Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Independence Day 2023: तिरंगे का अपमान करने पर हो सकती है 3 साल की जेल, ये हैं फोल्ड करने का सही तरीका
Independence Day 2023: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी ने तिरंगे झंडे के साथ जश्न मनाया होगा। किसी ने घर की छत पर फहराया होगा तो कोई शान से तिरंगा सीने पर पहनकर घूमा होगा। बच्चों को छोटे-छोटे तिरंगे हाथ में लिए स्कूल जाते देखा ही होगा।
पर क्या आप जानते हैं कि राष्ट्रीय ध्वज यानी तिरंगे झंडे को संभालकर और उतारकर रखने के भी कुछ नियम हैं। न सिर्फ इतना बल्कि अगर झंडा पुराना या कट फट जाए तो इसे नष्ट करने का भी तरीका है, आइए जानते हैं तिरंगे से जुड़े नियमों के बारें में

गंदा या कटे-फटे गया झंडे तो क्या करें?
कोशिश करें कि झंडे को कोई नुकसान न हो। अगर कोई नुकसान पहुंच जाता है तो प्राइवेट तरीके से यानी एकांत में इसे नष्ट कर सकते हैं। गाइडलाइन के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज के निस्तारण के दो तरीके हैं। एक दफन करना और दूसरा जलाना। बेहद गंदे या किसी कारण फट गए राष्ट्रीय ध्वज को दफन करने के लिए लकड़ी का ही बॉक्स लेना होगा। इसमें तिरंगे को सम्मानपूर्वक तह लगाकर रखना होगा। फिर इस बॉक्स को दफन कर दें, इसके अलावा एक साफ जगह पर लकड़ी जलाए, इसके बाद तिरंगे को तह करके सम्मान के साथ आग के बीच में डाल दें। बिना तह लगाए आग में झंडे को जलाना भी कानूनी अपराध हैं।
तिरंगे को फोल्ड करते हुए रखे इन बातों ध्यान
नियमों के अनुसार तिरंगे को सबसे पहले धीरे-धीरे नीचे उतारा जाता है। इसके बाद इसे आड़ा करके केसरिया और हरे रंग की पट्टी को पीछे की तरफ इस तरह से मोड़ा जाता है कि सफेद रंग और अशोक चक्र ऊपर रहे। इसके बाद अशोक चक्र के दोनों तरह की सफ़ेद पट्टी को भी इस तरह पीछे मोड़ा जाता है, जिससे ऊपर सिर्फ अशोक चक्र दिखाई दे। अब इस झंडे को सम्मान के साथ संभालकर रखा जाता है। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है कि झंडा जमीन को ना छुए।
तिरंगे का अपमान करने पर क्या सजा है?
तिरंगे का अपमान करना पूरी तरह से गलत है। अगर कोई व्यक्ति तिरंगे झंडे को पब्लिकली जलाता है, गंदा करता है, कुचलता है या नियम के खिलाफ जाकर ध्वजारोहण करते हुए पाया जाता है, तो उसे 3 साल की जेल या जुर्माने की सजा हो सकती है। यह भी हो सकता है कि उस व्यक्ति को जेल और जुर्माना दोनों की सजा दी जाए।
तिरंगे झंडे को घर के दूसरे काम में इस्तेमाल में ले सकते हैं?
फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के अनुसार, आप किसी भी दूसरे उद्देश्य से तिरंगे झंडे का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। जैसे पर्दे के तौर पर, टेबल या मेज को ढंकने के लिए, गाड़ी, ट्रेन या नाव में लपेटने के लिए, किसी बिल्डिंग में कवर के तौर पर, तिरंगे का इस्तेमाल ऊपर लिखी इन सभी चीजों के लिए किसी भी हालात में नहीं करना चाहिए।
तिरंगे झंडे से ये जरुरी बातें भी जान लें..
- कभी भी झंडे पर कोई दूसरी फोटो या पेंटिंग नहीं बनी होनी चाहिए।
- फटा हुआ और मैला झंडा नहीं फहराया जा सकता है।
- अगर झंडे का रंग फीका पड़ गया है तो इसे नहीं फहराना चाहिए।
- झंडे को कभी भी झुका कर नहीं रखना चाहिए। जहां तिरंगा फहराया जा रहा है, वहां यह सबसे ऊपर होना चाहिए।
- जिस जगह तिरंगा झंडा फहराया जा रहा है, वहां इसके साथ कोई दूसरा झंडा इससे ऊपर नहीं होना चाहिए।
- जिस खंभे या बिल्डिंग पर झंडा लगा हो, उस पर किसी तरह का विज्ञापन नहीं होना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
