अपने प्रिंसिपल और अध्यापकगणों का अभिवादन करें माता पिता मौजूद - हो तो उनका भी और बाद में अपने सहपथिगणों का अभिवादन करें अच्छा भाषण इसी से शुरू होता है।
- इसके बाद भाषण शुरू करने की इजाजत मांगे।
- इसके बाद आप अपना भाषण शुरू करें जो तथ्यों से भरा हो। जिसमे आप स्वतंत्र का महत्त्व, आजादी के बाद आने वाली चुनौतिया आदि को अपना विषय चुन सकते है।
- इसके बाद नारे लगाए और सभी से मंच से विदाई मांगें।

ऐसे करें शुरुआत
स्पीच की शुरुआत में सबसे पहले नमस्कार, प्रणाम या जय हिंद कहकर सभा में उपस्थित अतिथियों का अभिवादन करने के बाद नीचे लिखीं शायरियों का उपयोग कर सकते हैं-
1. ना पूछो जमाने को, क्या हमारी कहानी हैं..
2. हमारी पहचान तो सिर्फ इतनी, कि हम एक हिंदुस्तानी हैं।
3. जो देश के लिए शहीद हुए
उनको मेरा सलाम है
अपने खूं से जिस जमीं को सींचा
उन बहादुरों को सलाम है..
4. ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा
ये शुभ दिन है हम सब का लहरा लो तिरंगा प्यारा
पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गंवाए
कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर न आये....
अपने भाषण को ऐसे दें विराम
स्पीच के अंत में सबको धन्यवाद करें। आप अपने भाषण का अंत एक जोश भरी शायरी बोल सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए कुछ शायरियों का उपयोग कर सकते हैं।
- ना जियो धर्म के नाम पर, ना मरो धर्म के नाम पर,
इंसानियत ही है धर्म वतन का, बस जियो वतन के नाम पर।
- आजादी की कभी शाम नही होने देंगे, शहीदों की कुर्बानी बदनाम नही होने देंगे,
बची हो जो एक बूंद भी लहू की, भारत माता का आंचल निलाम नही होने देंगे।
-फांसी चढ़ गए और सीने पर गोली खाई, हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं,
जो मिट गए देश पर, हम उनको सलाम करते हैं।
स्वतंत्रता दिवस शार्ट स्पीच इन हिंदी - 200 शब्दों में
आदरणीय प्रिंसिपल महोदय, शिक्षकगण और मेरे प्यारे दोस्तों, आज, जब हम भारत का 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए इकट्ठा हुए हैं, तो मेरा दिल गर्व से भर गया है। ये कोई आम दिन नहीं है। 15 अगस्त हमारे इतिहास में महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन हम भारतीय ब्रिटिश शाशन काल से स्वतंत्र हुए थे। आज हम अपने पूर्वजों के बलिदान का सम्मान करते हैं जिन्होंने हमारे देश को अंग्रेज़ों की हुकूमत से मुक्त कराने के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी। गांधी, नेहरू और बोस जैसे दूरदर्शी नेताओं और सेनानियों ने अटूट संकल्प के साथ यह लड़ाई लड़ी ताकि हमें लोकतंत्र का यह अनमोल उपहार मिल सके।
10 लाइन में छोटे बच्चों के लिए 15 अगस्त पर भाषण
वर्ष 1947 में ब्रिटिश शासन से देश को मिली आजादी की स्मृति में भारत में स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को मनाया जाता है।
इस दिन, सार्वजनिक कार्यालयों / स्थलों के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों व शिक्षण संस्थाओं में भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है और देशभक्ति के गीत बजाए जाते हैं।
इस विशेष दिन भारत के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले से भाषण देते हैं, जो देशभर में प्रसारित होता है।
स्वतंत्रता दिवस भारत में एक राष्ट्रीय अवकाश है, इस दिन स्कूल, कार्यालय और व्यवसाय बंद रहते हैं।
लोग अपने घरों और सड़कों को झंडों, गुब्बारों व अन्य देशभक्ति को दर्शाती सजावटी वस्तुओं से सजाते हैं और हर्षोल्लास से इसका जश्न मनाते हैं।
इस दिन देश भर के शहरों और कस्बों में परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।
स्वतंत्रता दिवस भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि यह ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के अंत और स्वतंत्रता और स्वशासन के एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है।
भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का सम्मान करने के लिए कई लोग स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भाग लेते हैं।
स्वतंत्रता दिवस लोगों के लिए आजादी के बाद से देश द्वारा की गई प्रगति पर विचार करने और सभी नागरिकों के लिए बेहतर भविष्य बनाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने का भी समय है।
स्वतंत्रता दिवस सभी भारतीयों के लिए राष्ट्रीय गौरव और एकता का दिन है और इसे पूरे देश में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
कॉलेज में यह भाषण दे सकते हैं
दोस्तों, आज हम जिस तिरंगे की छांव में खड़े हैं वो हमे जीवन जीने के सही तरीके सिखाता है। इस तिरंगे में सबसे ऊपर दिखने वाला केसरिया रंग देश की ताकत और साहस का प्रतीक है। वहीं, बीच में सफेद रंग शांति, सदभावना और सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाता है। तिरंगे के सबसे निचली पट्टी पर हरा रंग देश के विकास और समृध्दि का प्रतीक है। झंडे के बीच में बना अशोक चक्र हमे निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। भारत की संस्कृति को उसके झंडे में देखा जा सकता है।
साथियों, हर भारतवासी के लिए उसका देश सबसे पहले आना चाहिए. भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. यहां की संस्कृति और सभ्यता को हमें नमन करना चाहिए। आइए, इस शुभ अवसर पर राष्ट्र निर्माण, देश के विकास और सम्मान बनाए रखने का संकल्प लेते है।. स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं. आइए पूरे ताकत के साथ बोलें...भारत माता की जय! जय हिंद, जय भारत।
छोटी कक्षा के बच्चों के लिए भाषण
आज इस अवसर पर देश के लिए शहीद होने वाले सभी वीरों और देशभक्तों को याद करते हुए हम उन्हें नमन करते हैं। जिन्होंने पूरे 200 वर्षों की ग़ुलामी के बाद देश को अंग्रेजों से मुक्त कराया।
इनमे से कुछ देशभक्तों के नाम हम बचपन से सुनते आ रहे हैं जैसे कि - मोहनदास करमचंद गांधी, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, मंगल पांडे, मोतीलाल नेहरू, विनायक दामोदर सावरकर आदि जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के अथक प्रयास से आज हम यहाँ हैं। इसलिए हमे इन सभी को श्रद्धांजलि देते हुए इस बात का प्रयास करना चाहिए कि हम इन सेनानियों के सपनों का भारत बना सकें।
मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूँ की आप ने मुझे अपने विचारों को रखने का अवसर दिया और अंत में इन चंद पंक्तियों के साथ अपने भाषण का समापन करता हूँ।



Click it and Unblock the Notifications